NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: एनटीपीसी तलईपल्ली द्वारा प्री-बिड सम्मेलन का किया गया आयोजन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > एनटीपीसी तलईपल्ली द्वारा प्री-बिड सम्मेलन का किया गया आयोजन
रायगढ़

एनटीपीसी तलईपल्ली द्वारा प्री-बिड सम्मेलन का किया गया आयोजन

व्यापारियों को दी गई विस्तृत जानकारी

lochan Gupta
Last updated: May 29, 2025 3:05 am
By lochan Gupta May 29, 2025
Share
1 Min Read

रायगढ़। एनटीपीसी तलईपल्ली कोयला खनन परियोजना द्वारा प्री-बिड सम्मेलन का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। सम्मेलन एनटीपीसी की नई व्यावसायिक पहल का हिस्सा है, जिसके अंतर्गत कंपनी अब अपनी खदान से अन्य खरीददारों को कोयला विक्रय करने जा रही है। ्रसम्मेलन में देश के विभिन्न हिस्सों से आए व्यापारियों के साथ-साथ ऑनलाइन माध्यम से जुड़े प्रतिनिधियों ने भी सहभागिता की। इस अवसर पर 6 जून को एमएसटीसी के सहयोग से आयोजित होने वाली कोयला ई-बोली प्रक्रिया की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। बोली में एनटीपीसी 2 लाख मीट्रिक टन कोयला बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगी। एनटीपीसी तथा परियोजना के अधिकारियों ने व्यापारियों को खदान की कार्यप्रणाली, कोयले की उपलब्धता, लॉजिस्टिक्स से जुड़ी जानकारी और निविदा प्रक्रियाओं के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया। प्रतिभागियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का उत्तर अधिकारियों ने प्रत्यक्ष संवाद के माध्यम से दिया। एमएसटीसी के प्रतिनिधियों ने बोली से संबंधित तकनीकी प्रक्रिया, पंजीकरण, पात्रता एवं अन्य आवश्यक दिशानिर्देशों पर भी विस्तार से जानकारी साझा की। जिसके पश्चात इच्छुक खरीदारों को खदान का भ्रमण कराया गया। सम्मेलन के अंत में एनटीपीसी के अधिकारियों ने सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद देते हुए आशा व्यक्त की कि यह पहल भविष्य में पारदर्शी और प्रतिस्पर्धात्मक व्यापारिक संबंधों को बढ़ावा देगी।

You Might Also Like

मिलावटी मिठाईयों की जांच में जुटी फुड एण्ड सेफ्टी विभाग

गोपीनाथ जीव मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन

छत्तीसगढ़ सामान्य सीट के प्रभारी नशिर अहमद पहुँचे रायगढ़

रायगढ़-खरसिया हाईवे पर सडक़ दुर्घटना

फील्ड में अलर्ट रहकर काम करें अधिकारी-कलेक्टर

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article बोर्ड के अध्यक्ष ने ली समितियों व मतस्य पालकों की बैठक
Next Article किसान रथ को कलेक्टर ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

खबरें और भी है....

छत्तीसगढ़ के लिए बनेगी एक्सपर्ट साइंटिफिक टीम
साईंटांगरटोली में ब्राउन सुगर तस्करी का हुआ भंडाफोड़
बेकाबू ट्रेलर ने बाइक चालक को कुचला
रेलवे फाटक तोडकऱ ट्रैक में फंसी कोयला लोड ट्रेलर
अब भूपदेवपुर से कोतरलिया तक चौथी लाइन में सरपट दौड़ेगी ट्रेने

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
छत्तीसगढ़ के लिए बनेगी एक्सपर्ट साइंटिफिक टीम
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?