NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: चक्रधरनगर फाटक में मालगाड़ी का कपलिंग टूटा
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > चक्रधरनगर फाटक में मालगाड़ी का कपलिंग टूटा
रायगढ़

चक्रधरनगर फाटक में मालगाड़ी का कपलिंग टूटा

सुधार कार्य के बाद आधा घंटा बाद रवाना हुई लांगहाल मालगाड़ी

lochan Gupta
Last updated: September 24, 2026 12:26 am
By lochan Gupta September 24, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। मालगाड़ी को लांगहाल बनाकर रायगढ़ से डाउन लाइन पर रवाना की गई थी, इस दौरान जब ट्रेन चक्रधरनगर फाटक के आगे निकली तो इंजन के पीछे से सातवां बोगी कट गया, इससे इंजन कुछ दूर आगे निकल गई और बोगी पीछे रह गई, हालांकि इंजन की गति तेज नहीं होने के कारण बड़ा हादसा टल गया।
उल्लेखनीय है कि बुधवार दोपहर सवा तीन बजे के आसपास रायगढ़ रेलवे स्टेशन से जामगांव की ओर एक मालगाड़ी लांगहाल बनकर जा रही थी, इस दौरान इंजन के पीछे से 7वां बोगी का अचानक कपलिंग टूट गया, इससे इंजन तो कुछ दूर निकल गया, और बागी पीछे छूट गया, इसकी जानकारी जब गार्ड को हुई तो उसने तत्काल लोको पायल को सूचना दिया वहीं इंजन से अलग हुए मालगाड़ी के डिब्बे चक्रधरनगर रेलवे फाटक के पास आकर फंस गए, जिसके चलते रेलवे फाटक काफी देर तक बंद रहा। इस घटना से चक्रधरनगर मार्ग पर आवागमन बुरी तरह प्रभावित हो गया। फाटक बंद होने के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे कर्मी मौके पर पहुंचे और इंजन से अलग हुए मालगाड़ी के डिब्बों को दोबारा जोडऩे की कवायद शुरू की गई। इससे करीब आधा घंटा से अधिक समय तक मालगाड़ी डाउन लाइन पर खड़ी रही। इस संबंध में रेलवे अधिकारियों ने बताया कि उक्त मालगाड़ी लांगहाल बनकर रवाना हुई थी, हालंाकि अभी स्टेशन से निकली ही थी, जिसके चलते इसकी रफ्तार तेज नहीं हुई थी, इस कारण बड़ा हादसा होने से बच गया। इस घटना से डाउन लाइन से जाने वाली कई अन्य मालगाडिय़ा का परिचालन प्रभावित हुआ है।

रेलवे फाटक बंद होने से परेशान हुए लोग

मालगाड़ी की बोगियां अलग होने के कारण रेलवे फाटक करीब 30-40 मिनट तक बंद रहा। इससे दोनों तरफ से आने-जाने वाले लोगों का रास्ता रुक गया और कुछ समय के लिए यातायात ठप हो गया। फाटक के आसपास वाहनों की कतार लग गई। बोगियों को दोबारा इंजन से जोडऩे के बाद मालगाड़ी आगे रवाना हो गई। इसके साथ ही रेलवे फाटक खोला गया।

नहीं हुआ कोई नुकसान

चक्रधर नगर रेलवे स्टेशन के प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि मालगाड़ी की कुछ बोगियां अचानक अलग हो गई थीं। इसकी जानकारी मिलते ही इंजन को पीछे लाकर बोगियों को दोबारा जोड़ा गया। इस पूरी प्रक्रिया में करीब 30-40 मिनट लगे।

You Might Also Like

पहले किया अवैध कटाई फिर करने लगे अतिक्रमण

दादी समिति ने वीर सैनिकों के लिये 4 हजार राखियां सौंपी

डॉक्टर्स- डे पर सेवांजली क्लब ने किया डॉक्टरों का सम्मान

युक्तियुक्तकरण का फैसला छात्रों के हित में-सीएम साय

जिंदल फाउंडेशन, तमनार द्वारा जिंदल आशा सेंटर का शुभारम्भ

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article जिले में अगले तीन दिनों तक अंधड के साथ तेज बारिश की संभावना
Next Article रेलपांत पर आत्महत्या करने पहुंचे युवक को पुलिस ने बचाया

खबरें और भी है....

पद्मश्री कविता कृष्णमूर्ति की सुरमयी आवाज से गूंजा चक्रधर समारोह का मंच
महाराजा चक्रधर सिंह की कला साधना को नमन
स्मृति ईरानी प्रदेश प्रभारी तो सिद्धार्थ शंभु बने सह प्रभारी
किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी जेल दाखिल
रेलपांत पर आत्महत्या करने पहुंचे युवक को पुलिस ने बचाया

Popular Posts

पद्मश्री कविता कृष्णमूर्ति की सुरमयी आवाज से गूंजा चक्रधर समारोह का मंच
महाराजा चक्रधर सिंह की कला साधना को नमन
स्मृति ईरानी प्रदेश प्रभारी तो सिद्धार्थ शंभु बने सह प्रभारी
किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी जेल दाखिल
रेलपांत पर आत्महत्या करने पहुंचे युवक को पुलिस ने बचाया

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?