NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: लापरवाह 8 ठेकेदारों को किया गया ब्लैक लिस्टेड
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > लापरवाह 8 ठेकेदारों को किया गया ब्लैक लिस्टेड
रायगढ़

लापरवाह 8 ठेकेदारों को किया गया ब्लैक लिस्टेड

बालाजी कंट्रक्शन, शिवा इंटरप्राइजेज, कृष्णा विल्डकान, एसएम कंट्रक्शन पर गिरी गाज

lochan Gupta
Last updated: April 24, 2026 12:11 am
By lochan Gupta April 24, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। निगम आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय द्वारा पिछले 6 माह में कार्यों में लापरवाही, गुणवत्ता में कमी एवं कार्यों पर लेटलतीफी बरतने पर 10 कार्यों के 8 ठेकेदारों को ब्लैकलिस्टेड करने की कार्रवाई की गई। आयुक्त के इस कार्रवाई में वेस्ट मैनेजमेंट, सडक़ निर्माण, नाली, उद्यान एवं भवन निर्माण जैसे महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं।
सीजी वेस्ट प्राइवेट लिमिटेड रायपुर को वेस्ट मैनेजमेंट के अंतर्गत हाइड्रोलिक बेलिंग, ट्रॉमल यूनिट एवं अन्य संयंत्र स्थापना कार्य में लापरवाही के कारण ब्लैकलिस्ट किया गया। इसी तरह मेसर्स बालाजी कंस्ट्रक्शन, रायगढ़ (प्रो. तुलसी प्रसाद साहू) को वार्ड क्रमांक 48 कृष्णा वाटिका में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य में अनियमितता पाए जाने पर कार्रवाई की गई। कान्हा कंस्ट्रक्शन, सक्ती (प्रो. कन्हैया सोनी) द्वारा संजय मैदान विकास कार्य, वार्ड क्रमांक 40 सुभाष नगर कॉलोनी कोतरा रोड में सीसी रोड निर्माण कार्य में कमी पाए जाने पर, यशराज स्टील रायगढ़ (प्रो. लीलाधर यादव), मेसर्स शिवा इंटरप्राइजेज, रायपुर (प्रो. कृष्णा त्रिपाठी) को संजय मैदान एवं कमला नेहरू उद्यान विकास कार्य में लापरवाही, सडक़ मरम्मत कार्यों में अनियमितता पाए जाने पर कृष्णा बिल्डकॉन प्रा. लि. रायगढ़ (प्रो. अनिल केडिया) को वार्ड क्रमांक 47 के दो अलग-अलग बीटी रोड मरम्मत कार्यों में दोषी पाए जाने पर, मेसर्स एस.एम. कंस्ट्रक्शन, रायगढ़ (प्रो. शेख अजीज नियारिया) को वार्ड क्रमांक 44 में आरसीसी नाली निर्माण कार्य में गुणवत्ता की कमी, स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 अंतर्गत केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड में 10 सीटर टॉयलेट ब्लॉक निर्माण कार्य में लापरवाही पाए जाने पर मुकुल मन्नत कंस्ट्रक्शन, रायगढ़ (प्रो. मुकेश कुमार सिंह) को ब्लैक लिस्टेड करने की कार्रवाई की गई। सभी फार्म एवं ठेकेदारों को ब्लैकलिस्टेड करने के साथ उनके द्वारा जमा किए गए ईएमडी, बैंक गारंटी आदि को भी राजसात किया गया।लेटलतीफी और गुणवत्ता से समझौता नहीं होगा-आयुक्त
निगम आयुक्त श्री क्षत्रिय ने स्पष्ट किया है कि पिछले 6 माह में की गई यह कार्रवाई एक संदेश है कि शहर के विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि ब्लैकलिस्ट किए गए ठेकेदार भविष्य में समयावधि के भीतर किसी भी शासकीय निविदा में भाग नहीं ले सकेंगे। उन्होंने कहा कि नागरिकों को बेहतर और टिकाऊ मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जा सकें। इसके लिए निगम क्षेत्र में चल रहे सभी कार्यों की सतत निगरानी की जा रही है। गुणवत्ता से किसी भी तरह से समझौता नहीं किया जाएगा। इसमें संबंधित इंजीनियर को भी उनके वार्डो में चल रहे कार्यों की सतत निगरानी करने के साथ निर्माण कार्यों में उपयोग किया जा रहे मटेरियल की जांच एवं लैब टेस्ट सहित सभी प्रोटोकॉल का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। इसमें यदि लापरवाही पाई गई तो संबंधित के विरुद्ध भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

You Might Also Like

नवतपा का चौथे दिन पार कर गया 44 डिग्री तापमान

सामारुमा स्कूल में दानदाताओं का सराहनीय सहयोग

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, खरसिया के लॉज में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा

जिले में पहले दिन दो केंद्रों से हुई धान खरीदी की बोहनी

सुनील रामदास ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व कैबिनेट मंत्री ओपी चौधरी को लड्डुओं से तौला

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article पत्रकार डॉ. फणीन्द्रनाथ पटनायक का निधन
Next Article लकड़ी से भरी ट्रैक्टर ने बाइक को ठोका, एक की मौत, दूसरा गंभीर

खबरें और भी है....

बंगाल में वोटिंग का नया रिकॉर्ड, 93 फीसदी मतदान
छत्तीसगढ़ विधानसभा का विशेष सत्र 30 को
धरमजयगढ़ वनमंडल में हाथी शावक का मिला शव
पत्रकार से मारपीट करने वाला कृषि विस्तार अधिकारी निलंबित
लकड़ी से भरी ट्रैक्टर ने बाइक को ठोका, एक की मौत, दूसरा गंभीर

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
बंगाल में वोटिंग का नया रिकॉर्ड, 93 फीसदी मतदान
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?