बिलासपुर। क्षेत्रीय राजभाषा कार्यान्वयन समिति, बिलासपुर की 77वीं बैठक श्री तरूण प्रकाश, महाप्रबंधक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर की अध्यक्षता में आज दिनांक 30 जून 2026 को महाप्रबंधक सभाकक्ष में संपन्न हुई। बैठक के प्रारंभ में श्री मो.जावेद मज़हर, मुख्य राजभाषा अधिकारी एवं प्रधान वित्त सलाहकार ने अध्यक्ष एवं महाप्रबंधक, सभी विभागाध्यक्षों, बैठक में ऑनलाईन उपस्थित मंडलों के मंडल रेल प्रबंधक, कारखानों के मुख्य कारखाना प्रबंधक तथा अन्य सदस्यों का स्वागत किया।
बैठक के आरंभ में राजभाषा विभाग, प्रधान कार्यालय की ई-पत्रिका ‘जिज्ञासा’ के 18वें अंक का विमोचन अध्यक्ष एवं महाप्रबंधक, श्री तरूण प्रकाश के करकमलों से किया गया। तदुपरांत अखिल रेल हिंदी नाट्योत्सव-2025 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार प्राप्त करने पर प्रधान कार्यालय, बिलासपुर की एक महिला कलाकार को अध्यक्ष एवं महाप्रबंधक द्वारा पुरस्कृत किया गया। इसके पश्चात श्री मो. जावेद मज़हर, उपाध्यक्ष, क्षेत्रीय राजभाषा कार्यान्वयन समिति, बिलासपुर द्वारा बैठक की कार्यसूची प्रस्तुत दी गई, जिस पर सदस्यों ने विस्तारपूर्वक चर्चा की। अध्यक्ष एवं महाप्रबंधक, तरूण प्रकाश ने अपने संबोधन में कहा कि हिंदी हमारी राजभाषा है और देश की सबसे बड़ी संपर्क भाषा भी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन के अधिकांश कार्मिकों की मातृभाषा हिंदी है और उनके लिए हिंदी में कार्य करना अधिक सरल एवं सुविधाजनक है। सभी रेल कार्मिक सरकारी कामकाज हिंदी में करें ताकि गृह मंत्रालय द्वारा निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त किया जा सके। उन्होंने आगे कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी विभागों में धारा 3(3) के दस्तावेज द्विभाषी में ही जारी हों। इसके साथ ही उन्होंने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के सभी कार्यालयों में राजभाषा नीति का कड़ाई से अनुपालन करने के भी निर्देश दिये। मो.जावेद मज़हर, उपाध्यक्ष एवं मुख्य राजभाषा अधिकारी ने स्वागत भाषण में कहा कि मार्च 2026 को समाप्त तिमाही में इस रेलवे में हुई राजभाषा प्रगति की समीक्षा इस बैठक में की जायेगी। उन्होंने आगे कहा कि दिसंबर 2025 में संसदीय राजभाषा समिति की दूसरी उपसमिति द्वारा महाप्रबंधक कार्यालय का राजभाषायी निरीक्षण किया गया था। इस दौरान समिति को दिये गये आश्वासनों को पूरा कर लिया गया है, जिसके परिणामस्वरूप मार्च 2026 को समाप्त तिमाही में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में हिंदी के प्रयोग-प्रसार में आशानुरूप प्रगति हुई है। श्री मज़हर ने आगे कहा कि संसदीय समिति द्वारा आगे भी इस जोन के रेल कार्यालयों का निरीक्षण किया जा सकता है,
रेलवे की क्षेत्रीय राजभाषा कार्यान्वयन समिति की 77वीं बैठक संपन्न



