NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: 550 सालों का लंबा इंतजार खत्म : अवध में उत्सव-देश में दिवाली
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > 550 सालों का लंबा इंतजार खत्म : अवध में उत्सव-देश में दिवाली
रायगढ़

550 सालों का लंबा इंतजार खत्म : अवध में उत्सव-देश में दिवाली

प्रभु श्रीराम आए मोरे द्वार, श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर राममय हुआ शहर, शहर के सभी चौक-चौराहों पर राम धुन के साथ उत्सव का रहा माहौल, ओपी ने रामलला की आरती उतारकर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

lochan Gupta
Last updated: January 23, 2024 1:21 am
By lochan Gupta January 23, 2024
Share
12 Min Read

कहीं अखण्ड राम जाप, कहीं अयोध्या धाम बनाकर परिक्रमा करती माताएँ, कहीं राम धुन गाती हुई भजन मंडलियां, कहीं डी जे में रामस्तुति पर थिरकते नौजवान-नवयुवतियां, कहीं राम-सीता बनकर आशीर्वाद देते बच्चे, देवालयों में पूजा-पाठ, प्रसाद में तरह-तरह के व्यंजन,भंडारे, कहीं फटाके फोडक़र खुशी व्यक्त करती टोलियां , कहीं घर-आंगन को लीप कर, रंगोली, कलश सजाकर रामजी की अगवानी के लिये द्वार सजाती गृहणियां तो झालर और दीपों से जगमगाती शहर की हर गली-हर सडक़ , यह अद्भुत नजारा था रायगढ़ का। हर व्यति, हर संस्था, हर परिवार, हर समाज मानो एक सूत्र में बंधकर अपने-अपने तरीके से रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का उत्सव मना रहा था। छोटे से छोटा और बड़े से बड़े देवालय में कोई न कोई आयोजन सुबह से देर रात तक चल रहा था। रात्रि को घरों के सामने दीपों की सजावट और फटाकों की गूंज ने दीपावली की जगमगाहट को भी पीछे छोड़ दिया।

