NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: पैर काटने की आशंका के बीच सूरजगढ़ माइंस अस्पताल ने बचाया पार्षद का पैर
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > छत्तीसगढ़ > पैर काटने की आशंका के बीच सूरजगढ़ माइंस अस्पताल ने बचाया पार्षद का पैर
छत्तीसगढ़

पैर काटने की आशंका के बीच सूरजगढ़ माइंस अस्पताल ने बचाया पार्षद का पैर

गरीब परिवार के लिए राहत बना सूरजगढ़ माइंस अस्पताल,नि:शुल्क इलाज से बचा पार्षद का पैर

lochan Gupta
Last updated: September 26, 2026 12:17 am
By lochan Gupta September 26, 2026
Share
3 Min Read

पखांजूर। गंभीर संक्रमण के चलते पैर काटने की नौबत तक पहुंच चुकी पखांजूर नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 7 की पार्षद सावित्री मजूमदार का पैर सूरजगढ़ माइंस अस्पताल के उपचार से बच गया। करीब 21 दिनों तक अस्पताल में भर्ती रखकर उनका नि:शुल्क इलाज किया गया। विशेषज्ञ चिकित्सकों की सलाह पर आवश्यक ऑपरेशन कराया गया, जिसके बाद अब वह अपने पैरों पर चल-फिर पा रही हैं।
सावित्री मजूमदार के पति संदीप मजूमदार ने बताया कि उनकी पत्नी को पहले से एग्जिमा की समस्या थी। खुजली से परेशान होकर उन्होंने काफी पुराना तेल लगा लिया। इसके बाद खुजली करने से पैर की त्वचा कई जगह छिल गई और वहां संक्रमण शुरू हो गया। देखते ही देखते संक्रमण गंभीर हो गया और पैर में बड़े-बड़े घाव हो गए। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि पैर सडऩे की नौबत आ गई।
परिजनों के अनुसार, दूसरे अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने ऑपरेशन के साथ पैर काटने की आशंका जताई थी। इलाज का खर्च भी करीब पांच लाख रुपये बताया गया। आर्थिक परेशानी के बीच परिजन सावित्री मजूमदार को सूरजगढ़ माइंस अस्पताल लेकर पहुंचे।
यहां अस्पताल प्रबंधन ने उन्हें करीब 21 दिनों तक भर्ती रखकर उपचार किया। गंभीर स्थिति को देखते हुए बाहर से विशेषज्ञ डॉक्टर बुलाए गए। विशेषज्ञों की जांच और सलाह के बाद आवश्यक ऑपरेशन किया गया। लगातार उपचार और देखभाल के बाद संक्रमण पर काबू पाया गया और उनका पैर काटने से बच गया।
संदीप मजूमदार ने बताया कि पूरे उपचार के दौरान उनका एक रुपया भी खर्च नहीं हुआ। अस्पताल में जांच, डॉक्टर की सुविधा, ऑपरेशन, भर्ती और दवाइयों सहित उपचार पूरी तरह नि:शुल्क किया गया। इतना ही नहीं, मरीज के साथ रहने वाले परिजन के लिए भी रहने और भोजन की व्यवस्था नि:शुल्क रही।
सावित्री मजूमदार ने कहा कि सूरजगढ़ माइंस अस्पताल अंदरूनी और ग्रामीण क्षेत्रों के गरीब एवं जरूरतमंद मरीजों के लिए बड़ी राहत बन रहा है। अब महाराष्ट्र के आसपास के क्षेत्रों के साथ छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले और पखांजूर क्षेत्र के लोग भी यहां उपचार का लाभ ले रहे हैं। उनका कहना है कि गंभीर बीमारी के समय नि:शुल्क और बेहतर उपचार मिलना जरूरतमंद परिवारों के लिए किसी बड़ी मदद से कम नहीं है।

You Might Also Like

बारदा में मनाया गया धूमधाम से शक्ति दिवस समारोह

एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की ताबड़तोड़ कार्रवाई

कांग्रेस विधायक को मारा चाकू

बोलेरो ने ट्रक को टक्कर मारी, हेल्पर उतरा तो चढ़ा दी गाड़ी, कुचलकर की हत्या

स्टील कारोबारी के बेटे की गोली मारकर हत्या, सीने-पेट में धंसी बुलेट

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article 95 कि.मी. लंबी रेल लाइन से सुदूर छग की कनेक्टिविटी होगी सुदृढ़
Next Article राजभाषा आयोग के अध्यक्ष प्रभात मिश्रा ने मुख्यमंत्री साय से की भेंट

खबरें और भी है....

भारी बारिश के चलते आज बंद रहेंगे स्कूल : सीएम साय
तेज बारिश को लेकर अलर्ट रहे जिला प्रशासन- सीएम साय
मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक, प्रदेश में खुलेंगे 360 नए धान खरीदी केंद्र
अवैध कबाड़ दुकान पर रेड, 8 क्विंटल कबाड़ व पिकअप जब्त
नकली होलोग्राम से शराब तस्करी के बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़

Popular Posts

भारी बारिश के चलते आज बंद रहेंगे स्कूल : सीएम साय
तेज बारिश को लेकर अलर्ट रहे जिला प्रशासन- सीएम साय
मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक, प्रदेश में खुलेंगे 360 नए धान खरीदी केंद्र
अवैध कबाड़ दुकान पर रेड, 8 क्विंटल कबाड़ व पिकअप जब्त
नकली होलोग्राम से शराब तस्करी के बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?