NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: स्टील कारोबारी के बेटे की गोली मारकर हत्या, सीने-पेट में धंसी बुलेट
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > छत्तीसगढ़ > स्टील कारोबारी के बेटे की गोली मारकर हत्या, सीने-पेट में धंसी बुलेट
छत्तीसगढ़

स्टील कारोबारी के बेटे की गोली मारकर हत्या, सीने-पेट में धंसी बुलेट

lochan Gupta
Last updated: August 22, 2024 12:50 am
By lochan Gupta August 22, 2024
Share
4 Min Read

सरगुजा। अंबिकापुर में एक स्टील कारोबारी के बेटे अक्षत अग्रवाल (25) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि उसे रिवॉल्वर से 3 गोलियां मारी गई हैं। 2 गोली उसके सीने और एक पेट में लगी है। युवक का शव अंबिकापुर-मनेंद्रगढ़ रोड के किनारे जंगल के पास कार में मिला है। गांधी नगर थाना पुलिस ने इस मामले में कंपनी के पूर्व कर्मचारी को हिरासत में लिया है। पूछताछ में सामने आया है कि कारोबारी के बेटे ने खुद ही उसको गोली मारने के लिए कहा। हालांकि आरोपी के इस बयान की तस्दीक नहीं हो पाई है। पुलिस अभी जांच कर रही है।
अंबिका स्टील इंडस्ट्रीज के संचालक महेश केडिया का बेटा अक्षत अग्रवाल (25) बीती शाम अपनी हुंडई कार से घर से निकला था। इसके बाद 6.30 बजे उसका फोन बंद हो गया। परिजन परेशान होकर उसकी तलाश में जुटे थे। देर रात तक उसका पता नहीं चलने पर परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की सूचना दी थी। बुधवार सुबह चठिरमा गौशाला से लगे जंगल के पास हुंडई कार संदिग्ध अवस्था में लोगों ने खड़ी देखी। वे कार के पास पहुंचे तो कार में एक युवक का शव ड्राइवर की सीट पर दिखा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद एएसपी अमोलक सिंह, थाना प्रभारी प्रदीप जायसवाल, फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम मौके पर पहुंची।
कार से 3 पिस्टल बरामद
पुलिस ने कार का शीशा तोडक़र गाड़ी को अनलॉक किया। युवक के पेट और सीने से खून निकल रहा था। गाड़ी के शीशों में भी खून के छींटे लगे थे। रिवॉल्वर से 3 गोलियां मारी गई हैं। जिस पिस्टल से हत्या की गई है, वह भी अक्षत अग्रवाल की है। गाड़ी से 3 महंगे पिस्टल मिले हैं। पिस्टल के लाइसेंस नहीं हैं। मामले में पुलिस ने एक संदेही संजीव मंडल नामक युवक को हिरासत में लिया है। मंगलवार को अक्षत अग्रवाल के साथ संजीव मंडल को कार में देखा गया था। संजीव मंडल पहले अंबिका स्टील इंडस्ट्रीज में काम करता था। करीब एक साल पहले उसने काम छोड़ दिया था। पुलिस ने आरोपी संजीव मंडल के कब्जे से 47 हजार रुपए नगद, मृतक अक्षत की सोने की चेन, सोने का ब्रेसलेट और अंगूठी बरामद की है। आरोपी ने गाड़ी में रखे पिस्टल को निकालकर पास ही झाडिय़ों में छिपा दिया था। आरोपी के अनुसार तीनों पिस्टल अक्षत लेकर आया था।
शुरुआती पूछताछ में संदेही संजीव मंडल गोल-मोल जवाब दे रहा था। उसने पुलिस को बताया कि अक्षत केडिया ने किसी की हत्या के लिए उसे सुपारी देने की बात कही थी। इसके लिए उसने बड़ी रकम और सोना देने को कहा था। आशंका है कि हत्या लूटपाट के इरादे से की गई है।
क्या कहते हैं एएसपी
एएसपी अमोलक सिंह ने बताया कि आरोपी के अनुसार, अक्षत अग्रवाल ने स्वयं को गोली मारने के लिए संजीव से कहा था। हालांकि संजीव के बयान की कोई तस्दीक नहीं हो रही है। आरोपी जमीन दलाल का काम करता है। उसने अक्षत से 50 हजार रुपए उधार भी लिया था। अक्षत उधार दिए पैसे ही वापस लेने आया था।

You Might Also Like

लाल आतंक के लिए ‘रेड अलर्ट’

सूरजपुर दोहरे हत्याकांड मामले में बड़ा खुलासा

दूध और पनीर की प्रोसेसिंग यूनिट में छापा

एक दिन में गर्भवती महिला का 2 बार ऑपरेशन, मौत

प्रदेश में गर्मी से अब तक 16 मौतें

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article कलेक्ट्रेट में पदस्थ महिला से सरेराह ठगी
Next Article पुसौर गैंग रेप की घटना से शर्मशार हुआ रायगढ़

खबरें और भी है....

वित्तमंत्री चौधरी आज करेंगे बजट पेश
डीएमएफ घोटाले में टुटेजा, शराब स्कैम में अनवर ढेबर गिरफ्तार
सरकार को सडक़ से सदन तक घेरेंगे-चरणदास
मोबाइल दुकान में 5 लाख की चोरी
8 गौवंश के साथ दो तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?