रायगढ़। 550 साल बाद प्रभु श्रीराम को मिला अपना मंदिर वित्त मंत्री ओपी चौधरीराम प्राण प्रतिष्ठा आयोजन में तैयारियो हेतु शहरवासी बीती रात से जी जान से जुटे हुए है। आजादी के बाद पहली बार बच्चा बच्चा राम रंग में रंगा नजर आया। शहर वासियों की अपार खुशियों में शरीक होने बीती रात ही वित्त मंत्री ओपी चौधरी के रायगढ़ जाने की अधिकृत जानकारी सामने आई।शहर वासियों के इस बेहद खुशी के क्षण में शरीक होने वित्त मंत्री ओपी चौधरी अपरान्ह रायगढ़ पहुंचे और गांधी गंज स्थित राम मंदिर मे राम लला की आरती में शरीक हुए। इस अवसर पर ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की कामना की।
बीती रात से शहर तैयारियों में रायगढ़ राममय दिखा। अपने आराध्य प्रभु श्री राम के जन्मस्थल पर उनके मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा का साक्षी हर कोई बना और बकायदा इस उत्सव में शामिल हुआ। हर घर सजा था मानों उनके घर श्रीराम आने वाले हों। वित्त मंत्री और रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने जिला प्रशासन एवं नगर निगम द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए जहां उन्होंने रामलला की आरती उतारी। राम मंदिर आयोजन के दौरान उन्होंने राम चरित मानस के सामने माथा टेका और उपस्थित जनमानस से कहा कि सतयुग हो या त्रेता युग या फिर द्वापर युग हर युग में धर्म अधर्म के मध्य लड़ाई जारी रही है आज कलियुग के दौरान राजनीति में भी धर्म अधर्म के मध्य लड़ाई जारी है। बुराईयों पर अच्छाईओं की लड़ाई हर युग की सच्चाई है। सद्गुणों और दुर्गुर्णों के मध्य सदैव द्वंद्व चलता रहा है ।लेकिन विजय सदा सच्चाई की होती है। हमारी सनातन संस्कृति भी यही कहती है कि धर्म- अधर्म, सद्गुणों-अवगुणों की लड़ाई युगों युगों से चलती आई है। त्रेता में राम-रावण, द्वापर में महाभारत जहां दुर्गुणों के प्रतीक के रूप में कौरव दिखाई देते हैं और सद्गुणों के प्रतीक के रूप में भगवान श्रीकृष्ण के नेतृत्व में पांडव दिखाई देते हैं। इसी तरह आज के वर्तमान में देखेंगे तो भी सद्गुणों और दुर्गणों में युद्ध चलता रहता है लेकिन हमारी संस्कृति कहती है सत्यमेव जयते। हमेशा सत्य की विजय होती है हमेशा असत्य के ऊपर सत्य की विजय होती है अधर्म के ऊपर धर्म की विजय होती है। अच्छा करने के लिए हमारी संस्कृति देश के हर व्यक्ति, हर समाज सहित पूरे देश को ताकत देती है। हर युग में जो कलियुग रहता है उस कलियुग में दुर्गुणों के रूप में हम से देख सकते हैं।
उन्होंने कहा कि रामचरित मानस में कलियुग का वर्णन है। हर युग के दुर्गुण का वर्णन है। वही रामचरित मानस में कहा गया है कि नहिं कोउ अबुध न लच्छन हीना अर्थात लोग परस्पर प्रेम करते थे और वेदों में बताई नीतिनुसार अपने धर्म का पालन करते थे। रामराज्य की परिकल्पना भी की गई जिसमें स्पष्ट रूप से रामराज्य का स्वरूप है आज के समय में हम सभी के लिए प्रासंगिक है कि रामराज्य के तत्वों को अर्थात श्रेष्ठ शिक्षा हो, श्रेष्ठ स्वास्थ्य व्यवस्था हो, संस्कृति के प्रति सम्मान हो इस तरह के बिंदुओं को लेकर हम आगे बढ़ें। सत्ता में बैठे हुए लोगों के लिए एक आम जनमानस के लिए समाज में कोई भी भूमिका निभा रहे लोगों के लिए रामचरित मानस एक बहुत बड़ी प्रेरणा है। भगवान श्रीराम के आदर्श से उनके मर्यादा पुरुषोत्तम चरित्र से हम सभी लोग प्रेरणा लें और अपने खुद के जीवन में आगे चीजों को अच्छा करें। समाज और देश को आगे बढ़ाने में समर्पित भाव से कार्य करें। शहर वासियों को शुभकामना देते हुए कहा कि वैभवशाली भारत के निर्माण हेतु हम सभी मिलकर कार्य करेंगे। विश्व गुरु बनाने की दिशा मे सभी का योगदान आवश्यक है। गांधी गंज स्थित श्रीराम मंदिर में आयोजित कार्यक्रम के बाद वे श्याम रसोई में गए जहां पिछले एक बरस से जरूरत मंदो के लिए नि:शुल्क भोजन के व्यवस्था की जाती है वित्त मंत्री ओपी ने श्याम रसोई के आयोजको की सराहना करते हुए पीडि़त मानव की सेवा हेतु श्याम रसोई का यह योगदान भुलाया नही जा सकता। इसके बाद वे सुभाष चौक में आयोजित आयोजन में शरीक हुए इस दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल भाजपा नेता गौतम अग्रवाल गुरुपाल भल्ला विवेक रंजन सिन्हा सुरेश गोयल दीपेश सोलंकी कोशलेश मिश्रा मुक्तिनाथ बबुआ सहित पार्टी संगठन से जुड़े पदाधिकारी मौजूद रहे। सुभाष चौक के बाद वित्त मंत्री ने बूढ़ी माई मंदिर में माथा टेका फिर वे अघरिया सदन में अघरिया महिला संगठन द्वारा आयोजन राम चरित्र मानस पाठ के आयोजन में शरीक हुए। शक्ति गुड़ी चौक विकास नगर कोतरा रोड में आयोजन में शरीक हुए।
प्रदेश-देश ही नहीं पूरी दुनिया हो गई है राममय- ओपी चौधरी
कार्यक्रम खत्म होने के बाद वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने मीडिया से कहा कि पूरी दुनिया, पूरा हिंदुस्तान राममय हो गया है। यह सभी के लिए गौरव का क्षण है हम सब के आत्मिक संतुष्टि का क्षण है। सनातन संस्कृति एवं राम जी के संदेश में ऐसी शक्ति है जो पूरी दुनिया को सच्चाई और अच्छाई रास्ता दिखाती है। पूरी दुनिया जब इस संस्कृति का अनुशरण करने लगेगी तो न तो ग्रीन हाउस इफैक्ट होगा न विश्व युद्ध होगा न ओजोन परत का क्षरण होगा और धरती के सस्टेनेबल डेवलमेंट की बात औज वेल्टर्न कॉन्सेफ्ट के तहत की जाती है वह हमारे संस्कृति के मूल जड़ों में है। इसलिए हम पर्वत पूजन, वृक्ष पूजन इन सभी के लिए करते हैं। राम जी का जीवन दर्शन सभी समाज की आपसी सामंजस्य बनाकर साथ लेकर चलने की प्रेरणा देता है। भगवान राम मर्यादा पुरुषोत्तम हैं उनके प्रेरणा दाई जीवन से पूरे विश्व में विश्व बंधुत्व के भावना का संचार होता है। राम दर्शन के आत्मसात कर पूरी दुनिया आगे बढ़ सकती हैं। ऐसे प्रभु राम के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा उनके जन्मभूमि अयोध्या मे होना सभी के लिए गर्व की बात है। प्रभु श्री राम के वनवास से आने के बाद दीवाली मनाई गई थी लेकिन आज का दिन उससे बड़ा है। 550 साल से भगवान श्री राम तंबू में तो कभी किसी रूप में रहने को मजबूर थे। आज हम सभी के लिए सुखद क्षण है कि हमारे संस्कृति के पुरोधा हमारे आराध्य भगवान श्रीराम अपनी जन्मभूमि के मंदिर में विधिवत स्थापित हुए हैं।
देश ही नहीं पूरे प्रदेश में भगवान श्रीराम के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर अद्भुत वातावरण है। मैं आज सुबह रायपुर के कई कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद रायगढ़ आया हूं इससे पहले कल रात में राजधानी में भव्य कार्यक्रम हुए और लगातार हो रहे हैं। भगवान श्रीरामचंद्र जी के प्रति जो लोगों की आस्था है उसे वर्षों नहीं सदियों से कुचला जा रहा और आज लोगों की आस्था बता रही है कि वह कितने आराध्य है यह अकल्पनीय है। छत्तीसगढ़ भगवान श्रीराम का ननिहाल है मां कौशल्या की भूमि है, यह हमारे लिए गर्व की बात है कि भगवान श्रीराम छत्तीसगढ़ के भांचा हैं। इसी कारण हमारे राज्य में भांचा के पैर स्पर्श करने में मान्यता है जबकि अन्य राज्य इसका अनुशरण नही करते। प्रदेश में भगवान श्री राम के जीवन दर्शन से जुड़े पक्षों को जनमानस के आमने लाते हुए पर्यटन की दृष्टि से जोडऩे का प्रयास सरकार करेगी। प्रदेश को सांस्कृतिक राजधानी बनाएंगे।
आज के दिन किसी राजनीतिक टिप्पणी में शामिल नहीं होना चाहता पर यह दुखद है कि भगवान राम की मूर्ति, राम वनपथ गमन के नाम पर कई तरह के भ्रष्टाचार हुए। इस भ्रष्टाचार से मुक्त करते हुए हम लोग एक अच्छे गर्वनेंस के साथ सभी लोग मिलकर छत्तीसगढ़ में पर्यटन और अन्य विकास करेंगे। कुछ लोग भगवान के अस्तित्व को नकारते हुए शपथ पत्र दिया करते थे आज रामजी के अयोध्या जाने से मना करते हैं फिर कभी अचानक मंदिर में पहुंच जाएंगे, अचानक जनेऊ दिखाने लग जाएंगे। तो इस तरह के ढोंग की राजनीति का भारत के समाज में, भारत के जनमानस में, भारत की राजनीति में कोई स्थान नहीं है। यह बात सभी को समझना चाहिए कि भारत के सनातन संस्कृति के खिलाफ जो बात करेगा उसे जनता स्वीकार नही करेगी ।
ओपी ने पहना राम नाम लिखा भगवा कुर्ता
राम लला की आराधना के लिए वित्त मंत्री रायगढ़ विधायक ने भगवा रंग का विशेष परिधान पहना था जिसमे जय श्री राम लिखा हुआ था। चुनाव प्रचार के दौरान भी सनातन संस्कृति से जुड़ा भगवा कुर्ता पहना।छत्तीसगढ़ की संस्कृति में राम भक्ति के लिए शरीर में राम नाम का गोदना करवाए जाने की भी परिपाटी है। अपने अपने आस्था के अनुसार वस्त्र धारण कर भक्ति की जाती है। वित्त मंत्री ओपी का यह कुर्ता जनचर्चा का विषय रहा।
बच्चो के साथ फोटो खिंचाई
दौरा हो या निरीक्षण ओपी स्कूली बच्चों सहित छोटे बच्चो के पास जाना नही भूलते वे बच्चो का उत्साह वर्धन करते है और उनसे संवाद कर उन्हे प्रेरित भी करते है बच्चो द्वारा सेल्फी खिचाए जाने के आग्रह को ओपी नही ठुकराते यही वजह है कि वे महिलाओ यूवाओ के साथ बच्चो की भी पसंद बने हुए है।

