NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: जिले में अगले तीन दिनों तक अंधड के साथ तेज बारिश की संभावना
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > जिले में अगले तीन दिनों तक अंधड के साथ तेज बारिश की संभावना
रायगढ़

जिले में अगले तीन दिनों तक अंधड के साथ तेज बारिश की संभावना

सुबह से रूक-रूक कर हो रही वर्षा से तापमान में आई गिरावट

lochan Gupta
Last updated: September 24, 2026 12:25 am
By lochan Gupta September 24, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी और उससे लगे उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक अवदाब सक्रिय हुआ है। जिसके चलते प्रदेशभर में अगले 24 घंटे तक रूक-रूक कर तेज अंधड़ के साथ बारिश की संभावना है, वहीं बुधवार को सुबह से ही जिले में रूक-रूक कर वर्षा हो रही है, इससे अधिकतम तपमान में गिरावट दर्ज की गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, बने अवदाब और प्रबल होने की संभावना है, जो एक गहरे अवदाब के रूप में विकसित होकर पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी तथा उससे सटे उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएगा। विभाग ने बताया है कि गहरे अवदाब में बदलने के बाद भी इसकी पश्चिम उत्तर पश्चिम दिशा में गति जारी रहेगी। इसके परिणामस्वरूप, यह गंभीर मौसमी तंत्र गुरुवार को सुबह तक उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और दक्षिणी तटीय ओडिशा के समुद्री तटों को प्रभावित कर सकती है। विशेष रूप से, विशाखापट्टनम और गोपालपुर के मध्य के क्षेत्रों में इसके गहरे अवदाब के रूप में तट से टकराने की संभावना व्यक्त की गई है। इस मौसमी प्रणाली के तट से टकराने के दौरान तटीय इलाकों में तेज हवाएं चलने और भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है। इस अवदाब के चलते 23 सितंबर से रायगढ़ जिला में कभी बादल तो कभी धूप का खेल चलता रहा है, वहीं दोपहर के समय आचानक कुछ देर के लिए बारिश हुई, लेकिन थोड़ी देर बाद तेज धूप निकल गई। वहीं शाम करीब पांच बजे भी घने बादल के साथ तेज अंधड़ के साथ झमाझम बारिश हुई है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार अगले 26 सितंबर तक प्रदेश के अलग-अलग संभाग के जिलों में अंधड़ के साथ बारिश हो सकती है। वहीं कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात भी होने की संभावना है। वहीं 25 सितंबर को हल्की से मध्यम वर्षा तथा 26 सितंबर को जिले के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है, उसके बाद बारिश की कमी आने की बात कही जा रही है।

विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट

बंगाल की खाड़ी बने अवदाब की गति को देखते हुए मौसम विभाग ने बुधवार शाम को रायगढ़ सहित आसपास के कई जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली सहित अन्य जिला शामिल है। बताया जा रहा है कि इन तीन दिनों में इन जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में अच्छी बारिश हो सकती है।

कुछ ही देर के लिए हो रही वर्षा

बुधवार सुबह से ही जिले में तेज बारिश का मौसम तो बन रहा है, लेकिन बारिश के साथ-साथ तेज हवा चलने के कारण कुछ देर बाद ही बारिश की गति धीमी पड़ जा रही है और कुछ देर बाद बंद हो जा रही है। ऐसे में देखा जाए तो दिन भर में तीन-चार बार बारिश आई है, लेकिन फिर भी अच्छी बारिश नहीं हो पाई है।

You Might Also Like

सिंगीझाप के शासकीय पट्टा भूमि से जुड़े मामले की जांच शुरू

लोईंग सेवा सहकारी समिति में 18 नवंबर को होगी धान खरीदी

रामराज्याभिषेक प्रसंग सुन आनंदित हुए श्रद्धालु

विधायक उमेश पटेल की पहल से छुहीपाली में लगा नया ट्रासफार्मर

बाबा की रसोई को पूरे एक माह पूरे हुए

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी को 20 साल की कैद, नवजात को जन्म देने के बाद खुला मामला
Next Article चक्रधरनगर फाटक में मालगाड़ी का कपलिंग टूटा

खबरें और भी है....

पद्मश्री कविता कृष्णमूर्ति की सुरमयी आवाज से गूंजा चक्रधर समारोह का मंच
महाराजा चक्रधर सिंह की कला साधना को नमन
स्मृति ईरानी प्रदेश प्रभारी तो सिद्धार्थ शंभु बने सह प्रभारी
किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी जेल दाखिल
रेलपांत पर आत्महत्या करने पहुंचे युवक को पुलिस ने बचाया

Popular Posts

पद्मश्री कविता कृष्णमूर्ति की सुरमयी आवाज से गूंजा चक्रधर समारोह का मंच
महाराजा चक्रधर सिंह की कला साधना को नमन
स्मृति ईरानी प्रदेश प्रभारी तो सिद्धार्थ शंभु बने सह प्रभारी
किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी जेल दाखिल
रेलपांत पर आत्महत्या करने पहुंचे युवक को पुलिस ने बचाया

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?