NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: कलेक्टर ने दुर्घटना जन्य क्षेत्र में बोर्ड लगवाने के दिए निर्देश
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > कलेक्टर ने दुर्घटना जन्य क्षेत्र में बोर्ड लगवाने के दिए निर्देश
जशपुरनगर

कलेक्टर ने दुर्घटना जन्य क्षेत्र में बोर्ड लगवाने के दिए निर्देश

एस एस पी शशी मोहन सिंह ने जिले के ब्लैक स्पाट एरिया की दी जानकारी

lochan Gupta
Last updated: January 28, 2025 11:46 pm
By lochan Gupta January 28, 2025
Share
5 Min Read

जशपुरनगर। जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के द्वारा विगत दिवस कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सडक़ सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में 35 वा राष्टीय सडक़ सुरक्षा माह 1 जनवरी से 24 जनवरी 2025 के दौरान जिले में चलाये जा रहे यातायात जागरूकता कार्यक्रम के संबंध में विस्तार से चर्चा किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री रोहित व्यास और एस एस पी श्री शशी मोहन सिंह उपस्थित थे।
कलेक्टर रोहित व्यास ने लोगों को दो पहिया वाहन चलाते समय हैल्मेट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने का आग्रह किया है। साथ ही धीरे वाहन चलाने की अपील की हैं। उन्होंने कहा धीरे चले और सुरक्षित अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचे। उन्होंने ने यातायात नियमों के उल्लंघन करने वालों पर चालान की कार्रवाई करने और जुर्माना वसूली करने के भी निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं। कलेक्टर ने दुर्घटनाजन्य क्षेत्र बालाछापर चौक,लोरो घाट और मंदिर के पास पर्याप्त संख्या में रम्बल स्ट्रीप, गो स्लो, धीरे चले, ढलान के बोर्ड लगाने के निर्देश नेशनल हाईवे के अधिकारियों को दिए हैं।इसके साथ ही मंदिर के पास ढलान में अति दुर्घटनाजन्य क्षेत्र का बोर्ड, रम्बल स्ट्रीप की उंचाई बढ़ाने और पूरे लोरोघाट के टर्निंग प्वाइंट पर साइड वाला और गो स्लो के साथ अन्य जरूरी चीज की व्यवस्था करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।
उन्होंने कहा कि लोगों को सुरक्षित आवागमन के साधन के लिए जरूरी उपाय अनिवार्य रूप से करें ताकि दुर्घटना को रोका जा सके कलेक्टर ने सभी एसडीएम और पुलिस विभाग के अधिकारियों को अपने क्षेत्र के पेट्रोल पंप संचालकों के साथ बैठक लेकर पेट्रोल पम्प के पास और सडक़ के सामने वाहन खड़ा नहीं करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ पेट्रोल पंप में सी सी टी कैमरा, महिला और पुरुष शौचालय की व्यवस्था और शौचालय की नियमित साफ सफाई की व्यवस्था दुरुस्त करवाने के निर्देश दिए हैं।
एस एस पी श्री शशी मोहन सिंह ने बताया कि घोलेंगे स्कूल के पास जेब्रा क्रॉसिंग, रम्बल स्ट्रीप, स्कूल बोर्ड और धीरे चले, गो स्लो का बोर्ड लगाने की विशेष आवश्यकता है।
इसी प्रकार दुर्घटना जन्य ब्लैक स्पाट पतराटोली,दुलदुला बालाछापर ,खटंगा, भिंजपुर जशपुर का जरिया, गम्हरिया, कांईकछार, कुनकुरी विकास खंड चराई डांड, सलियाटोली, तपकरा का केरसई में भी दुर्घटना को रोकने के लिए जरूरी उपाय करना होगा और जहां जहां रम्बल स्ट्रीप, गो स्लो, स्पीड लिमिट बोर्ड आदि अन्य जरूरी उपाय करना विशेष जरूरी है ताकि दुर्घटना को रोका जा सके। इसी प्रकार दुर्घटना जन्य क्षेत्र कोतबा रेंचुंआ घाट चौकी पत्थलगांव मुंडा पारा और कांसाबेल विकास खंड के बूड़ा डांड के पास साइन बोर्ड, रम्बल स्ट्रीप लगाने के लिए कहा गया है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में 400 गाडिय़ों में रेडियम लगाया गया है। इसके साथ ही 222 सडक़ सुरक्षा मितान को प्रशिक्षण रायपुर में दिया गया है। जिनके माध्यम से लोगों को सडक़ सुरक्षा संबंधी जानकारी और हैल्मेट लगाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। बैठक में स्कूल एवं कालेज में यातायात प्रशिक्षण कार्यक्रम, हेलमेट रैली, स्कूली बसों और आटों वाहन का फिटनेस चेक, यातायात जागरूकता रैली, हाट बाजार में अंजोर रथ के माध्यम से जागरूकता अभियान, लाइसेंस शिविर, बिना नम्बर वाले वाहनों में नम्बर लिखवाना, व्यावसायिक माल वाहक वाहनों में रेडियम पट्टी, दुर्घटना में कमी लाने हस्ताक्षर अभियान, दुर्घटना जन्य क्षेत्र में यातायात जागरूकता अभियान,, पैदल यात्रियों को रोड़ क्रास करने के बारे में जानकारी के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर अपर कलेक्टर प्रदीप कुमार साहू अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी, उप पुलिस अधीक्षक और यातायात प्रभारी जशपुर श्रीमती मंजू लता बाज, एसडीएम जशपुर ओंकार यादव कुनकुरी एसडीएम नन्द पांडे डिप्टी कलेक्टर विश्वास राव मस्के,परिवहन अधिकारी विजय निकुंज और जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के अधिकारी उपस्थित थे।

You Might Also Like

जशपुरांचल के समाज सेवक जागेश्वर यादव को पद्मश्री पुरस्कार

शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण, आरोपी गिरफतार

एक करोड़ की लेवी मांगने का आरोपी पवन लोहरा गिरफ्तार

लखमा को टिकट देकर बलि का बकरा बनाया : साय

मुख्यमंत्री का हेलीपैड में किया गया आत्मीय स्वागत

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article निकाय चुनाव में हमें ऐतिहासिक जनादेश मिलेगा : सीएम साय
Next Article 2 करोड़ 85 लाख के साइबर ठगी करने का मामला, विभिन्न बैंकों के माध्यम से करने वाला गिरोह पुलिस की गिरफ्त में आया

खबरें और भी है....

8.77 करोड़ की लागत से कुनकुरी में बनेगा मातृ-शिशु अस्पताल
सलियाटोली में बनेगा 250 सीटर नालंदा परिसर का सीएम साय ने किया भूमिपूजन
घरेलू विवाद में बेटे पर चाकू से हमला, आरोपी पिता गिरफ्तार
अस्पतालों में मीडिया पर पाबंदी वाला तुगलकी फरमान निरस्त
बारकोड व चेतावनी के साथ स्कूलों में पहुंचेंगी शासकीय किताबें

Popular Posts

8.77 करोड़ की लागत से कुनकुरी में बनेगा मातृ-शिशु अस्पताल
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?