You Might Also Like

अवैध उत्खनन कर रहे जेसीबी ट्रेक्टर को नायब तहसीलदार ने किया जब्त

एमआईसी की बैठक में 44 करोड़ रुपए से ज्यादा के कार्य स्वीकृत

आय-जाति-निवास प्रमाण पत्र बनाने में प्रदेश में सबसे आगे निकला रायगढ़ तहसील

मुरा में खनन माफिया चीर रहे मांड नदी का सीना

शादी का झांसा देकर किया दैहिक शोषण

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article श्रीजानकी राम महिला समिति द्वारा दक्षिण चक्रधरनगर में भव्य आयोजन
Next Article दो ट्रकों से 1900 बोरी अवैध धान की हुई जप्ती

खबरें और भी है....

सीएम हाउस में भाजपा का उत्कृष्ट सदस्यता सम्मान समारोह
एबी-पीएमजेएसवाई के तहत ईलाज में छत्तीसगढ़ का चौथा स्थान
सडक़ हादसे में अड़ानी के डीजीएम की मौत
विशेष पिछड़ी जनजातियों को विकास की सबसे ज्यादा जरूरत -सीएम साय
रेलवे स्टेशन में ओएचई कार्य के चलते दो घंटे का रहा ब्लाक

Popular Posts

सीएम हाउस में भाजपा का उत्कृष्ट सदस्यता सम्मान समारोह
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?