NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: अस्पताल में पाइप-चोरी करने वाला फरार आरोपी पकड़ाया
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > अस्पताल में पाइप-चोरी करने वाला फरार आरोपी पकड़ाया
रायगढ़

अस्पताल में पाइप-चोरी करने वाला फरार आरोपी पकड़ाया

चक्रधरनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा रिमांड पर

lochan Gupta
Last updated: December 4, 2025 12:26 am
By lochan Gupta December 4, 2025
Share
3 Min Read

रायगढ़। बड़े अतरमुडा मांझापारा स्थित निर्माणाधीन कल्याण अस्पताल में लगातार हो रही कॉपर पाइप और अन्य उपकरणों की चोरी के मामले में चक्रधरनगर पुलिस ने कार्रवाई तेज करते हुए फरार आरोपी विशाल गुप्ता को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे रिमांड पर भेजा गया। इस संगठित चोरी में कुल चार आरोपी शामिल थे, जिनमें से नंदू दास महंत, अंशुल पंजवानी और चंदन राय को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज चुकी है।
अस्पताल निर्माण कार्य से जुड़े डॉ. बेदप्रकाश पटेल ने 20 नवंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई कि 15 नवंबर से लगातार अज्ञात चोर ऑक्सीजन पाइपलाइन काटकर ले जा रहे हैं। 20 नवंबर की रात करीब 12.30 बजे कंप्यूटर ऑपरेटर ईश्वर प्रसाद निराला और ड्राइवर भुनेश्वर गबेल मौके पर पहुंचे, जहां दो युवक चोरी करते हुए पकड़ाए। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम नंदू दास महंत और अंशुल पंजवानी बताया, जिसके बाद डायल 112 की टीम मौके पर पहुंचकर दोनों को हिरासत में ले गई।
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि नंदू दास महंत अपने साथियों विशाल गुप्ता और चंदन राय के साथ मिलकर कई दिनों से अस्पताल में लगी ऑक्सीजन पाइप, कॉपर वायर और उपकरणों को काटकर चोरी कर बेच रहा था। चोरी की गई सामग्री को आरोपी दो अलग-अलग फेरीवालों के माध्यम से बेचते और प्राप्त राशि आपस में बांटकर खर्च कर देते थे। पुलिस ने आरोपियों से कुल 2,22,162 मूल्य का भारी सामान बरामद किया, जिसमें 6 बंडल कॉपर पाइप, ऑक्सीजन मेन फोल्ड, ऑक्सीजन आउटलेट, वैक्यूम आउटलेट, ग्लाइडर मशीन, ड्रिल मशीन, 2 बंडल कॉपर वायर, दो सीलिंग फैन और अन्य सामग्री शामिल है।
जांच के दौरान फरार आरोपी चंदन राय को भी देर रात गिरफ्तार किया गया। तीनों आरोपियों के मेमोरेंडम पर चोरी में प्रयुक्त स्कूटी , काटे गए तांबे के पाइप, ऑक्सीजन की-बोर्ड, प्लास और करीब 4 किलो तांबे के टुकड़े बरामद किए गए। संगठित रूप से चोरी की वारदात को अंजाम दिए जाने पर पुलिस ने प्रकरण में धारा 112(2) बीएनएस का भी विस्तार किया है।
आज मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने चौथे फरार आरोपी विशाल गुप्ता पिता स्व. रामदेव गुप्ता (उम्र 23 वर्ष), निवासी आईटीआई कॉलोनी, हाउसिंग बोर्ड गोवर्धनपुर शराब दुकान के पास को गिरफ्तार किया गया जिससे चोरी कॉपर पाईप के टुकडे बरामद कर रिमांड पर भेजा। पूरे प्रकरण के खुलासे में प्रभारी थाना चक्रधरनगर उपनिरीक्षक गेंदलाल साहू, प्रधान आरक्षक श्यामदेव साहू, आरक्षक संतोष कुर्रे तथा डायल 112 की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

You Might Also Like

जल जीवन मिशन से सिंघपुरी में पहुंचा पेयजल ग्रामवासियों के जीवन में आया बदलाव

जयश्री राम के नारों से गूंज उठा खरसिया

मोदी की जनसभा में भाजपा मंडल रोडोपाली के 6 हजार लोग हुए शामिल

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म

ओ.पी.फैक्टर बना भाजपा की महा-विजय का निर्णायक कारण

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article प्रशांत सिंह ठाकुर बनाए गए रायगढ़ जिला के भाजपा संगठन प्रभारी
Next Article किसान के साथ धान मंडी में अभद्र व्यवहार

खबरें और भी है....

बंगाल में वोटिंग का नया रिकॉर्ड, 93 फीसदी मतदान
छत्तीसगढ़ विधानसभा का विशेष सत्र 30 को
धरमजयगढ़ वनमंडल में हाथी शावक का मिला शव
पत्रकार से मारपीट करने वाला कृषि विस्तार अधिकारी निलंबित
लकड़ी से भरी ट्रैक्टर ने बाइक को ठोका, एक की मौत, दूसरा गंभीर

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
बंगाल में वोटिंग का नया रिकॉर्ड, 93 फीसदी मतदान
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?