NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: ये बेजुबां दरख़्त लेते नहीं जीवन भर देते हैं : सुनील रामदास
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > ये बेजुबां दरख़्त लेते नहीं जीवन भर देते हैं : सुनील रामदास
रायगढ़

ये बेजुबां दरख़्त लेते नहीं जीवन भर देते हैं : सुनील रामदास

रामदास द्रौपदी फाउंडेशन वृक्षारोपण का महाअभियान

lochan Gupta
Last updated: August 8, 2024 2:26 am
By lochan Gupta August 8, 2024
Share
3 Min Read

रायगढ़। शहर व जिले के सुदूर क्षेत्रों तक वृहद रुप से सुप्रसिद्ध रामदास द्रौपदी फाउंडेशन की अभिनव पहल से वृक्षारोपण व पौधारोपण के महाअभियान को चेयरमेन समाजसेवी सुनील रामदास के मार्गदर्शन में तीव्र गति दी जा रही है और टीम के सभी सदस्यगण समाज के लोगों की सहभागिता और सकारात्मक सहयोग से लगातार बारिश की परवाह ना करते हुए अपने पुनीत उद्देश्य में पूरे मनोयोग से हर पल दृढ़ संकल्प के साथ समर्पित हैं। साथ ही इस महाअभियान में लोग खुशी से जुड़ रहे हैं और इन वृक्षों और पौधों के संरक्षण का भी संकल्प लेकर समाज के और भी लोगों को प्रेरित कर रहे हैं। वहीं चेयरमैन सुनील रामदास का कहना है कि यह महाअभियान बारिश के मौसम तक जारी रहेगा और जितना संभव होगा उतना ही वृक्षारोपण और पौधारोपण का कार्य कर समाज के सभी वर्ग के लोगों को जागरूक किया जाएगा ताकि हर किसी का भावी भविष्य सुरक्षित व खुशहाल रहे। क्योंकि ये बेजुबां दरख़्त समाज के हम लोगों से कुछ लेते नहीं अपितु ये अपने अंतिम समय के बाद भी बहुत कुछ देते हैं। इसलिए समाज के सभी लोगों से मेरा आग्रह है कि इस महाअभियान के साथ जुडें और अधिक से अधिक वृक्षों व पौधों को लगाएं साथ ही इनके संरक्षण में भी कोई कमी ना लाएं।
सरिया आईटीआई कॉलेज में वृक्षारोपण
रामदास द्रौपदी फाउंडेशन टीम के प्रमुख राम यादव के विशेष मार्गदर्शन में टीम सदस्यों ने विगत दिवस सरिया आईटीआई कॉलेज में पौधारोपण व वृक्षारोपण किया।वहीं टीम प्रमुख राम यादव ने बताया कि वृक्षारोपण को सफल बनाने में मंजरी सेवा वाहिनी समिति का विशेष सहयोग रहा। वहीं आई.टी.आई. केम्पस में जामुन, आम, अमकद तथा करीन के पौधे लगाकर पर्यावरण सुरक्षा का संदेश दिया गया। पर्यावरण को हरा-भरा करने के लिये प्रतिवर्ष आई टी आई सरिया में वृक्षारोपण किया जा रहा है। वृक्षारोपण कार्यक्रम में संस्था प्रमुख के सी प्रधान, भूपेन्द्र पटेल, छाया साहू, पिंड टण्डन, सरगम गुप्ता, द्वारिका प्रसाद साहू, होरीलाल मेहर, रामप्रसाद उपस्थित रहे व सभी ने माँ के नाम एक पेड़ लगाया।
बच्चों ने किया पौधारोपण
वृक्षारोपण व पौधारोपण के इस कार्यक्रम के अन्तर्गत सरस्वती शिशु मंदिर में भी पौधारोपण व वृक्षारोपण किया गया व बच्चों ने भी उत्साह के साथ पौधे लगाए साथ ही उन्होंने इन वृक्षों को संरक्षित करने का भी संकल्प लिया। वहीं इस कार्यक्रम में सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल से अरविन्द प्रधान (अध्यझ), ललित प्रधान (प्राचार्य) नवरंग साहू (शिक्षक) शशिरेखा (शिक्षक), भूमिका चौधरी (शिक्षक) विद्या गुप्ता (शिक्षक) और राजू खान भी उपस्थित थे। इसी तरह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भी वृक्षारोपण किया गया जिसमें डॉक्टर जीत पटेल, डॉ मनोज चौधरी, रीना साव (नर्स), महिमा भगत (नर्स) और नवरतन प्रधान सामाजिक कार्यकर्त्ता की विशेष उपस्थिति रही व सभी ने रामदास द्रौपदी फाउंडेशन के इस नेक पहल की सराहना की।

You Might Also Like

जंगली सुअर से टकराकर बाईक सवार दो युवक घायल

महिला से 16 लीटर महुआ शराब जप्त

दो दिन से बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे बंगलापारावासी

एटीएम से राउटर व यूपीएस की चोरी

सामारुमा स्कूल में दानदाताओं का सराहनीय सहयोग

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article धरमजयगढ़ ब्लॉक के 54 संकुलों में पालक शिक्षक बैठक अयोजित
Next Article कोड़ातराई में ब्लॉक स्तरीय शालेय क्रीड़ा का भव्य आयोजन

खबरें और भी है....

वेदांता पावर प्लांट वायलर विस्फोट, कंपनी निर्देशक अनिल अग्रवाल समेत 10 पर एफआईआर दर्ज
भविष्य की दिशा तय करने का आधार है जनगणना-सीएम साय
महालक्ष्मी कास्टिंग्स में हादसा, 35 फीट ऊंचाई से गिरकर श्रमिक की मौत
‘महादेव पान मसाला’ में नकली सिगरेट का जखीरा पकड़ाया
भीषण गर्मी : 20 अप्रैल से 15 जून तक स्कूलों की छुट्टी

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?