रायगढ़। धर्म जयगढ़ मंडल में आयोजित सम्मेलन के दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष अरूणधर दीवान ने कहा स्वदेशी अपनाए जाने से भारत को आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है आत्मनिर्भर भारत के महायज्ञ में हर किसी को स्वदेशी को अपनाकर अपनी आहुति देनी चाहिए। धर्मजयगढ़ मण्डल के दीपा पारा सामुदायिक भवन में संगठन की मजबूती के साथ आर्थिक सशक्तिकरण के संकल्प विषय पर विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान प्रथम मंडल सम्मेलन एवं जीएसटी 2.0 रिफॉर्म और आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान पर आयोजित कार्यशाला में भी वक्ताओं से अपनी ओज पूर्ण भाषण से कार्यकताओं को संबोधित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला भाजपा अध्यक्ष दीवान के साथ साथ किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष टीका राम पहल ने भी की। टीकाराम ने कहा मोदी जी नेतृत्व में भारत शसक्त बन रहा है आत्मनिर्भर भारत की वजह से यह भारत तेजी से मजबूत हो रहा है। जीएसटी 2.0 रिफॉर्म के वक्ता नरेश कुमार पंडा ने कहा आजादी के बाद ये सबसे बड़ा टैक्स सुधार है जिसका सीधा लाभ आम जनता को होगा। जीएसटी लागू होने से आज तक के सफर की व्याख्या करते हुए श्री पंडा ने कहा सरकार की नियत साफ होती है तब टैक्स देने वाले बढ़ जाते है।मोदी सरकार की नेक नियत का कमाल है कि करदाताओं की संख्या तेजी बढ़ी है। संगठनात्मक कार्यों की व्याख्या करते हुए गोकुल नारायण यादव ने कहा भाजपा के लिए कार्यकर्ता सर्वोपरि है और कोई भी लक्ष्य उनकें बिना पूरा नहीं किया जा सकता। कार्यकताओं को पार्टी की नींव बताया। आत्मनिर्भर भारत के वक्ता सुनील सिंह ठाकुर ने कहा आत्मनिर्भर भारत की दिशा में आजादी के बाद से काम नहीं हुए वही मोदी सरकार बनते ही इस दिशा में कार्य शुरू किए गए।
महिला वक्ता श्रीमती बीना विश्वास ने मोदी सरकार ने महिला आरक्षण लेकर महिलाओं को सशक्त बनाया है। देश के सर्वोच्च राष्ट्रपति पद पर आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू को बनाकर आदिवासी एवं महिलाओं का सम्मान किया है। कार्यशाला मे मुख्य रूप से श्रीमती लीनव राठिया शिशु पाल गुप्ता, अनिल सरकार श्रीमती कमला राठिया, भरत लाल साहू, भोगेश्वर प्रसाद बेहरा जगदीश सरकार सहित मंडल के देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
स्वदेशी अपना कर भारत को आत्मनिर्भर बनाए-अरूणधर दीवान
धर्मजयगढ़ मंडल में कार्यशाला संपन्न
