NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: जिंदल फाउंडेशन ने बरमुडा में लगाया विशाल स्वास्थ्य शिविर
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > जिंदल फाउंडेशन ने बरमुडा में लगाया विशाल स्वास्थ्य शिविर
रायगढ़

जिंदल फाउंडेशन ने बरमुडा में लगाया विशाल स्वास्थ्य शिविर

ग्रामीणों की हुई निशुल्क स्वास्थ्य जांच, दवाइयां भी बांटी गईं, पार्षद एवं ग्रामीणों ने की जिंदल फाउंडेशन की पहल की सराहना

lochan Gupta
Last updated: November 30, 2025 12:09 am
By lochan Gupta November 30, 2025
Share
3 Min Read

रायगढ़. जिंदल फाउंडेशन द्वारा ग्राम बरमुडा में 29 नवंबर, शनिवार को नि:शुल्क विशाल स्वास्थ्य शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। शिविर में फोर्टिस ओपी जिंदल अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की और आवश्यकतानुसार निशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने इस शिविर का लाभ प्राप्त किया। पार्षद विष्णुचरण पटेल एवं ग्रामीणों ने जिंदल फाउंडेशन का इस पहल के लिए आभार जताया है।
जिंदल स्टील लिमिटेड की सीएसआर इकाई जिंदल फाउंडेशन अंचल के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। मौसमी बीमारियों के कारण लोगों को आ रही परेशानियों के निदान के लिए जिंदल फाउंडेशन द्वारा संयंत्र के आसपास स्थित सभी गांवों में लगातार निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 29 नवंबर, शनिवार को नगर पालिक निगम के वार्ड क्रमांक 43 अंतर्गत ग्राम बरमुडा में कंपनी द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में फोर्टिस ओपी जिंदल अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की। इसमें जनरल फिजिशियन, महिला रोग विशेषज्ञ, नाक-कान-गला रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ सहित विशेषज्ञ चिकित्सकों ने हिस्सा लिया। साथ ही पैरामेडिकल स्टाफ एवं पूरी टीम भी उपस्थित रही। सीएसआर टीम ने शिविर के संबंध में पूरी तैयारियां कर ग्रामीणों को इस संबंध में पूर्व से ही जानकारी दे दी थी। सुबह शिविर शुरू होते ही ग्रामीणों का पहुंचना शुरू हो गया। पूरे दिन शिविर जारी रहा। दर्जनों ग्रामीणों ने शिविर के दौरान स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाया। आवश्यकतानुसार ग्रामीणों को निशुल्क दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं।
वार्ड क्रमांक 43 के पार्षद विष्णुचरण पटेल ने शिविर के आयोजन के लिए जिंदल फाउंडेशन का आभार जताया है। अपने धन्यवाद पत्र में उन्होंने समस्त ग्रामवासियों की ओर से जिंदल फाउंडेशन के प्रति इस उत्कृष्ट एवं जनहितकारी पहल के लिए हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सराहनीय प्रयास से ग्रामीणों को प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त हुआ है। श्री पटेल ने कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास हेतु जिंदल फाउंडेशन द्वारा लगातार महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने आशा जताई कि भविष्य में भी कंपनी इसी प्रकार अंचल के विकास एवं जनकल्याण हेतु निरंतर योगदान देती रहेगी।

You Might Also Like

एनटीपीसी तलईपल्ली में अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर जागरूकता सत्र आयोजित

सडक़ दुर्घटना में महिला सहित दो कि मौत, एक गंभीर

शराब तस्कर रेलवे पुलिस की हत्थे चढ़ा

श्री बंजारी मांई धाम में हवन,कन्यापूजा, महाभण्डारा सम्पन्न

महानवमीं पूजा की सर्वत्र रही धूम, जगतजननी की महाआरती

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article आओ माँ आओ, भक्तों के घर कभी आओ माँ
Next Article जिंदल फाउण्डेशन, जेपीएल तमनार का मशरूम उत्पादन, आय अर्जन का एक सशक्त माध्यम

खबरें और भी है....

ग्रामीण विकास में सरपंचों की महत्वपूर्ण भूमिका- सीएम साय
बर्थ-डे सेलिब्रेशन के बाद दोस्तों की पेड़ पर फांसी पर लटकती मिली लाश
मोबाइल शॉप में लाखों की चोरी, सीसीटीवी में कैद संदिग्ध, कोतवाली पुलिस जांच में जुटी
बुजुर्ग महिला की धारदार हथियार से हत्या
दीवार फांदकर घर में घुसे चोर, लाखों के जेवरात किए पार

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
ग्रामीण विकास में सरपंचों की महत्वपूर्ण भूमिका- सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?