NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: युवा तुर्क विकास केडिया के हाथों में जिला भाजपा महामंत्री की कमान
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > युवा तुर्क विकास केडिया के हाथों में जिला भाजपा महामंत्री की कमान
रायगढ़

युवा तुर्क विकास केडिया के हाथों में जिला भाजपा महामंत्री की कमान

संगठन में उत्साह की नई लहर

lochan Gupta
Last updated: August 11, 2025 12:18 am
By lochan Gupta August 11, 2025
Share
3 Min Read

रायगढ़। छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री पवन साय और रायगढ़ जिलाध्यक्ष श्री अरुणधर दीवान की अनुशंसा व अनुमोदन के साथ जिला पदाधिकारियों की घोषणा की गई। इस महत्वपूर्ण घोषणा के तहत श्री विकास केडिया को जिला महामंत्री का दायित्व सौंपा गया है। उनकी नियुक्ति ने पार्टी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया है, जिससे संगठन और अधिक सशक्त व गतिशील हुआ है।
छात्र राजनीति से संगठन के जिला महामंत्री तक की यात्रा
विकास केडिया का राजनीतिक सफर छात्र जीवन से प्रारंभ हुआ। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (्रक्चङ्कक्क) से जुडक़र उन्होंने नगर अध्यक्ष, नगर संयोजक एवं वर्ष 2003 में जिलाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया। उनके नेतृत्व में छात्र संघ चुनावों में अभाविप ने अभूतपूर्व सफलता अर्जित की। कांग्रेस सरकार के प्रतिरोध के बावजूद, परिषद के सभी प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए — यह उनकी रणनीतिक कुशलता का परिचायक रहा। इस उपलब्धि के लिए उन्हें तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह द्वारा उत्कृष्ट नेतृत्व पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके उपरांत, विकास केडिया ने कमल वाहिनी, धर्मसेना, और बजरंग दल जैसे संगठनों में जिला संयोजक के रूप में सक्रिय भूमिका निभाई। वर्ष 2007 में उन्हें भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) का प्रवक्ता नियुक्त किया गया, जहाँ उनकी संगठनात्मक सक्रियता के चलते उन्हें शीघ्र ही भाजयुमो के जिला महामंत्री और तत्पश्चात जिलाध्यक्ष बनाया गया। इस दौरान उन्होंने जिले भर में समर्पित युवाओं की एक मज़बूत टीम खड़ी की, जो आज भी संगठन की रीढ़ बनी हुई है। भाजयुमो के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रहते हुए भी उन्होंने संगठन को नये आयाम प्रदान किए, जिसके परिणामस्वरूप उन्हें भाजपा का जिला उपाध्यक्ष एवं सक्ती विधानसभा प्रभारी नियुक्त किया गया। भाजपा राष्ट्रीय सदस्यता अभियान 2024 के तहत उन्हें जिला संयोजक नियुक्त किया गया, जिसमें उन्होंने तीन लाख से अधिक नए सदस्य जोडक़र रायगढ़ जिले को प्रदेश में शीर्ष स्थान दिलाया।
चुनावी रणनीति में दक्ष नेतृत्व
वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में श्री केडिया ने कोड़ातराई मंडल प्रभारी रहते हुए कांग्रेस के परंपरागत गढ़ में भाजपा को मजबूती प्रदान की। वहीं, 2024 के लोकसभा चुनाव में रायगढ़ विधानसभा के प्रभारी के रूप में उन्होंने प्रत्येक मंडल में भाजपा को बढ़त दिलाई। सक्ती विधानसभा प्रभारी रहते हुए उनके संगठनात्मक कार्य और कड़ी मेहनत का फल जांजगीर लोकसभा क्षेत्र में भाजपा ने कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद विजय प्राप्त की।
संगठन में नव ऊर्जा का संचार
श्री विकास केडिया की भाजपा के जिला महामंत्री के रूप में नियुक्ति से संगठन के सभी वर्गों में हर्ष और उत्साह का वातावरण बना हुआ है। उनका अब तक का कार्य, संगठन के प्रति समर्पण और अनुशासन उनकी नेतृत्व क्षमता को प्रमाणित करता है। भाजपा को उनसे भविष्य में भी संगठनात्मक मजबूती की अपेक्षा है।

You Might Also Like

फ्लाईएश से भरे बेकाबू दो ट्रेलर पलटे, चालक फरार

हत्या के फरार दो आरोपियों को लैलूंगा पुलिस ने की गिरफ्तार

सिर में चोट लगने से वृद्ध महिला की मौत

सामाजिक सौहार्द की मिसाल हिंदू और जैन करते हैं 111 वर्ष से मीरा दातार की दरगाह पर पूजा

मौत की जंग जीतकर लौट रहा छयंग, अब जिंदगी से संघर्ष

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article विश्व आदिवासी दिवस पर प्रदेशाध्यक्ष संजय पाण्डेय दिए एकता का संदेश
Next Article सीएम साय के नेतृत्व में बस्तर संभाग में हो रहा डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार

खबरें और भी है....

मनमाने किराए पर ब्रेक… सरकार ने फिक्स किया टिकटों का रेट
सभी धर्मों को बराबर सम्मान देने का संवैधानिक प्रावधान-सिंहदेव
खरसिया अंचल की मेडिकल दुकानों में गिरी प्रशासनिक गाज
जिंदल के आयरन चोरी मामले में एक और ग्रामीण गिरफ्तार, कलमी के ग्रामीणों ने किया कोतरारोड थाना का घेराव
मौसम साफ होते ही तापमान में आने लगी गिरावट

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मनमाने किराए पर ब्रेक… सरकार ने फिक्स किया टिकटों का रेट
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?