NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: दो युवकों ने किया किशोरी का दैहिक शोषण
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > दो युवकों ने किया किशोरी का दैहिक शोषण
रायगढ़

दो युवकों ने किया किशोरी का दैहिक शोषण

अलग-अलग समय घटना को दिया अंजाम, रायपुर से आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

lochan Gupta
Last updated: June 26, 2026 11:55 pm
By lochan Gupta June 26, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। जिले में रहने वाली नाबालिग को बहला फुसलाकर युवक रायपुर ले गया। वहां शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में वहीं छोडक़र भाग गया। उसके बाद दूसरे युवक ने नाबालिग को झांसा दिया और शारीरिक संबंध बनाए। घटना के बाद मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना पूंजीपथरा थाना क्षेत्र की है।
जानकारी के मुताबिक, 17 दिसंबर 2025 को पीडि़ता के घरवालों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उसकी 15 साल की बेटी स्कूल से घर के लिए निकली थी, लेकिन वापस नहीं पहुंची। घरवालों को पता चला कि घनश्याम उर्फ सोनू बैरागी (23), निवासी नूनदराह, घरघोड़ा, उनके घर आया था और नाबालिग को बाइक पर बैठाकर अपने साथ ले गया। परिवार ने काफी तलाश की, लेकिन लडक़ी का कोई पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस लगातार नाबालिग और आरोपी की लोकेशन तलाश रही थी। इसी बीच पता चला कि लडक़ी रायपुर में है। जानकारी मिलते ही पुलिस की एक टीम उसे तलाशने के लिए रायपुर रवाना हो गई।

किराना दुकानदार की सूचना से मिली नाबालिग

पुलिस ने रायपुर के उरला और सिलतरा इलाके की दुकानों, फैक्ट्रियों और मजदूर बस्तियों में नाबालिग की फोटो दिखाकर लोगों से पूछताछ की।
इसी दौरान एक किराना दुकानदार ने पुलिस को बताया कि लडक़ी पास के इलाके में सामान लेने आती है। इस जानकारी के आधार पर पुलिस ने 24 जून 2026 को रायपुर के सरोरा (उरला) स्थित अशोक पाइप प्लांट क्षेत्र में दबिश दी और वहां से नाबालिग को युवक सिसेन एक्का के साथ बरामद कर रायगढ़ ले आई। महिला अधिकारी ने बालिका से पूछताछ की तो उसने बताया कि घनश्याम उर्फ सोनू बैरागी का उसके घर आना जाना था। इस वजह से वह उसे पहचानती थी। 15 दिसबंर 2025 को घनश्याम उसके मकान पहुंचा और दीदी के घर छोड़ दूंगा कहकर बहला फुसला कर अपने मोटर साइकिल पर बैठाकर घरघोड़ा ले गया।

रूम में छोडक़र भाग गया आरोपी

इसके बाद अपनी मोटर साइकिल को एक दुकान में छोडक़र रायपुर सिलतरा एक फैक्ट्री में ले गया, जहां वह काम करता था। मजदूर क्वाटर में रखा था। वहां वह पीडि़ता की मर्जी के खिलाफ शारीरिक संबंध बनाया और पत्नी की तरह लगभग 2 महीने तक रखा था। बीच-बीच में घनश्याम मारपीट कर विवाद करता था। इसके बाद घनश्याम उसी रूम में उसे छोडक़र भाग गया। पीडि़ता ने बताया कि इसी बीच सिलतरा फैक्ट्री में ही मजदूरी काम करने वाला सिसेन एक्का (25 साल) निवासी लखनपुर सरगुजा से परिचय हुआ। सिसेन एक्का सिलतरा से सरोरा प्लास्टिक फैक्ट्री लेकर गया। उसने भी शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर आरोपी घनश्याम और सिसेन एक्का को गिरफ्तार कर रायगढ़ ले आए। वहां न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

महिला और बाल अपराधों के मामलों में पुलिस पूरी संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ कार्रवाई कर रही है। ऑपरेशन संवेदना के माध्यम से प्रत्येक पीडि़त को त्वरित न्याय दिलाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
शशि मोहन सिंह, एसएसपी

You Might Also Like

लैलूंगा में जगह जगह मनाया गया वट सावित्री व्रत

केटीएम बाइक सडक़ किनारे सूचना बोर्ड से टकराई

सामान्य सीट वार्ड नंबर 15 से शारदा सिंह गहलोत कांग्रेस के प्रबल दावेदार

धूमधाम से गणपति बप्पा का हुआ विसर्जन

अंतिम व्यक्ति की सेवा भाजपा का लक्ष्य : राधेश्याम राठिया

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सीएम साय की पहल से सेवा सेतु बना ग्रामीणों का भरोसेमंद साथी
Next Article सडक़ों पर लोहे के रिंग लगे ट्रैक्टर चलाने वालों की अब खैर नहीं

खबरें और भी है....

टेक्सटाइल पार्क से रोजगार को मिलेगी नई उड़ान-सीएम
ओम रूपेश कंपनी की बाउंड्रीवाल पर चला प्रशासन का बुलडोजर
ट्रेलर व ट्रक में टक्कर चालक घायल
3 टन कबाड़ से भरी पिकअप पकड़ाई, 6.85 लाख की संपत्ति जब्त
सडक़ों पर लोहे के रिंग लगे ट्रैक्टर चलाने वालों की अब खैर नहीं

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
टेक्सटाइल पार्क से रोजगार को मिलेगी नई उड़ान-सीएम
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?