NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: रोजगार से जोडऩे हेतु 8 महिलाओं को 12 लाख रुपये की राशि स्वीकृत
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > रोजगार से जोडऩे हेतु 8 महिलाओं को 12 लाख रुपये की राशि स्वीकृत
रायगढ़

रोजगार से जोडऩे हेतु 8 महिलाओं को 12 लाख रुपये की राशि स्वीकृत

lochan Gupta
Last updated: November 27, 2025 11:48 pm
By lochan Gupta November 27, 2025
Share
3 Min Read

रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन्हीं प्रयासों के तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर और सक्षम बनाने के उद्देश्य से राज्य शासन की योजनाओं के अंतर्गत महिला स्व-सहायता समूहों को न्यूनतम ब्याज दर पर ऋण प्रदान किया जा रहा है, जिससे वे सामूहिक रूप से अपने उद्यम को सशक्त रूप से आगे बढ़ा सकें।
इसी कड़ी में रायगढ़ जिले में छत्तीसगढ़ महिला कोष ऋण योजना के तहत कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने 8 महिलाओं को रोजगार से जोडऩेे हेतु कुल 12 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की है। इस राशि से महिला समूहों को स्वरोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे, जिससे वे अपने व्यवसाय को मजबूत कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकेंगी। यह पहल महिलाओं की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका के संसाधनों को भी बढ़ावा देने का कार्य करेगी। उल्लेखनीय है कि महिला एवं बाल विकास द्वारा सक्षम योजनान्तर्गत विधवा, परित्यकता, तलाकशुदा एवं 35 वर्ष से 45 वर्ष आयु के अविवाहित महिलाओं एवं तृतीय लिंग के हितग्राहियों को रोजगार से जोडऩे हेतु 2 लाख रुपए तक की ऋण राशि सालाना 3 प्रतिशत ब्याज पर स्वीकृत की जाती है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास, रायगढ़ ने जानकारी देते हुए बताया कि जिन महिलाओं को ऋण राशि स्वीकृत किये गये हैं, उनमें सुनीता चौहान, ग्राम-सोनुमुड़ा देवारपारा, रायगढ़ को 2 लाख रुपए, कमला पैंकरा ग्राम-कचकोबा पो. जरेकेला तहसील तमनार को 80 हजार रुपए, रोमा राय टीवी टावर कृष्णा नगर रायगढ़ को 1 लाख 20 हजार रुपए, सीमा चौहान टीवी टावर कृष्णा नगर को 1 लाख 20 हजार रुपए, अन्नपूर्णा चौधरी पंजरी प्लांट केलो विहार रायगढ़ को 2 लाख रुपए किराना दुकान संचालन के लिए राशि स्वीकृत की गई है। इसी तरह सावित्री साहू मु.पो.इंदिरा नगर तमनार को चिकन सेंटर हेतु 1 लाख 20 हजार रुपए, सीमा साहू टीवी टावर कृष्णा नगर रायगढ़ को एक्यूरियम दुकान हेतु 1 लाख 60 हजार रुपए तथा गीता साहू पंजरी प्लांट रायगढ़ को सिलाई मशीन, बुटिक, ब्यूटी पार्लर हेतु 2 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। महिलाओं को विभिन्न कार्यो हेतु ऋ ण राशि स्वीकृत होने पर कलेक्टर एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास ने शुभकामनाएं दी है।

You Might Also Like

जानलेवा हमला करने वाले दो गिरफ्तार

महतारी वंदन योजना के तहत रायगढ़ जिले की 2 लाख 97 हजार 819 महिलाओं को 25वीं किस्त की राशि अंतरित

बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता-कलेक्टर

खेल हमें एकता के लिए प्रेरित करता है- प्रकाश नायक

धरमजयगढ़ व रायगढ़ वन मंडल में गजराजों का आतंक

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article शासकीय योजनाओं से किसान और महिलाओं का हो रहा चहूंमुखी विकास : सीएम साय
Next Article डिग्री कॉलेज के सामने स्पीड ब्रेकर की मांग

खबरें और भी है....

मोदी सरकार के 12 साल,…. आदिवासी उत्थान और नक्सलमुक्ति का स्वर्णकाल- सीएम साय
आईएएस रमेश कुमार शर्मा बने सहकारिता आयुक्त
‘माटी के लाल से विश्वनेता तक’…. 4,399 दिन सेवा-सुशासन के, मोदी युग का स्वर्ण अध्याय- ओपी चौधरी
नहर निर्माण का विरोध : किसान ने किया जहर सेवन
कलाई की नस काटकर युवक ने की आत्महत्या

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मोदी सरकार के 12 साल,…. आदिवासी उत्थान और नक्सलमुक्ति का स्वर्णकाल- सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?