NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: 74 सरकारी स्कूलों पर 47.68 लाख का बिजली बिल बकाया
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > 74 सरकारी स्कूलों पर 47.68 लाख का बिजली बिल बकाया
रायगढ़

74 सरकारी स्कूलों पर 47.68 लाख का बिजली बिल बकाया

नोटिस के बाद भुगतान नहीं, रायपुर से ऑटोकट

lochan Gupta
Last updated: September 26, 2026 12:42 am
By lochan Gupta September 26, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। जिले में बिजली बिल जमा नहीं होने से 74 सरकारी स्कूलों और शिक्षा विभाग के कनेक्शन काट दिए गए हैं। इन कनेक्शनों पर कुल 47.68 लाख रुपए का बिजली बिल बकाया है। इनमें 72 स्कूलों पर करीब 23.10 लाख रुपए और दो विभागीय कनेक्शनों पर 24.58 लाख रुपए बकाया है।
कनेक्शन कटने से स्कूलों में पंखे और लाइट बंद हो गए हैं। गर्मी के बीच बच्चों को बिना पंखे के कक्षाओं में बैठना पड़ रहा है। कई कक्षाओं में 40 से 50 से ज्यादा बच्चे हैं। ऐसे में खासकर छोटे बच्चों को परेशानी हो रही है।लाइट बंद होने से बच्चों को पढऩे और लिखने में भी दिक्कत आ रही है। बिजली कंपनी ने बिल जमा करने के लिए शिक्षा विभाग को पहले नोटिस दिया था। विभाग को 10 सितंबर तक बकाया राशि जमा करने कहा गया था। इसके बाद भी भुगतान नहीं होने पर रायपुर से इन 74 कनेक्शनों को ऑटोमेटिक तरीके से काट दिया गया।
बिजली विभाग जोन-1 के ईई आरके राव ने बताया कि स्कूलों पर बिजली बिल की बड़ी राशि बकाया है। विभाग को पहले नोटिस दिया गया था। इसके बाद भी बिल जमा नहीं होने पर कनेक्शन काटे गए हैं। जिन स्कूलों का बकाया जमा किया जा रहा है, उनके कनेक्शन दोबारा जोड़े जा रहे हैं।

क्या कहते हैं डीईओ

जिला शिक्षा अधिकारी श्यामानंद साहू ने बताया कि पीएम श्री गवर्नमेंट नटवर इंग्लिश मीडियम स्कूल की प्राइमरी विंग समेत कई स्कूलों के बिजली कनेक्शन कटे हैं। विभाग को जितना बजट मिला था, वह बिजली बिल के भुगतान में दे दिया गया है। उन्होंने बताया कि अतिरिक्त बजट की मांग की गई है। इसकी प्रक्रिया चल रही है। पर्याप्त राशि उपलब्ध नहीं होने के कारण यह समस्या सामने आई है। रायगढ़ जिले में करीब 2,200 सरकारी स्कूल हैं। किस स्कूल का कितने समय से बिजली बिल जमा नहीं हुआ है, इसकी पूरी जानकारी फिलहाल उपलब्ध नहीं है। हालांकि, जिन स्कूलों पर बिल बकाया है, वहां कनेक्शन कटने की समस्या सामने आ रही है।

यहां सबसे ज्यादा बिजली बिल बकाया

बीईओ कार्यालय, नटवर स्कूल के सामने- रुपए 13,72,834.59
डीईओ लाइब्रेरी, रायगढ़- रुपए 10,84,923.17
प्रभारी प्रधान पाठक, शासकीय माध्यमिक शाला, जोन-2- रुपए 3,94,969.88
नटवर हाई स्कूल, रायगढ़-रुपए 1,89,450.60
प्रधान पाठक, कलमी (डीपापारा)- रुपए 1,73,560.49
गर्ल्स हाई स्कूल (पुत्रीशाला)-रुपए 1,57,847.85
शासकीय हाई स्कूल, चांदमारी- रुपए 1,29,177.05
प्राथमिक शाला, कबीर चौक- रुपए 63,688.48
प्राथमिक शाला, जूटमिल के सामने- रुपए 52,316.86
शासकीय प्राथमिक शाला, भगवानपुर-किरोड़ीमल नगर- रुपए 45,106.78

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ सरकार के पास कोई बिजन नहीं -दीपक बैज

संघर्ष से सफलता तक : ‘लखपति दीदी’ बनीं संजुलता

युवती से छेड़छाड़, दो गिरफ्तार

नकली लुब्रिकेंट ऑयल रैकेट का भंडाफोड़, एफआईआर दर्ज

पानी टंकी पर अडानी का प्रचार देख भडक़े ग्रामीण

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article केंद्रीय विद्यालय की छात्रा वैभवी शर्मा ने नेशनल गेम में जीता कांस्य पदक
Next Article जिले में तेज बारिश से सडक़ें हुई जलमग्न

खबरें और भी है....

भारी बारिश के चलते आज बंद रहेंगे स्कूल : सीएम साय
तेज बारिश को लेकर अलर्ट रहे जिला प्रशासन- सीएम साय
मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक, प्रदेश में खुलेंगे 360 नए धान खरीदी केंद्र
अवैध कबाड़ दुकान पर रेड, 8 क्विंटल कबाड़ व पिकअप जब्त
नकली होलोग्राम से शराब तस्करी के बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़

Popular Posts

भारी बारिश के चलते आज बंद रहेंगे स्कूल : सीएम साय
तेज बारिश को लेकर अलर्ट रहे जिला प्रशासन- सीएम साय
मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक, प्रदेश में खुलेंगे 360 नए धान खरीदी केंद्र
अवैध कबाड़ दुकान पर रेड, 8 क्विंटल कबाड़ व पिकअप जब्त
नकली होलोग्राम से शराब तस्करी के बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?