NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: कोंडतराई में भागवत कथा का समापन, कृष्ण की भक्ति में सराबोर हुए भक्त
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > कोंडतराई में भागवत कथा का समापन, कृष्ण की भक्ति में सराबोर हुए भक्त
रायगढ़

कोंडतराई में भागवत कथा का समापन, कृष्ण की भक्ति में सराबोर हुए भक्त

प्रथम दिवस पर राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह भी हुए थे उपस्थित

lochan Gupta
Last updated: April 4, 2024 9:40 pm
By lochan Gupta April 4, 2024
Share
3 Min Read

रायगढ़। ग्राम कोंडतराई में चल रहे संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ 4 अप्रैल को हवन और पूर्णाहुति के साथ सम्पन्न हुआ,एक सप्ताह तक चलने वाले इस भागवत कथा में व्यास के रुप में श्रीधाम वृन्दावन से आए पूज्य निलेश कृष्ण शास्त्री जी महाराज रहे जिनके द्वारा भक्तो को सात दिनों तक कथा श्रवण कराया गया साथ ही यज्ञाचार्य के रुप में प्रकाश देव द्विवेदी (टायंग) और सह आचार्य नीलेश दुबे (कोंडतराई) रहे जिनके द्वारा पूरे विधि विधान से पूजन सम्पन्न कराया गया। भागवत कथा के मुख्य यजमान नेतराम डनसेना-अनुराधा डनसेना , लक्ष्मी नारायण यादव – संतोषी यादव, लीलाराम साहु -पद्मावती साहु, शनीलाल खडिय़ा -लक्ष्मीन खडिय़ा, राधेलाल यादव -चंद्रकांति यादव, सूर्या सिदार -सिमरन सिदार, लेखराम साहु -जम्बू साहु , मोहन साहु- रोहिणी साहु रहे साथ ही नवीन कुमार द्वारा बेहतरीन तरीके से मंच संचालन किया गया, जिसकी तारीफ कथा व्यास जी ने भी की। विदित हो कि भागवत कथा का शुभारंभ दिनाक 27 मार्च को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ था, इसके पश्चात् प्रतिदिन शाम 04 बजे से कथा प्रवचन हुआ जिसका सीधा प्रसारण यूट्यूब के माध्यम से भी किया गया। कथा के प्रथम दिवस में मुख्य अतिथि के रुप में राज्य सभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह, उनके साथ में लोकसभा प्रत्याशी राधेश्याम राठिया, भाजपा नेता महेश साहु उपस्थित रहे, जहां राधेश्याम राठिया ने सैकड़ों श्रद्धालु भक्तों से आर्शीवाद मांगा, इसी प्रकार प्रतिदिन कथा सात दिनों तक कथा चली। कथा श्रवण करने वाले सभी भक्तों के लिए गांव वासियों द्वारा प्रतिदिन शाम को भंडारे की भी व्यवस्था की गई थी। पूर्णाहुति के पश्चात जहां सभी भक्तों ने कथा व्यास जी को नम आंखों से विदाई दी वहीं गांव वासियों के अपार प्रेम और स्नेह को पाकर महाराज जी भी भावुक नजर आए और सभी लोगो से भेंट मुलाकात करते हुए विदा हुए
भागवत कथा के श्रवण से हृदय में हरि का वास होता है : व्यास निलेश कृष्ण शास्त्री
भागवत कथा के व्यास के रुप में पधारे निलेश कृष्ण शास्त्री जी ने अपने प्रवचन में कहा की भागवत की कथा देवताओं के लिए भी दुर्लभ है, कई जन्मों के पुण्य उदय होने से इसकी प्राप्ती होती है तथा इसके श्रवण से हमारे हृदय में भगवान खुद बस जाते हैं, अत: सभी को भागवत कथा सुननी चाहिए।
अयोजन में इनकी रही भूमिका
सात दिनों तक चलने वाले इस भागवत कथा के सफल आयोजन में गांव की सभी महिला समितियों की भुमिका महत्वपूर्ण रही, साथ ही भंडारे और अन्य व्यवस्थाओं में ईश्वर पटेल, धनी साहु, भीखम पटेल, श्याम पटेल, गोकुल पटेल, दुर्गा चौधरी, हेमलाल साहु, खेम लाल पटेल, डोलनारायण पटेल खुशीराम पटेल, रामनारायण डनसेना, नरेश पटेल ,प्रीतम यादव, अरुण दुबे के साथ अन्य समस्त ग्रामवासियों का योगदान महत्वपूर्ण रहा, जिसके लिए आयोजक समिति कि तरफ़ से नवीन कुमार दुबे ने सबका आभार प्रदर्शन किया।

You Might Also Like

आत्म विश्वास एवं व्यक्तित्व विकास सुनिश्चितता हेतु अध्ययन भ्रमण आवश्यक

डाकघरों में मिल रहा आधार एनरोलमेंट एवं अपडेशन संबंधी सेवाएं

सोनूमुड़ा नयापारा में साईं मंदिर का 12वां स्थापना दिवस श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया

निजी स्कूलों और बुक डिपो की काली करतूतों पर निकाली जमकर भड़ास (छोटा)

बेटियां आज किसी भी क्षेत्र में पहचान की मोहताज नहीं-महापौर श्रीमती जानकी काटजू

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article दो स्कूलों के बीच वर्षों से पड़ा है नगर पालिका का कबाड़
Next Article बागियों को भा रही भाजपा, कांग्रेस, आप, बसपा, जकांछ के कई नेताओं ने थामा दामन

खबरें और भी है....

होली से पहले किसानों को बड़ी सौगात, आज जारी होगी कृषक उन्नति आदान सहायता
ओपी चौधरी की पहल पर एक और विकास पर लगी मुहर
अज्ञात ट्रेलर ने बाइक सवार छात्र को मारी ठोकर
अवैध स्क्रैप पर ऑपरेशन प्रहार, 50 लाख मूल्य का और 140 टन स्क्रैप जब्त
आदिवासी गर्ल्स हॉस्टल में छात्राओं से कराई रंगाई-पुताई

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
होली से पहले किसानों को बड़ी सौगात, आज जारी होगी कृषक उन्नति आदान सहायता
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?