NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: जिले में तेज बारिश से सडक़ें हुई जलमग्न
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > जिले में तेज बारिश से सडक़ें हुई जलमग्न
रायगढ़

जिले में तेज बारिश से सडक़ें हुई जलमग्न

0 नाला उफान पर आते ही गंधरी पुलिया में घुटने तक भरा पानी, 0 गहरा अवदाब के चलते देर रात तक अंधड के साथ बारिश की संभावना

lochan Gupta
Last updated: September 26, 2026 12:43 am
By lochan Gupta September 26, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़. ओडिशा के ऊपर गहरा अवदाब होने के कारण रायगढ़ जिले में गुुरुवार से ही बारिश का दौर जारी है, वहीं शुक्रवार को सुबह से ही रिमझिम बारिश के बीच दोपहर में तेज हवा के साथ जोरदार बारिश से शहर की सडक़ें जलमग्न हो गई थी, लेकिन बारिश थमते ही कुछ देर में पानी निकल गया, साथ ही देर रात तक जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में अंधड के साथ भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार दक्षिण छत्तीसगढ़ और उससे लगे दक्षिण अंदरूनी ओडिशा के ऊपर एक अवदाब बना हुआ है। यह मौसमी तंत्र 15 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से उत्तर -पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। विभाग ने बताया कि इस अवदाब के अगले 12 घंटे तक अपनी मौजूदा तीव्रता बनाए रखने की संभावना है, जिसके बाद इसके धीरे-धीरे कमजोर होने के आसार हैं। अगले 12 घंटे में यह एक चिन्हित निम्न दाब के क्षेत्र में बदल सकता है, जिससे इसकी शक्ति में कमी आएगी। इस मौसमी बदलाव के चलते प्रदेश सहित जिले में 26 सितंबर को मौसम में बड़ा परिवर्तन हो सकता है। पूर्वानुमान के अनुसार, अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है। इसके अतिरिक्त, जिले के एक या दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने और भारी वर्षा भी संभावना है। भारी वर्षा से प्रभावित होने वाले मुख्य क्षेत्र उत्तर पश्चिम में स्थित सरगुजा संभाग, बिलासपुर संभाग, दुर्ग संभाग और रायपुर संभाग के कुछ जिले हैं। इन संभागों में विशेष रूप से अलर्ट रहने को कहा गया है।

घंटे भर की बारिश से भर गया पानी

जिले में गुरुवार रात से ही रिमझिम बरसात का दौर चल रहा है, ऐसे में शुक्रवार सुबह भी कभी तेज तो कभी हल्की बारिश का दौर चलता रहा। वहीं दोपहर करीब 12 बजते ही अचानक तेज हवा के साथ जमकर बरसात हुई, जिससे शहर के कई निचले क्षेत्रों में पानी भर गया था तो वहीं शहर की सडक़ें भी जलमग्न हो गई थी, लेकिन कुछ ही देर बाद बारिश थमते ही पानी तेजी से निकल गया, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।

अधिकतम तापमान में आई गिरावट

उल्लेखनीय है कि अवदाब के चलते शुक्रवार सुबह से ही जिला में नमीयुक्त करीब 25 किमी की गति से हवा चल रही है, जिसके चलते रूक-रूक कर बारिश भी हो रही है। ऐसे में जिले का अधिकतम तापमान 27 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री तक पहुंच गई है, जिससे मौसम में ठंडकता आ गई है। वहीं शनिवार को भी तेज हवा के साथ अच्छी बारिश की संभावना है।

You Might Also Like

शहर में चेट्रीचंड्र महोत्सव की धूम, झूलेलाल की जयकारों से गूंज उठा पूरा शहर

जीवन मे अनुशासन के लिए खेल आवश्यक-ओपी

लापरवाह 8 ठेकेदारों को किया गया ब्लैक लिस्टेड

पुलिसकर्मी के घर चोरों ने बोला धावा

वित्त मंत्री ओपी की पहल से दिसंबर में रायगढ़ में होगी अग्निवीर भर्ती रैली

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article 74 सरकारी स्कूलों पर 47.68 लाख का बिजली बिल बकाया
Next Article मासूम बच्ची से दुष्कर्म, बुर्जुग को 20 साल की कैद, 40 दिन के भीतर मिला न्याय

खबरें और भी है....

भारी बारिश के चलते आज बंद रहेंगे स्कूल : सीएम साय
तेज बारिश को लेकर अलर्ट रहे जिला प्रशासन- सीएम साय
मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक, प्रदेश में खुलेंगे 360 नए धान खरीदी केंद्र
अवैध कबाड़ दुकान पर रेड, 8 क्विंटल कबाड़ व पिकअप जब्त
नकली होलोग्राम से शराब तस्करी के बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़

Popular Posts

भारी बारिश के चलते आज बंद रहेंगे स्कूल : सीएम साय
तेज बारिश को लेकर अलर्ट रहे जिला प्रशासन- सीएम साय
मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक, प्रदेश में खुलेंगे 360 नए धान खरीदी केंद्र
अवैध कबाड़ दुकान पर रेड, 8 क्विंटल कबाड़ व पिकअप जब्त
नकली होलोग्राम से शराब तस्करी के बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?