NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: रायगढ़ में जामुन खरीदी के लक्ष्य से पिछड़ी वनोपज शाखा
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > रायगढ़ में जामुन खरीदी के लक्ष्य से पिछड़ी वनोपज शाखा
रायगढ़

रायगढ़ में जामुन खरीदी के लक्ष्य से पिछड़ी वनोपज शाखा

500 क्विंटल का टारगेट था, 100 क्विंटल भी नहीं खरीद सके

lochan Gupta
Last updated: July 4, 2024 12:29 am
By lochan Gupta July 4, 2024
Share
2 Min Read

रायगढ़। जिले में लघु वनोपज शाखा को 500 क्विंटल जामुन खरीदने का लक्ष्य दिया गया था। लेकिन 100 क्विंटल खरीदी भी नहीं की जा सकी है। इसका कारण बताया जा रहा है कि व्यापारी ज्यादा दर पर जामुन की खरीदी कर रहे थे। शासन की ओर से जो रेट निर्धारित है वह 2,223 रुपए क्विंटल था। ग्रामीणों को यह रेट कम लगा। ऐसे में शुरू से ही ग्रामीण व्यापारियों के पास सीधे जामुन की बिक्री कर रहे थे।
खरीदी का लक्ष्य रहा अधूरा
बताया जा रहा है कि जामुन की खरीदी कर इसे रायपुर के जामगांव प्रोसेसिंग सेंटर में सुरक्षित रखवाया गया है। ताकि आगामी दिनों इनका जूस और अन्य तरीके से उत्पाद तैयार कर मार्ट, संजीवनी और हर्बल केंद्र के माध्यम से बिक्री की जा सके। लेकन रायगढ़ जिले को दिया गया खरीदी लक्ष्य पूरा नहीं हो सका।
व्यापारी हो जाते हैं सक्रिय
जैसे ही जामुन या अन्य वनोपज का सीजन आता है व्यापारी सक्रिय हो जाते हैं। ग्रामीण जब इसे संपर्क करते हैं। शासन के निर्धारित दर से ज्यादा में इनसे खरीदी कर ली जाती है। बताया जा रहा है कि व्यापारी 50 से 40 रुपए किलो में ग्रामीणों से जामुन खरीदी कर रहे थे।
यहां से आती है जामुन
रायगढ़ वन मंडल में जामुन सभी जगह नहीं पाया जाता, लेकिन खरसिया और घरघोड़ा रेंज में इसकी पैदावार है। ऐसे में खरसिया के केवाली, जोबी, बर्रा, खम्हार, खडग़ांव से जामुन खरीदी की गई। वहीं घरघोड़ा रेंज में इस बार ज्यादा जामुन नहीं हुई।
मौसम का विपरित असर पड़ा
इस संबंध में रायगढ़ लघु वनोपज सहकारी संघ के उप प्रबंध संचालक आरके सिसोदिया ने बताया कि मौसम का विपरित असर होने के कारण जामुन का इस बार ज्यादा उत्पादन नहीं था। इसके अलावा व्यापारी भी ज्यादा रेट में जामुन ले रहे थे। शासन से 500 क्विंटल का लक्ष्य मिला था 90 से 92 क्विंटल खरीदी हो सकी।

You Might Also Like

पुरुषोत्तम अग्रवाल ने दी वरिष्ठ अधिवक्ता कृष्ण गोपाल स्वर्णकार को विनम्र श्रद्धांजलि

राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय की हुई बैठक

घर के अंदर वृद्ध की गला रेत कर हत्या

घर-घर संपर्क कर भक्तों को बांटे गए निमंत्रण पत्र

स्कूलों में त्योहारी छुट्टी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article प्रतिबंधित मार्ग पर बेधडक़ दौड़ रही बसें
Next Article ओम ज्वेलर्स से साढ़े 31 लाख रुपए के ज्वेलरी की लूट

खबरें और भी है....

ड्रोन और मिसाइल हमलों का भारत दे रहा करारा जवाब
शिवनाथ एक्सप्रेस से 65 लाख के ज्वेलरी की चोरी का खुलासा
बस्तर को रेल से जोडऩे की ऐतिहासिक पहल को मिली मंजूरी
भालू के हमले से ग्रामीण घायल
लोईंग के अघरिया तालाब में मिली महिला की लाश

Popular Posts

ड्रोन और मिसाइल हमलों का भारत दे रहा करारा जवाब
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?