भटगांव। भाजपा जांजगीर चांपा लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी श्रीमती कमलेश जांगड़े का बिलाईगढ़ विधानसभा के भटगांव मंडल अंतर्गत ग्राम पंचायत धाराशिव, डोकरी डीह, सलौनीकला, जुनवानी, गिरसा, दुरूग, खम्हरिया मे जनसंपर्क किया गया। वहीं भाजपा प्रत्याशी श्रीमती कमलेश जांगड़े के आगमन पर कार्यकर्ताओं, ग्रामीणों ने उनका जगह जगह फूल मालाओं व फटाके फोडक़र स्वागत किया और भारी बहुमत से उन्हें जिताने का संकल्प लिया। जहां जन संपर्क के दौरान उनके साथ छाया विधायक दिनेश लाल जांगड़े, मंडल अध्यक्ष रेवती चन्द्रा, महामंत्री श्याम लाल साहू, भटगांव राजा महल परिवार से पुष्पेंद्र प्रताप सिंह (छोटू दादा), पूर्व नपं अध्यक्ष टाईगर कुर्रे, नपंबिलाईगढ़ अध्यक्ष रामनारायण देवांगन, रामनाथ साहू, विशाल चौहान, पुण्य प्रताप साहू, लीलाधर वैष्णव, सुरेश रघु, राजेश सिदार,आर्थिक प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक रामदुलार साहू, भाजपा मिडिया प्रभारी योगेश केशरवानी, रामकृपाल पटेल, रमेश साहू, पंकज सरजाल, के साथ भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य लक्ष्मी साहू, भाजपा महिला मोर्चा जिला महामंत्री नवीन वैष्णव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सावित्री अजगल्ले, पूर्व जिपं सदस्य भुनेश्वरी बघेल, पूर्व जनपद अध्यक्ष प्रेमलता नेताम, जिला पंचायत सदस्य सरिता भारती, भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष तुलसी रघु, भाजपा महिला मोर्चा मंडल महामंत्री नीरा डड़सेना, सुनिति साहू सहित उनके समर्थकों कार्यकर्ताओं ने प्रत्याशी श्रीमती कमलेश जांगड़े को वोट देकर भारी मतों से जिताने का अपील किया।
वही उपस्थित जनताओं को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी श्रीमती कमलेश जांगड़े ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे भारत आत्मनिर्भर और विश्व गुरू बनने की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है। जहां श्रीमती कमलेश जांगड़े एवं जनसंपर्क दल के द्वारा गांव का सतत जनसंपर्क कर लोगो से भारतीय जनता पार्टी के कमल के फूल मे वोट देने हेतू आग्रह किया गया। उन्होंने लोगो से कहा कि भारतीय जनता पार्टी मे नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व मे बहुत विकास कार्य हो रहे है उनके द्वारा महिलाओं के लिए महतारी वंदन की गारंटी दी गई थी और छत्तीसगढ़ मे विष्णुदेव साय की सरकार आते ही महतारी वंदन का पैसा महिलाओं बहनों के खाते मे आ गया है एवं उनकी दूसरी किस्त भी महिलाओं के खातो मे आ गया है। छग में भाजपा की विष्णुदेव साय की सरकार बनते ही 18 लाख आवास निर्माण की प्रक्रिया छग की कांग्रेस सरकार के द्वारा रोक दी गई थी, जिसे हमारी भाजपा की विष्णुदेव साय सरकार ने पुन: चालू करवाया गया। आज आवास का लाभ हर गरीब परिवार को मिलने लगा है।
भाजपा प्रत्याशी श्रीमती जांगड़े ने भटगांव में किया जनसंपर्क
