NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: राष्ट्र निर्माण हेतु समर्पित रहा पूज्य अघोरेश्वर का जीवन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > राष्ट्र निर्माण हेतु समर्पित रहा पूज्य अघोरेश्वर का जीवन
रायगढ़

राष्ट्र निर्माण हेतु समर्पित रहा पूज्य अघोरेश्वर का जीवन

महानिर्वाण दिवस पर विशेष

lochan Gupta
Last updated: November 28, 2025 11:49 pm
By lochan Gupta November 28, 2025
Share
9 Min Read

रायगढ़। पूज्य अघोरेश्वर का पूरा जीवन पीडि़त मानव सेवा के लिए समर्पित रहा। दशकों बाद आज पूज्य अघोरेश्वर के विचार आधुनिक समाज के लिए प्रासंगिक साबित हो रहे है।भगवान राम का जीवन राष्ट्र निर्माण एवं पीडि़त मानव की सेवा हेतु समर्पित रहा। मानव सेवा के जरिए पूज्य अघोरेश्वर ने जो समाज के लिए पद चिन्ह छोड़े वे पथ प्रदर्शक साबित हो रहे है। दुखी मनुष्य जीवन पर सुखों की तलाश में यत्र तत्र भटकता है दुखो से निजात पाने के तरीके खोजता है। पूज्य अघोरेश्वर ने मानव समाज के सामने जीवन जीने का सहज सूत्र रखा । अघोरेश्वर ने बताया कि बाहर शांति की तलाशने की बजाय अभ्यंतर में मौजूद शांति का अनुभव करे। शांति को तलाशा नहीं जा सकता। शांति की तलाश में मनुष्य नई समस्याओं से घिर जाता है। पूज्य अघोरेश्वर के शिष्य बाबा प्रियदर्शी राम के कर कमलों से स्थापित अघोर गुरुपीठ बनोरा अघोरेश्वर महाप्रभु के आत्म अनुभूति का पावन स्थली है। बनोरा ऐसी पावन स्थली बन गई जहाँ पूज्य अघोरश्वर के वचनों की अमृत धारा प्रवाहित हो रही है जिसका अमृतपान कर मनुष्य स्वयं के जीवन को धन्य कर रहे है। अघोरेश्वर महाप्रभु ने मानव समाज को जीवन का व्यवहारिक मार्ग बताते हुए कहा कि जीवन के लिए धन संपदा एवं साधन सब कुछ नश्वर है लेकिन मनुष्य के विचार सदा अजर अमर है। जहां मनुष्य की उपस्थिति नहीं होती वहां उसके गुण या विचार उसका प्रतिनिधित्व करते है। पूज्य अघोरेश्वर का मानना था कि हर मनुष्य परिवार की छोटी इकाई है और परिवार समाज की इकाई और समाज राष्ट्र की इकाई है इसलिए एक एक व्यक्ति के विचार एवं कार्य राष्ट्र के लिए महत्पूर्ण होते है। देश ऐसे महान संत के योगदान को कभी विस्मृत नही कर सकता। आज के ही दिन इस नश्वर संसार से विदा लेने वाले अघोरेश्वर सशरीर भले ही हमारे मध्य न हो लेकिन वैचारिक रूप से उनके सिद्धांत हर अघोरपंथी के हृदय में मौजूद है। उन्होंने बताया कि आशक्ति से परे आत्मा जन्म मृत्यु में बंधन से भी परे होती है। अलग अलग परिणामों के जरिए ही सफलता एवं असफलता परिभाषित होती है। किसी भी कार्य के परिणाम से मिलने वाला सुख दुख का अनुभव शरीर को होता है। यह शरीर आत्मा के लिए चोले के समान है जैसे निश्चित समय के बाद कपड़े बदलना आवश्यक हो जाता है वैसे ही एक निश्चित समय के बाद आत्मा को भी शरीर का चोला बदलना आवश्यक हो जाता है। इससे पहले यह चोला बदल जाये अगली जीवन यात्रा शुरू जो जाए मनुष्य को अपने अतीत को भुलाते हुए वर्तमान की भूमि में सद्कर्मों के बीज बोने चाहिए ताकि आने वाले भविष्य में उसका परिणाम उसके लिए अच्छा हो। लोग मानते है कि ईश्वर भाग्य का निर्माता होता है जबकि पूज्य अघोरेश्वर ने बताया मनुष्य के कर्म से ही उसका भाग्य बनता है। जन्म मृत्यु से परे रहने वाली आत्मा का अस्तित्व सदैव स्थाई होता है। नाम पद की उपाधियाँ आत्मा के लिए एक लेबल की तरह है। जो जीवन यात्रा के दौरान किसी न किसी देह में चिपकी होती है। लोभ मोह माया के बंधनों के चक्रव्यूह में फंसकर मनुष्य अपनी पहचान देह से जोड़ बैठते है द्य यही दुख का कारण है। शरीर की पहचान नाम के जरिए हो सकती है।