NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: निकाय चुनाव में हमें ऐतिहासिक जनादेश मिलेगा : सीएम साय
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > निकाय चुनाव में हमें ऐतिहासिक जनादेश मिलेगा : सीएम साय
रायपुर

निकाय चुनाव में हमें ऐतिहासिक जनादेश मिलेगा : सीएम साय

भूपेश ने कहा-हमारी जीत तय है, लेकिन ईव्हीएम पर उठाए सवाल

lochan Gupta
Last updated: January 28, 2025 11:45 pm
By lochan Gupta January 28, 2025
Share
7 Min Read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न नगर निगमों में नामांकन दाखिल करने का आज आखिरी दिन था। भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों ने रैलियां कर नामांकन पत्र दाखिल किए। छत्तीसगढ़ में मेयर चुनाव के लिए 10 नगर निगम के मेयर कैंडिडेट्स ने नामांकन फॉर्म भरा। रायपुर में बीजेपी से मीनल चौबे बड़ी रैली के साथ तो कांग्रेस से दीप्ति दुबे ने बिना रैली के ही नॉमिनेशन फॉर्म भरा। वह स्कूटी से अपने पति प्रमोद दुबे के साथ पहुंची थीं। वहीं पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने ईव्हीएम पर सवाल खड़े किए हैं। मीनल चौबे ने सीएम विष्णु देव साय से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। साय ने कहा कि मीनल चौबे को नगर निगम में पार्षद सहित नेता प्रतिपक्ष के रूप में काम करने का लंबा अनुभव है। इसका लाभ अवश्य मिलेगा। भाजपा के प्रति विश्वास का वातावरण है। चुनाव में ऐतिहासिक जनादेश मिलेगा।
इस दौरान बिलासपुर, दुर्ग, अंबिकापुर, राजनांदगांव, चिरमिरी, रायगढ़, कोरबा, धमतरी और जगदलपुर में बीजेपी कांग्रेस के प्रत्याशियों ने नामांकन फॉर्म भरकर जीत का दावा किया। रायपुर से बीजेपी मेयर कैंडिडेट मीनल चौबे ने सीएम विष्णु देव साय से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। रैली में बृजमोहन अग्रवाल, राजेश मूणत समेत कई नेता मौजूद रहे। रायपुर से बीजेपी मेयर कैंडिडेट मीनल चौबे ने सीएम विष्णु देव साय से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। रैली में बृजमोहन अग्रवाल, राजेश मूणत समेत कई नेता मौजूद रहे। पूर्व सीएम भूपेश बघेल दुर्ग से मेयर प्रत्याशी प्रेमलता साहू के नामांकन रैली में पहुंचे। इस दौरान बघेल ने कहा कि दुर्ग में कांग्रेस की जीत तय है। वहीं उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग और सुप्रीम कोर्ट के निर्देश हैं कि व्हीव्हीपैट के बिना चुनाव नहीं होगा, लेकिन छत्तीसगढ़ में इसके बिना चुनाव करा रहे हैं।
बघेल ने कहा कि एक ही बैलेट बॉक्स में महापौर, अध्यक्ष और पार्षदों का चुनाव हो रहा है। इसके लिए निर्वाचन आयोग को जन जागरण करना चाहिए, वो हुआ नहीं है। अचानक मतदाता को दो बटन दबाने के लिए कहा जाएगा तो समझ ही नहीं पाएगा। चुनाव जनता के लिए हो रहा है, वो जनता ही जागरूक नहीं हो रही तो क्या कहेंगे।
वहीं दुर्ग में गृहमंत्री विजय शर्मा की मौजूदगी में मेयर प्रत्याशी अलका बाघमार ने नामांकन दाखिल किया। इस दौरान विजय शर्मा ने कहा कि हम 10 निकाय जीत रहे हैं। मोदी की गारंटी और साय सरकार में हुए विकासकार्यों को लेकर जनता से वोट मांगेंगे। मीनल चौबे ने कहा कि रायपुर की जनता ने नगर निगम में तीन बार कांग्रेस का कार्यकाल देखा है। भ्रष्टाचार और कुशासन का पर्याय बन कर रह गए थे। इस बार जनता विकास की संभावनाएं बीजेपी में देख रही है। स्वच्छ और विकसित रायपुर बनाकर एक नयी पहचान दिलाएंगे। रायपुर में भाजपा की प्रत्याशी मीनल चौबे ने नामांकन दाखिल किया। सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक राजेश मूणत, मंत्री रामविचार नेताम मौजूद रहे। रायपुर में भाजपा की प्रत्याशी मीनल चौबे ने नामांकन दाखिल किया। सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक राजेश मूणत, मंत्री रामविचार नेताम मौजूद रहे।
रायपुर नगर निगम से कांग्रेस प्रत्याशी दीप्ति दुबे के नामांकन दाखिल करने के दौरान पूर्व सीएम भूपेश बघेल, रायपुर शहर जि़ला कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश दुबे और पूर्व निगम सभापति प्रमोद दुबे भी मौजूद रहे। इसके पहले कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस भवन गांधी मैदान से रैली निकालने की योजना थी, जिसे स्थगित कर दिया गया। गांधी मैदान में कार्यकर्ता नेताओं का इंतजार करते रहे।
राजनांदगांव नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा के महापौर प्रत्याशी मधुसूदन यादव के नामांकन के लिए विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह पहुंचे। रमन सिंह ने कहा कि मधुसूदन के प्रति जनता का उत्साह और समर्थन है। राजनांदगांव विकास और सुशासन की राह पर आगे बढऩे के लिए तैयार है। राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं अंबिकापुर में भाजपा ने नामांकन रैली निकाली और नामांकन सभाकर महापौर प्रत्याशी सहित सभी पार्षद प्रत्याशियों का नामांकन भरा। इस दौरान मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि अंबिकापुर में भाजपा का महापौर बनना तय है। अधिक से अधिक पार्षद भी चुनाव जीतकर आएंगे। कांग्रेस ने पहले शहर के मुख्यमार्गों से नामांकन रैली निकाली और महापौर प्रत्याशी डॉ. अजय तिर्की सहित पार्षद प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। कांग्रेस की नामांकन रैली में बड़े नेता नहीं पहुंच सके। कांग्रेस जिलाध्यक्ष सहित महापौर प्रत्याशी और स्थानीय नेता ही नामांकन रैली में शामिल हुए। डिप्टी सीएम विजय शर्मा के साथ दुर्ग महापौर प्रत्याशी अलका बाघमार नामांकन फॉर्म भरने कलेक्टर पहुंची। इस दौरान विजय शर्मा ने कहा कि योग्य कार्यकर्ता को टिकट दिया है। 10 निकाय हम जीत रहे हैं, जो वादा किया वो निभाया है। एक साल में जो विकास हुआ है, उसके आधार पर जनता के बीच जाएंगे।
कोरबा से भाजपा महापौर प्रत्याशी संजू देवी राजपूत समेत अपने 67 वार्डों के पार्षद प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। शक्ति प्रदर्शन में बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता भी शामिल हुए। कोरबा से भाजपा महापौर प्रत्याशी संजू देवी राजपूत समेत अपने 67 वार्डों के पार्षद प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। शक्ति प्रदर्शन में बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता भी शामिल हुए। जगदलपुर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव के नेतृत्व में निकली नामांकन रैली में हजारों की भीड़ उमड़ी। मेयर प्रत्याशी संजय पांडे ने हुजूम के साथ नामांकन भरा। इस दौरान मंत्री केदार कश्यप भी मौजूद रहे। निकाय चुनाव के भाजपा जनता से सुझाव मांग रही है। कांग्रेस के नेताओं की टीम इसे तैयार करने में जुटी है। माना जा रहा है कि फरवरी के पहले सप्ताह में दोनों पार्टियों के घोषणा पत्र जारी हो सकते हैं।

