NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: धरमजयगढ़ के धनपुरी गांव में हाथी का तांडव
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > धरमजयगढ़ के धनपुरी गांव में हाथी का तांडव
रायगढ़

धरमजयगढ़ के धनपुरी गांव में हाथी का तांडव

ग्रामीण के आशियाने को उजाड़ा

lochan Gupta
Last updated: August 21, 2025 12:29 am
By lochan Gupta August 21, 2025
Share
2 Min Read

रायगढ़। बीती रात धनपुरी गांव में वह मंजर किसी फिल्मी दृश्य से कम नहीं था। गहरी नींद में सोया गांव अचानक गडग़ड़ाहट से कांप उठा। रात का सन्नाटा हाथी की दहाड़ जैसी चिंगाड़ से टूटा और देखते ही देखते बुधनाथ मांझी का घर किसी खलनायक के हाथों तबाह किए सेट की तरह ढह गया।
मिली जानकारी अनुसार परिवारवालों ने समझदारी दिखाते हुए घर छोडक़र पड़ोस की गली में शरण ली, वरना कहानी कुछ और ही होती। मगर अकेला हाथी बिना किसी रोक-टोक के घर के भीतर घुस आया, दीवारें तोड़ीं, बांस-खपरे का सहारा ढहा दिया और फिर नायक की जीत की तरह पूरे घर में रखा धान साफ कर गया। और वहीं सुबह तक गांव में सन्नाटा पसरा रहा, मानो पूरी बस्ती एक अनहोनी फिल्म का हिस्सा बनी हो। घटना की खबर मिलते ही क्षेत्रीय बीडीसी जनकराम राठिया मौके पर पहुंचे और तुरंत वन विभाग की टीम को बुलवाया। अधिकारियों ने स्थिति संभालते हुए ग्रामीणों को चेतावनी दी, सतर्क रहिए, हाथी फिर लौट सकता है।
मामले में हमने संबंधित बीट गार्ड समीर तिर्की से जानकारी चाही उन्होंने बताया कि घटना समय लगभग 1:30 बजे रात्रि का है, वनपरिक्षेत्र बाकारूमा के साजापाली आरएफ क्रमांक 84 का है, जहां पर बुधनाथ मांझी का घर को तोडक़र तहस नहस किया और घर में रखे धान को खा गया है। हमने उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन में तत्काल मौके पर पहुंचे और मुआयना जांच कार्रवाई की है, फिलहाल ग्रामीणों को सतर्कता बरतने की अपील करते हुए,हाथी की जानकारी मिलने पर तत्काल सुचित करने की बात कही गई है। लेकिन वहीं धनपुरी गांव की यह घटना एक बार फिर साबित कर गई कि जंगल के असली बादशाह जब बस्ती की ओर बढ़ते हैं, तो इंसानी घरौंदे पलक झपकते ही मलबे में बदल जाते हैं।

You Might Also Like

फिर शुरू हुआ हाथी का उत्पात

11 फरवरी को बनोरा में 26 वे नि: शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

कोड़ातराई में पकड़ाए दो पाकिस्तानी भाई-बहन

सामुदायिक भवन को जल्द पूर्ण करने के निर्देश

आखिरी दिन भव्य रैली निकाल कर शालू ने वार्ड के प्रत्येक घर जा जाकर मांगा समर्थन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article जंगल व नदी किनारे चल रही अवैध महुआ शराब भट्टियां ध्वस्त
Next Article नक्सल समस्या से बड़ी समस्या फ्लाई ऐश की समस्या-बजरंग

खबरें और भी है....

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी
अंधविश्वास में महिला की हत्या : जादू-टोना के शक में महिला के प्राइवेट पार्ट में डंडा डालकर दी मौत, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी स्कूल भवनों का होगा कायाकल्प
नाबालिग से दुष्कर्म, विशाल ठाकुर गिरफ्तार, कॉलोनी से भगा ले जाकर किया दुष्कर्म और धमकी देकर छोड़ा
अवैध कबाड़ के गोरखधंधे पर पुलिस का कहर, 134 टन स्क्रैप से भरी 7 ट्रक पकड़ाई, 1.15 करोड़ की संपत्ति जब्त

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?