लेकिन आत्मा नाम के जरिये पहचान की मोहताज नही होती। समाज में एक दूसरे का परिचय रिश्ते नाते के बंधनों की बजाय यदि आत्म स्वरूप के जरिये हो तो बहुत सी परेशानिया स्वत: ही समाप्त हो सकती है। आत्मा सतो गुणी होती है। प्रेम प्यार ज्ञान भक्ति विश्वास क्षमा बुद्धि हर आत्मा का मूल संस्कार है। पावन आत्मा जैसे ही शरीर के संपर्क में आते है अपने मूल संस्कारो को भूलकर शरीर रूप में अभिमानी हो जाती है। मनुष्य शरीर को अवधुत भगवान राम ईश्वर प्रदत आशीर्वाद मानते रहे। संसार मे भोग और विलास की असुरी शक्तियां मानव को महामानव बनने से रोकती है। इसके बावजूद अघोरेश्वर ने समाज को जीने का सरल तरीका बताया। अघोरेश्वर का जीवन दर्शन आधुनिक समाज के लिए पथ प्रदर्शक बना। धन अर्जित करने वाली आत्मये अजेय अमर नही हो सकती है। सद्कर्मो के जरिये आत्मा का नाम युगों युगों तक अमर हो सकता है। राम रावण के जीवन का उदाहरण देते हुए उन्होंने बताया कि समाज आज भी प्रभु राम के उच्च आदर्शो की वजह से उनके विचारों का अनुकरण करता है। जबकि रावण दहन कर आज भी प्रतीकात्मक रूप से अभिमान का दहन करता है।भगवान अवधूत ने बताया कि आत्मा की शक्ति का प्रभाव हर मनुष्य सीधे तौर अपने जीवन में भी आसानी से देख सकता है। बशर्ते लोग मोह माया, क्रोध वैमनस्यता के सांसारिक बंधनो से मुक्त होकर जीवन जिए। आत्म शक्ति का प्रभाव जीवन में आसानी से देखा जा सकता है। मंदिरो में भगवान को खोजने की व्यवस्था को परंपरावादी बताते हुए अघोरेश्वर का मानना रहा सुख दुख केवल मन की अवस्था है। आत्मा स्वरूप व्यक्तित्व को इसका बोध नहीं होता। अज्ञानतावश भगवान को हम आकृति के रूप में मंदिर, मस्जिद, गुरूद्वारे में खोजकर जीवन का अधिकांश समय व्यर्थ में गवा देते है। जबकि परमात्मा एक है। वह रंग, रूप, जाति, आकृति से परे है। धर्म के नाम पर समाज का बटवारा हो रहा है। भाईचारा खंडित हो रहा है। अमीर गरीब के मध्य खाई बढ़ रही है। अघोर पंथ का लाभ समाज में वितरित करने उन्होने ऐसी व्यवस्था का निर्माण किया जो देश के विभिन्न् हिस्सो में रहने वाले लोगो को एक नई दिशा उपलब्ध करा रहा है। अघोर पंथ व समाज के मध्य वे ऐसे सेतु बने जिसका लाभ आज भी मानव जाति को हासिल हो रहा है। जीवन के आदर्शो के जरिये मानव जाति की लक्ष्य तक पहुचाने वाले संत भगवान अवधुत राम का जीवन मानव कल्याण हेतु समर्पित रहा है। अघोरेश्वर महाप्रभु का जीवन अद्धुत एवं विविधताओं से भरा हुआ रहा। 25 वर्ष की अपार साधनाओ की चरम उपलब्धियों से परिपूर्ण सिद्धियों और शक्तियो की साधना के जरिये अघोरेश्वर ने 27 सितंबर 1961 में ही सर्वेश्वरी समूह की स्थापना की और समाज के लिये उपेक्षित, तिरस्कृत समझे जाने वाले कुष्ठ रोगियो को अपार स्नेह के साथ प्रेम पूर्वक गले लगाया। वाराणसी के पड़ाव में भगवान राम कुष्ठ सेवाश्रम कुष्ठ रोगियों की सेवा के लिये ऐसी पवित्र पावन गंगा बन गई जिसमें डूबकी लगाकर कुष्ठरोगी अपना रोग आसानी से मिटा सकते थे। आज सर्वेश्वरी समूह की अनेक शाखएं कुष्ठ रोगियों की सेवा में लगी है। जिनमे पड़ाव के रायबरेली का प्रमुख स्थान है। आज के ही दिन उन्होंने इस नश्वर संसार से विदाई ली और समाज के लिए विचारों का अदभुत खजाना छोड़ गए।
परम पूज्य भगवान राम के महानिर्माण दिवस पर आयोजन
परम पूज्य अघोरेश्वर भगवान राम के महानिर्वाण दिवस पर प्रात: 8 .38 बजे सामूहिक आरती 9.00 बजे से सफल योनि का पाठ, प्रात: 10 बजे से भजन कीर्तन,अपराह्न 12 बजे से 3 बजे तक प्रसाद वितरण होगा।

You Might Also Like

पूर्व विधायक विजय अग्रवाल के नेतृत्व में सैकड़ों युवा बने नए सदस्य

खंभा से टकराकर बाइक चालक की मौत

लैलूंगा वनांचल में मंडरा रहे 89 गजराज

नाली पर नहीं लगा ढक्कन, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

रेल लाइन पार करते नजर आया गजराजों का बड़ा दल

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article ब्राम्हण समाज की बेटियों पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में
Next Article पुलिस लाइन में एसपी ने ली परेड की सलामी

खबरें और भी है....

मनमाने किराए पर ब्रेक… सरकार ने फिक्स किया टिकटों का रेट
सभी धर्मों को बराबर सम्मान देने का संवैधानिक प्रावधान-सिंहदेव
खरसिया अंचल की मेडिकल दुकानों में गिरी प्रशासनिक गाज
जिंदल के आयरन चोरी मामले में एक और ग्रामीण गिरफ्तार, कलमी के ग्रामीणों ने किया कोतरारोड थाना का घेराव
मौसम साफ होते ही तापमान में आने लगी गिरावट

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मनमाने किराए पर ब्रेक… सरकार ने फिक्स किया टिकटों का रेट
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?