NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: मेगा ब्लाक : 7 को टाटानगर इतवारी रद्द
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > मेगा ब्लाक : 7 को टाटानगर इतवारी रद्द
रायगढ़

मेगा ब्लाक : 7 को टाटानगर इतवारी रद्द

lochan Gupta
Last updated: February 5, 2024 1:32 am
By lochan Gupta February 5, 2024
Share
3 Min Read

रायगढ़। राऊरकेला-झारसुगुड़ा सेक्शन के बीच तीसरी लाइन का कार्य किया जाना है, जिसके लिए रेलवे विभाग द्वारा छह घंटे का मेगा ब्लाक लिया जा रहा है। जिससे एक ट्रेन को रद्द किया गया है तो वहीं कई ट्रेनों को देरी से रवाना किया जाएगा। जिससे सफर करने वाले यात्रियों को फिर से परेशान होना पड़ेगा।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल के अंतर्गत राऊरकेला-झारसुगुड़ा सेक्शन के बीच तीसरी लाइन का कार्य किया जाना है। जिसके लिए ट्रैफिक कम पावर ब्लाक लिया जा रहा है। यह ब्लाक 7 फरवरी को 6 घंटे के लिए रहेगा। जिसके चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर चलने वाली गाडिय़ों का परिचालन प्रभावित किया गया है। वहीं बताया जा रहा है कि इसके लिए 7 फरवरी को ट्रेन नंबर 18109 टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस तथा गाड़ी संख्या 18110 इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस रद्द किया गया है। जिससे इस बीच चलने वाले यात्रियों को एक बार फिर से परेशानी का सामना करना पड़ेगा। हालांकि रेलवे विभाग द्वारा तेजी से कार्य किया जा रहा है। ऐसे में तीसरी व चौथी लाइन शुरू हो जाने के बाद जहां ट्रेनों की गति में तेजी आएगी, जिससे यात्री ट्रेने भी अपने निर्धारित समय से चलेंगी, जिससे सफर करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।
लगातार हो रहे लेट-लतीफी से यात्री परेशान
उल्लेखनीय है कि विगत लंबे समय से यात्री ट्रेनें घंटों विलंब से चल रही है। जिसके चलते सफर करने वाले यात्रियों को खासा परेशान होना पड़ रहा है। इस दौरान आवश्यक कार्य के चलते कभी ट्रेने रद्द हो जाती है तो कभी विलंब से रवाना होती है। जिससे विगत एक साल से लगातार परेशानी बनी हुई है। ऐसे में अब अधिकारियों की मानें तो लाइन का काम पूर्ण होने के बाद सभी यात्री ट्रेने अपने निर्धारित समय से चलेंगी, जिसका लाभ यात्रियों को मिलेगा।
ये ट्रेने देर से होंगी रवाना
इस संबंध में रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार 6 फरवरी को मुंबई से चलाने वाली गाड़ी संख्या 12261 हावड़ा-मुंबई दुरन्तो एक्सप्रेस हावड़ा से 03 घंटे 45 मिनट देरी से रवाना होगी। इसके साथ ही 06 फरवरी कुर्ला से चलने वाली गाड़ी संख्या 22511कुर्ला-कामाख्या एक्सप्रेस कुर्ला से 06 घंटे देरी से रवाना किया जाएगा। साथ ही राजेंद्र नगर से चलने वाली गाड़ी संख्या 13288 राजेंद्र नगर- दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस को राजेंद्र नगर से 03 घंटे देरी से रवाना होगी। वहीं 7 फरवरी को दुर्ग से चलने वाली गाड़ी संख्या 13287 दुर्ग-राजेंद्र नगर साउथ बिहार एक्सप्रेस को दुर्ग से 03 घंटे देरी से रवाना किया जाएगा। साथ ही 6 फरवरी को योग नगरी ऋषिकेश से चलाने वाली गाड़ी संख्या 18478 योग नगरी ऋषिकेश-पूरी उत्कल एक्सप्रेस 03 घंटे 15 मिनिट देरी से रवाना होगी।

You Might Also Like

हर 10 मिनट में जाम हो रहा शहर, लोग परेशान

मुख्यमंत्री की पत्नी कौशल्या साय ने भाजपा नेता हेमचंद्र गुप्ता की बेटी की शादी में की शिरकत

राजेश शुक्ला, अनुज पटनायक, लक्ष्मण महिलाने व राजू मिश्रा 6 साल के लिए कांग्रेस से निष्कासित

मालवाहक वाहनों पर कर रहे थे यात्री परिवहन

रायगढ़ के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयास-वित्त मंत्री चौधरी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article मासूम से दरिंदगी करने वाले को आजीवन कारावास
Next Article मोहनलाल भारद्वाज होंगे जूटमिल के नए थानेदार

खबरें और भी है....

एसईसीएल सतर्कता की नजर, ‘प्रयास’ का असर-846 विधवा-परिजनों को मिला हक
अब ग्रीन इकोनॉमी के क्षेत्र में भी अपनी भूमिका लगातार मजबूत कर रहा हमारा छत्तीसगढ़- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
34.75 लाख लगत के निर्माण कार्यों का मेयर श्री चौहान ने किया भूमिपूजन
सुशासन शिविर में विकास कार्यों का शिलान्यास
मैनपाट में हाउसिंग बोर्ड बनाएगा सर्वसुविधायुक्त पर्यटन-आवासीय परिसर

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
एसईसीएल सतर्कता की नजर, ‘प्रयास’ का असर-846 विधवा-परिजनों को मिला हक
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?