NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: इंडियन डिजाइनर हाट की दो दिवसीय एक्जीबिशन में रायगढ़ की शान बनीं इंटीरियर डिजाइनर पूनम सिंह, ‘मैडम रायगढ़’ का जीता खिताब
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > इंडियन डिजाइनर हाट की दो दिवसीय एक्जीबिशन में रायगढ़ की शान बनीं इंटीरियर डिजाइनर पूनम सिंह, ‘मैडम रायगढ़’ का जीता खिताब
रायगढ़

इंडियन डिजाइनर हाट की दो दिवसीय एक्जीबिशन में रायगढ़ की शान बनीं इंटीरियर डिजाइनर पूनम सिंह, ‘मैडम रायगढ़’ का जीता खिताब

lochan Gupta
Last updated: September 19, 2026 1:15 am
By lochan Gupta September 19, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। शहर के प्रतिष्ठित होटल एकार्ड में इंडियन डिजाइनर हाट द्वारा दो दिवसीय भव्य फैशन एवं लाइफस्टाइल एक्जीबिशन का आयोजन किया गया। इस एक्जीबिशन में फैशन, लाइफस्टाइल, ज्वेलरी और हैंडलूम के कई आकर्षक स्टॉल लगाए गए, जिसने शहर की महिलाओं को खूब आकर्षित किया। एक्जीबिशन के दौरान ही एक विशेष प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें जिले भर से लगभग 200 प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में  प्रेजेंटेशन और पर्सनालिटी राउंड के बाद निर्णायक सवाल-जवाब का दौर रखा गया।
शानदार जवाब से सदन तालियों से हुआ गूंजित
प्रतियोगिता के फाइनल राउंड में निर्णायकों ने सभी फाइनलिस्ट से एक सवाल पूछा – कि आप अपने परिधान यानी ड्रेस के ऊपर ऐसा क्या पहनें, जिससे आपकी शोभा और भी बढ़ जाए? इस पर रायगढ़ जिले की सुप्रसिद्ध इंटीरियर डिजाइनर श्रीमती पूनम सिंह ने बेहद आत्मविश्वास और हाजिरजवाबी के साथ जवाब दिया कि अगर हम किसी भी ड्रेस के साथ दुपट्टा लेते हैं, चाहे वह वेस्टर्न आउटफिट हो या इंडियन ट्रेडिशनल ड्रेस, तो दुपट्टा न सिर्फ हमारे लुक की खूबसूरती बढ़ाता है, बल्कि उसमें भारतीय संस्कृति और हमारी परंपरा की एक खूबसूरत झलक भी जोड़ता है। दुपट्टा एक महिला की सुंदरता, गरिमा और उसके कल्चर को और भी खूबसूरती से उभारकर सामने लाता है। श्रीमती सिंह के इस भारतीय संस्कृति से ओत-प्रोत जवाब से उपस्थित सभी निर्णायक और दर्शक अत्यंत प्रभावित हुए। पूरे हॉल में तालियों की गडग़ड़ाहट गुंजायमान हो गया। वहीं उनके उत्कृष्ट जवाब, आत्मविश्वास और शानदार प्रेजेंटेशन की प्रतिभा पर उन्हें सर्वसम्मति से ‘मैडम रायगढ़’ रायगढ़ विनर के खिताब से नवाजा गया।वहीं उनकी इस शानदार उपलब्धि पर शहर के बुद्धिजीवियों, महिला उद्यमियों और उनके शुभचिंतकों ने श्रीमती पूनम सिंह को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

You Might Also Like

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म

रायपुर के हेल्पिंग हैंड संस्थान को 540 पौधे नि:शुल्क किए प्रदान

युवा तुर्क विकास केडिया के हाथों में जिला भाजपा महामंत्री की कमान

भाजयुमो पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने भाजपा को कहा अलविदा

सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर एक लाख की ठगी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र बनने की ओर अग्रसर छत्तीसगढ़ : सीएम साय
Next Article आशीर्वाद का दीया से जगमगाया पूरा रायगढ़, जिलेभर में रोशन हुए नगरीय निकाय, गांव, स्कूल-कॉलेज, छात्रावास

खबरें और भी है....

आधुनिक शिक्षा के साथ संस्कारों की मजबूत नींव रखेगा नया विद्या मंदिर-सीएम साय
घर के सामने से स्कूटी चोरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ चोर
जिला जेल में मिले 2 मोबाइल और सिम, एक बाहर से फेंका गया तो दूसरा अस्पताल में मिला,जांच के लिए पुलिस को लिखा पत्र
घुंघरूओं की झंकार से गूंजा चक्रधर समारोह का पाचवां मंच, अंजनी मिश्रा की कृष्ण वंदना व कथक से गूंजा मंच
पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने मनाया सेवा संकल्प दिवस

Popular Posts

आधुनिक शिक्षा के साथ संस्कारों की मजबूत नींव रखेगा नया विद्या मंदिर-सीएम साय
घर के सामने से स्कूटी चोरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ चोर
जिला जेल में मिले 2 मोबाइल और सिम, एक बाहर से फेंका गया तो दूसरा अस्पताल में मिला,जांच के लिए पुलिस को लिखा पत्र
घुंघरूओं की झंकार से गूंजा चक्रधर समारोह का पाचवां मंच, अंजनी मिश्रा की कृष्ण वंदना व कथक से गूंजा मंच
पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने मनाया सेवा संकल्प दिवस

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?