NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: दक्षता और गति का प्रतीक बना दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > बिलासपुर > दक्षता और गति का प्रतीक बना दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे
बिलासपुर

दक्षता और गति का प्रतीक बना दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे

केवल 216 दिनों में 150 मिलियन टन माल लदान का कीर्तिमान

lochan Gupta
Last updated: November 4, 2025 1:05 am
By lochan Gupta November 4, 2025
Share
3 Min Read

बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने एक बार फिर दक्षता और गति का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। वर्तमान वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान केवल 216 दिनों में 150 मिलियन टन माल लदान का कीर्तिमान बनाकर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने अपनी उत्कृष्ट कार्यक्षमता का परिचय दिया है। पिछले चार वर्षों के दौरान, वर्ष 2022-23 में जहाँ 150 मिलियन टन माल लोडिंग का आँकड़ा 265 दिनों में पूरा हुआ था, वहीं 2023-24 में यह उपलब्धि 244 दिनों में, 2024-25 में 226 दिनों में, और अब वर्तमान वित्तीय वर्ष 2025-26 में केवल 216 दिनों में हासिल की गई है, जो कि माल लदान में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा अब तक का सर्वाधिक तेज़ प्रदर्शन है।
यह उपलब्धि भारतीय रेलवे के समग्र विकास में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की अग्रणी भूमिका को रेखांकित करती है। यह सफलता कोयला, इस्पात, सीमेंट, खाद्यान्न और खनिज पदार्थों जैसे प्रमुख औद्योगिक व ऊर्जा संसाधनों की समयबद्ध और सतत आपूर्ति सुनिश्चित करते हुए प्राप्त की गई है। साथ ही, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे देश के विभिन्न तापघरों, इस्पात संयंत्रों एवं कारखानों को कोयला और अयस्क की निरंतर आपूर्ति कर देश के औद्योगिक विकास को गति प्रदान कर रहा है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत तीनों रेल मंडलों बिलासपुर, रायपुर और नागपुर ने इस सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। माल ढुलाई में लगातार बढ़ती दक्षता से यह स्पष्ट है कि रेलवे की संरचनात्मक और परिचालन क्षमता में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। लाइन दोहरीकरण, तीसरी एवं चौथी लाइन निर्माण, यार्ड आधुनिकीकरण तथा विद्युतीकरण जैसे कार्यों ने गति और क्षमता दोनों को नई ऊँचाइयों पर पहुँचाया है।
माल परिवहन के साथ-साथ यात्री परिवहन के क्षेत्र में भी दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे उल्लेखनीय कार्य कर रहा है। यात्रियों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए इस अवधि में विभिन्न पर्व एवं त्यौहारों के दौरान विशेष रेलगाडिय़ों का संचालन किया गया। श्रावण मास के दौरान श्रावणी स्पेशल ट्रेनें, दुर्गा पूजा, दशहरा और दिवाली पर्वों पर पूजा स्पेशल ट्रेनें, तथा छठ पूजा के अवसर पर छठ स्पेशल ट्रेनें चलाकर यात्रियों को सुविधाजनक और सुरक्षित यात्रा का अवसर प्रदान किया गया।
भारतीय रेलवे में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की यह उपलब्धि न केवल संचालन दक्षता का प्रमाण है, बल्कि यह देश की औद्योगिक आपूर्ति श्रृंखला को मजबूती प्रदान करने में इसकी अग्रणी भूमिका को भी दर्शाती है। ‘हर टन के साथ आगे बढ़ता भारत’ के मंत्र को साकार करते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे भविष्य में भी अपनी सेवाओं की गुणवत्ता, समयबद्धता और पारदर्शिता को और सुदृढ़ बनाते हुए, यात्रियों व उद्योगों दोनों के लिए भरोसेमंद सहयोगी बना रहेगा।

You Might Also Like

कोल इंडिया की हाई पावर कमेटी/जॉइंट कमेटी ने किया एसईसीएल का दौरा

अकलतरा-नैला सेक्शन में साइडिंग कनेक्टिविटी, कुछ गाडिय़ों का परिचालन प्रभावित

एसईसीएल के लिए ऐतिहासिक नतीजों से भरा रहा वित्तीय वर्ष 2०२3-2०२4

रेलकर्मियों को अग्निशमन यंत्र प्रयोग करने का दिया गया विशेष प्रशिक्षण

अनाधिकृत वेंडरों की रोकथाम हेतु चलाया जा रहा विशेष जांच अभियान

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article शिक्षकों को अपमानित करने वाले बस्तर जेडी राकेश पांडे को नहीं हटाने पर स्कूलों में 7 नवंबर को होंगी तालाबंदी
Next Article प्रदेश में खुलेंगे 2828 नए मतदान केंद्र, मतदाताओं को मिलेगी राहत

खबरें और भी है....

वित्त्मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभमें पेश किया°, 1 लाख 72 हजार करोड़ कबजट
बजट से पहले वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सपत्नि की पूजा अर्चना
सीएम साय ने बजट को बताय‘संकल्प से सिद्धि’ करोडमैप
यह संकल्प का नहीं, भ्रष्टाचार का बजट : चरणदास महंत
पूरे परिवार पर कुल्हाड़ी से संघातिक हमला

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
वित्त्मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभमें पेश किया°, 1 लाख 72 हजार करोड़ कबजट
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?