NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: कचरे का सही पृथक्करण कर स्वच्छता में भागीदार बनें
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > कचरे का सही पृथक्करण कर स्वच्छता में भागीदार बनें
रायगढ़

कचरे का सही पृथक्करण कर स्वच्छता में भागीदार बनें

कालिंदी कुंज और पार्क सिटी कॉलोनी में जनभागीदारी कार्यक्रम, स्वच्छता दीदियों ने घर-घर पहुंचकर एसडब्ल्यूएम रूल्स 2026 की दी जानकारी

lochan Gupta
Last updated: September 24, 2026 12:04 am
By lochan Gupta September 24, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। नगर निगम आयुक्त श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय के निर्देशन में संचालित सेवा ही संकल्प अभियान के तहत शहर में स्वच्छता को जनभागीदारी से जोडऩे के लिए लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज कालिंदी कुंज कॉलोनी एवं पार्क सिटी कॉलोनी में जनभागीदारी के माध्यम से स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान स्वच्छता दीदियों एवं एमआरएफ प्लांट की सुपरवाइजर दीदियों ने कॉलोनीवासियों के घर-घर पहुंचकर कचरे के उचित पृथक्करण और स्वच्छता नियमों की जानकारी दी।
कार्यक्रम के दौरान नागरिकों को एसडब्ल्यूएम रूल्स 2026 के तहत चार अलग-अलग डस्टबिन रखने की आवश्यकता समझाई गई। स्वच्छता दीदियों ने बताया कि घरों से निकलने वाले कचरे को शुरुआत से ही अलग-अलग रखना स्वच्छ शहर की दिशा में सबसे महत्वपूर्ण कदम है। इसके लिए सूखा एवं गीला कचरा अलग-अलग डस्टबिन में रखने, वहीं कांच एवं अन्य जोखिमयुक्त सामग्री के लिए हजार्ड डस्टबिन तथा सैनिटरी नैपकिन, डायपर आदि के लिए विशेष केयर डस्टबिन रखने की आवश्यकता बताई गई।

घर से ही शुरू हो कचरे का सही प्रबंधन

जागरूकता कार्यक्रम में बताया गया कि कचरे को घर से ही अलग-अलग रखने से उसके संग्रहण, परिवहन और प्रसंस्करण की प्रक्रिया बेहतर होती है। नागरिकों से अपील की गई कि वे कचरे को मिलाकर न दें तथा निगम की स्वच्छता दीदियों एवं अधिकृत कचरा संग्रहण वाहनों को ही निर्धारित तरीके से अलग-अलग कचरा उपलब्ध कराएं।
स्वच्छता दीदियों ने कॉलोनीवासियों को यह भी समझाया कि कचरे को सडक़, नाली, खाली प्लॉट अथवा सार्वजनिक स्थानों पर फेंकने के बजाय निर्धारित व्यवस्था के माध्यम से निगम को सौंपें। उन्होंने नागरिकों से स्वच्छता नियमों का पालन करने, आसपास गंदगी नहीं होने देने तथा अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की।

स्वच्छता अभियान में जनभागीदारी को बनाया जा रहा आधार

नगर निगम द्वारा संचालित सेवा ही संकल्प अभियान का उद्देश्य केवल सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाना ही नहीं, बल्कि शहरवासियों को स्वच्छता के प्रति जिम्मेदार बनाते हुए जनभागीदारी को स्वच्छता अभियान की मजबूत कड़ी बनाना है। इसी उद्देश्य से कॉलोनियों, मोहल्लों और सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से नागरिकों को स्वच्छता की नई व्यवस्थाओं और नियमों की जानकारी दी जा रही है।
कार्यक्रम के दौरान कॉलोनीवासियों से निगम के स्वच्छता अभियानों से जुडऩे, अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने तथा कचरा फैलाने की प्रवृत्ति को रोकने-टोकने के साथ दूसरों को भी स्वच्छता के लिए प्रेरित करने की अपील की गई।
कॉलोनीवासियों ने कहा चार डस्टबिन अपनाकर बनाएंगे स्वच्छ कॉलोनी एसडब्ल्यूएम रूल्स 2026 के अनुरूप कचरा पृथक्करण को लेकर नागरिकों ने जताई प्रतिबद्धता पार्क सिटी कॉलोनी समिति के अध्यक्ष श्री प्रमोद अग्रवाल ने सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स 2026 के तहत नई गाइडलाइन के अनुरूप प्रत्येक घर में चार डस्टबिन रखने की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि घर से ही सूखा, गीला, हजार्ड एवं विशेष केयर कचरे को अलग-अलग रखने से कॉलोनी की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सकता है। उन्होंने कॉलोनीवासियों से स्वच्छता नियमों का पालन करने और निगम के अभियान में सहयोग करने की अपील की।
इसी तरह डॉ. राजकुमार गुप्ता एवं श्रीमती काकोली बैनर्जी ने सेवा ही संकल्प अभियान की सराहना करते हुए कहा कि एसडब्ल्यूएम रूल्स 2026 के तहत चार डस्टबिन रखने और कचरे को अलग-अलग रूप में देने के लिए लोगों को जागरूक करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि कॉलोनी एवं शहर के नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के साथ कचरा फैलाने या गंदगी करने वालों को रोकने-टोकने की जिम्मेदारी भी नागरिकों को निभानी चाहिए। उन्होंने निगम के स्वच्छता अभियानों से जुडक़र उन्हें सफल बनाने और स्वच्छ एवं सुंदर शहर के निर्माण में सहयोग करने की बात कही।

You Might Also Like

श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र बाबा धाम-सीएम

माजदा की ठोकर से बाइक सवार एक की मौत, दो घायल

युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की गिरफ्तारी के विरोध में युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशीष जायसवाल एंड टीम दिल्ली रवाना

बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट रिजल्ट का लक्ष्य लेकर करें नए सत्र की शुरुआत- कलेक्टर

विकसित छग निर्माण के संकल्प को पूरा करने पूरी प्रतिबद्धता से कर रहे कार्य : गोमती साय

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article धान में बाली निकलने की अवस्था में कीटों से बचाव करना है जरूरी
Next Article तीर-धनुष से टेक्नोलॉजी तक किसन की उड़ान

खबरें और भी है....

पद्मश्री कविता कृष्णमूर्ति की सुरमयी आवाज से गूंजा चक्रधर समारोह का मंच
महाराजा चक्रधर सिंह की कला साधना को नमन
स्मृति ईरानी प्रदेश प्रभारी तो सिद्धार्थ शंभु बने सह प्रभारी
किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी जेल दाखिल
रेलपांत पर आत्महत्या करने पहुंचे युवक को पुलिस ने बचाया

Popular Posts

पद्मश्री कविता कृष्णमूर्ति की सुरमयी आवाज से गूंजा चक्रधर समारोह का मंच
महाराजा चक्रधर सिंह की कला साधना को नमन
स्मृति ईरानी प्रदेश प्रभारी तो सिद्धार्थ शंभु बने सह प्रभारी
किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी जेल दाखिल
रेलपांत पर आत्महत्या करने पहुंचे युवक को पुलिस ने बचाया

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?