NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: जंगल व नदी किनारे चल रही अवैध महुआ शराब भट्टियां ध्वस्त
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > जंगल व नदी किनारे चल रही अवैध महुआ शराब भट्टियां ध्वस्त
रायगढ़

जंगल व नदी किनारे चल रही अवैध महुआ शराब भट्टियां ध्वस्त

भूपदेवपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

lochan Gupta
Last updated: August 21, 2025 12:28 am
By lochan Gupta August 21, 2025
Share
2 Min Read

रायगढ़। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा-निर्देशन में जिलेभर में अवैध शराब के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में थाना प्रभारी भूपदेवपुर उप निरीक्षक संजय नाग ने आज सुबह अपनी टीम के साथ ग्राम जबलपुर से लगे जंगल और नदी किनारे दबिश दी। गुप्त सूचना मिली थी कि इस क्षेत्र में बड़े पैमाने पर महुआ शराब का अवैध निर्माण किया जा रहा है।
पुलिस के अचानक पहुंचे, उससे पहले शराब बनाने वाले लोग मौके से भाग निकले थे, लेकिन रेड कार्रवाई के दौरान चार अलग-अलग स्थानों पर चल रही शराब भट्टियां ध्वस्त की गईं। साथ ही प्रत्येक स्थान पर रखे गए 40 से 50 बोरी महुआ पास को मौके पर नष्ट किया गया। पुलिस ने मौके पर मौजूद ढांचों और उपकरणों को भी तोड़ दिया, जिससे भविष्य में अवैध शराब बनाने की गतिविधियों पर रोक लग सके।
कार्रवाई के बाद थाना प्रभारी संजय नाग ने गांव में मुनादी कराकर लोगों को चेतावनी दी कि अवैध शराब निर्माण में लिप्त पाए जाने वालों पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस अभियान में भूपदेवपुर थाना स्टाफ की सक्रिय भूमिका रही और पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब पर नकेल कसने की कार्रवाई जिले में लगातार जारी रहेगी।

You Might Also Like

आरक्षक पर बेवा से दुष्कर्म करने का आरोप

‘ऑपरेशन सिंदूर’के साथ राष्ट्र, तिरंगा यात्रा में उमड़ा देशभक्ति का सैलाब

लॉयंस क्लब रायगढ़ सिटी ने लगाया भोजन शिविर

आलोक सिटी मॉल, विशाल मेगा मार्ट की लापरवाही पर आयुक्त ने कसी नकेल

रेडक्रॉस द्वारा 106 कर्मियों को सीपीआर एवं फर्स्ट एड का दिया गया प्रशिक्षण

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article लापता नाबालिग को पुलिस ने बेगूसराय बिहार से किया बरामद
Next Article धरमजयगढ़ के धनपुरी गांव में हाथी का तांडव

खबरें और भी है....

भीषण गर्मी में बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता-सीएम साय
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत जिले में 421 गर्भवती महिलाओं की जांच
स्वास्थ्य अमले ने किया स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने औचक निरीक्षण
नशे के सौदागरों पर जशपुर पुलिस का बड़ा प्रहार
पत्थलगांव में सडक़ सुरक्षा को लेकर ऐतिहासिक बाइक रैली

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
भीषण गर्मी में बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता-सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?