NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंचे – सीईओ जिला पंचायत
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंचे – सीईओ जिला पंचायत
रायगढ़

योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंचे – सीईओ जिला पंचायत

जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक आयोजित, राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की हुई गहन समीक्षा

lochan Gupta
Last updated: December 17, 2025 12:15 am
By lochan Gupta December 17, 2025
Share
3 Min Read

रायगढ़। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देश में जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक कलेक्टोरेट कार्यालय के सभा कक्ष में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत सीईओ श्री अभिजीत बबन पठारे ने की। बैठक में स्वास्थ्य विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों की संयुक्त उपस्थिति में जिले में संचालित समस्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।

स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधार को लेकर भी की गई चर्चा

सीईओ जिला पंचायत श्री पठारे ने दोनों विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंचे और फील्ड स्तर पर सतत निगरानी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने मानव संसाधन की स्थिति, स्वास्थ्य संस्थानों की मूलभूत सुविधाएं, नियमित टीकाकरण, पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी), मध्यम कुपोषित बच्चों की भर्ती, प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना, एएनसी पंजीयन, हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की निगरानी, संस्थागत प्रसव तथा मातृ एवं शिशु मृत्यु आंकेक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर बिंदुवार समीक्षा की गई। इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके), कुष्ठ रोग नियंत्रण, गैर संचारी रोग (एनसीडी), डायलिसिस सेवाएं, आयुष्मान वय वंदन योजना तथा एनक्यूएस के अंतर्गत स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधार को लेकर भी चर्चा की गई।

सघन पल्स पोलियो अभियान की तैयारियों की भी समीक्षा

बैठक में आगामी राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों को अभियान के दौरान शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने, बूथ एवं मोबाइल टीमों की प्रभावी तैनाती तथा जनजागरूकता गतिविधियों को मजबूत करने के निर्देश दिए गए। समीक्षा बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जगत, सिविल सर्जन डॉ. दिनेश पटेल, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुश्री रंजना पैंकरा, नोडल अधिकारी डॉ. राजेश मिश्रा, डॉ. भानूप्रताप पटेल सहित स्वास्थ्य विभाग के खंड चिकित्सा अधिकारी, विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक, खंड विस्तार एवं प्रशिक्षण अधिकारी, सेक्टर प्रभारी, सुपरवाइजर, एएनएम, मितानिन तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी को फील्ड स्तर पर सतर्कता बढ़ाने, नियमित फॉलोअप, समय पर जांच एवं आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

You Might Also Like

जूटमिल पुलिस की अवैध शराब पर कार्रवाई

दो जोन ढो रहे 55 हजार उपभोक्ताओं का बोझ

कृष्णा राईसमिल में धान की बोरी में दबकर हमाल की मौत

दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश

एक नही बल्कि 3 जंगली सुअर व एक भालू की हुई थी मौत

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article जिले में 19,436 किसानों ने बेचा धान, 10 लाख क्विंटल से अधिक खरीदी
Next Article नवापाली के किसान ज्ञानसागर ने बेचा 117 क्विंटल धान

खबरें और भी है....

सीएम साय ने जशपुरांचल को दी 122 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
श्री शिव महापुराण कथा खरसिया में आज शामिल होंगे सीएम साय
अलग-अलग सडक़ हादसों में 4 की मौत
सेठ किरोड़ीमल आधुनिक रायगढ़ के शिल्पी : ओपी
धान खरीदी में बड़ी कार्रवाई: कस्टम मिलिंग में गड़बड़ी, 14 राइस मिल सील

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
सीएम साय ने जशपुरांचल को दी 122 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?