NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: देवरी हादसा, घटना के पांचवे दिन 20 किलोमीटर दूर देवरहा में मिला युवती स्वर्णरेखा का शव
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जांजगीर चांपा > देवरी हादसा, घटना के पांचवे दिन 20 किलोमीटर दूर देवरहा में मिला युवती स्वर्णरेखा का शव
जांजगीर चांपा

देवरी हादसा, घटना के पांचवे दिन 20 किलोमीटर दूर देवरहा में मिला युवती स्वर्णरेखा का शव

lochan Gupta
Last updated: October 8, 2025 11:43 pm
By lochan Gupta October 8, 2025
Share
3 Min Read

जांजगीर-चांपा। जिले के देवरी गांव में हसदेव नदी में नहाने के दौरान पांच दोस्त डूब गए, जिसमें से ग्रामीणों की सहायता से दो लोग (1 युवक व 1 युवती) को बचा लिया गया था। वही तीन दोस्त नदी के तेज बहाव में बह गए थे, जिसमें से एक युवक अंकुर कुशवाहा का शव घटना के करीब 20 घंटे बाद मिला था। वही दूसरे लडक़े आशीष भोई का शव तीसरे दिन मिला था, लेकिन युवती का शव 4 दिन बीत जाने के बाद भी नहीं मिला था, जो पांचवें दिन पीथमपुर के पहले देवरहा गांव के पास मिला है। सभी मृतक (2 लडक़े और 1 लडक़ी) का शव घटना स्थल से अलग-अलग स्थान पर मिलें है। बता दें कि बीते शनिवार 4 अक्टूबर की शाम को बिलासपुर के सरकंडा और दयालबंद क्षेत्र के निवासी 5 दोस्त पंतोरा चौकी क्षेत्र के देवरी-चिचोली हसदेव नदी के पास पिकनिक मनाने आए हुए थे। इसी शाम को वो जब हसदेव नदी में नहाने गए तो पानी के तेज बहाव के कारण यहां सभी पांचों दोस्त डूबने लगे, जिसे देख कर नदी के आसपास के ग्रामीणों द्वारा सभी को बचाने की कोशिश की गई, लेकिन सिर्फ एक युवक और एक युवती बच सके और तीन लोग नदी में डूब गए। इस दर्दनाक हादसे के बाद से डीडीआरएफ, एसडीआरएफ और नगर सेना की टीम लगातार रेस्क्यू अभियान चला रही थी। इसके साथ ही नदी किनारे लगे ग्राम के सरपंच, ग्रामीण, मछुआरों की भी सहायता ली जा रही थी। साथ ही ड्रोन के माध्यम से भी तलाश की जा रही थी। घटना के पांचवे दिन युवती स्वर्णरेखा का शव देवरहा में मिला है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि देवरी पिकनिक स्पॉट में इससे पहले भी कई हादसे हो चुके हैं, जहां कम उम्र के युवक-युवतियां नहाने के दौरान लापरवाही के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं। ऐसे हादसों का दर्द परिवारों को सालों तक झेलना पड़ता है, इसलिए अगर कोई भी देवरी पिकनिक स्पॉट या अन्य नदी किनारे के पिकनिक स्थल पर जाता है, तो अत्यधिक सावधानी और सतर्कता जरूर बरतें।

You Might Also Like

ज्ञानदीप कालेज सहित चार कॉलेजों का हुआ स्टिंग ऑपरेशन

पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई से अवैध कारोबारियों में हडक़ंप

राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा का न्योता ठुकराना भगवान राम के ननिहाल और माता शबरी की धरती छत्तीसगढ़ का है घोर अपमान : नरेन्द्र मोदी

हसदेव नदी में डूबा पीआईएल का ठेका श्रमिक

नैला में श्री राम मंदिर में स्वर्ण कमल पर विराजेगी मां दुर्गा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article उप मुख्यमंत्री साव ने सक्ती जिले को दी विभिन्न विकास कार्यों की सौगात
Next Article शिवरीनारायण के बॉम्बे मार्केट में भीषण आग, तीन दुकानें और दो ठेले जलकर खाक

खबरें और भी है....

ग्रामीण विकास में सरपंचों की महत्वपूर्ण भूमिका- सीएम साय
बर्थ-डे सेलिब्रेशन के बाद दोस्तों की पेड़ पर फांसी पर लटकती मिली लाश
मोबाइल शॉप में लाखों की चोरी, सीसीटीवी में कैद संदिग्ध, कोतवाली पुलिस जांच में जुटी
बुजुर्ग महिला की धारदार हथियार से हत्या
दीवार फांदकर घर में घुसे चोर, लाखों के जेवरात किए पार

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
ग्रामीण विकास में सरपंचों की महत्वपूर्ण भूमिका- सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?