रायगढ़। अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट बनोरा की मुख्य शाखा रायगढ़ की इकाई औघड़ की मड़ई जिगना में आयोजित नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में 168 मरीजों का नेत्र जाँच का लाभ मिला। मरीजों की जांच डॉक्टर संदीप शर्मा द्वारा की गई। शिविर में 137 मरीजों को निशुल्क चश्मा वितरण किया गया। वही 78 मरीजों को नेत्र सम्बन्धित ड्राप दिया गया। जांच के दौरान 14 मरीजों में मोतियाबिंद के लक्षण मिले जिन्हें चिकित्सकों द्वारा उचित परामर्श दिया गया। शिविर में 31 मरीजों के चश्मा का नंबर प्रधान कार्यालय अघोर गुरू पीठ ब्रह्मनिष्ठालय बनोरा बनने के लिए भेज दिया गया जिनका वितरण अगले नेत्र शिविर में 10 दिसंबर आयोजित होगा।
डभरा में जांच से मिला 32 मरीजों को लाभ
अघोरेश्वार भगवान राम प्राथमिक उपचार केंद्र अघोर आश्रम डभरा में 24 नवंबर को आयोजित नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में 32 मरीज लाभान्वित हुए।
औघड़ की मड़ई जिगना में नि:शुल्क नेत्र शिविर के आयोजन से 168 मरीजों को मिला लाभ