You Might Also Like

नक्सलियों की टूट गई है कमर : सीएम साय

सीएम साय को भेंट की संगमरमर पर बनी मोदी की सूक्ष्म प्रतिमा

प्रदेश में शादी के बंधन में बंधे 6 हजार जोड़े

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में मनरेगा की महत्वपूर्ण भूमिका- सीएम साय

नवा रायपुर मेडिसिटी : मध्य भारत में स्वास्थ्य क्रांति की नई इबारत लिख रहा है छत्तीसगढ़

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article पैसे लेकर साइबर ठगों के बैंक एकाउंट खोले, बैंक के 4 अधिकारी गिरफ्तार
Next Article कलेक्टर ने दुर्घटना जन्य क्षेत्र में बोर्ड लगवाने के दिए निर्देश

खबरें और भी है....

सडक़ निर्माण में गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं होगा-सीएम साय, लापरवाही पर कार्रवाई और ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट
बेकाबू यात्री बस निर्माणाधीन मकान में घुसकर पलटी
परसकोल हत्याकांड : 2 पुलिसकर्मी लाइन अटैच
सडक़ को लेकर गेरवानी-सराईपाली रोड में चक्काजाम
गोड़अम्बा में हुई बस दुर्घटना में घायल यात्रियों का इलाज जारी

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
सडक़ निर्माण में गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं होगा-सीएम साय, लापरवाही पर कार्रवाई और ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?