NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: रायपुर के हेल्पिंग हैंड संस्थान को 540 पौधे नि:शुल्क किए प्रदान
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > रायपुर के हेल्पिंग हैंड संस्थान को 540 पौधे नि:शुल्क किए प्रदान
रायगढ़

रायपुर के हेल्पिंग हैंड संस्थान को 540 पौधे नि:शुल्क किए प्रदान

रामदास द्रौपदी फाउंडेशन की प्रदेश स्तरीय पहल

lochan Gupta
Last updated: July 17, 2026 11:50 pm
By lochan Gupta July 17, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में 15 वर्षों से निरंतर कार्यरत रामदास द्रौपदी फाउंडेशन अब केवल रायगढ़ जिले तक सीमित न रहकर पूरे प्रदेश में अपनी पहचान बना रहा है। फाउंडेशन अध्यक्ष रामदास अग्रवाल के मार्गदर्शन में फाउंडेशन की टीम विगत 15 वर्षों से रायगढ़ जिले के मोहल्लों, वार्डों, गांवों, शहरों, स्कूलों, धार्मिक स्थलों, अस्पतालों एवं निजी संस्थानों में जाकर वृक्षारोपण का कार्य अनवरत कर रही है।

रायपुर तक पहुंचा फाउंडेशन का अभियान

टीम प्रमुख लॉयन रामनंदन यादव ने बताया कि इसी कड़ी में रायपुर के हेल्पिंग हैंड संस्थान द्वारा वृक्षारोपण हेतु पौधों की मांग की गई थी। फाउंडेशन के मार्गदर्शक सुनील रामदास अग्रवाल ने  उनके अनुरोध को सहर्ष स्वीकार करते हुए संस्थान को 540 पौधे निशुल्क उपलब्ध कराए।जिसके अंतर्गत 7 से 8 फीट ऊंचे पौधे जामुन, आम, सीताफल, गुलमोहर, अनार, अमलतास, करंज, नीम, बेल, आंवला, नींबू जैसी उपयोगी एवं छायादार प्रजातियों के हैं। पौधे हेल्पिंग हैंड संस्थान, रायपुर की अध्यक्ष श्रीमती बबीता अग्रवाल को दिया गया।

उर्दना नर्सरी बना प्रदेश का केंद्र

वृक्षारोपण अभियान का संपूर्ण संचालन उर्दना स्थित रामदास नर्सरी से होता है। नर्सरी के अध्यक्ष रामदास अग्रवाल हैं। नर्सरी के संचालन का दायित्व लॉ. डॉ. दयानंद अवस्थी एवं टीम प्रमुख लॉयन रामनंदन यादव निभा रहे हैं।वहीं इस नर्सरी में 144 प्रजातियों के पौधे एवं पेड़ उपलब्ध हैं। यहीं से पूरे रायगढ़ जिले के साथ-साथ अब प्रदेश स्तर पर पौधों का वितरण एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। वहीं रामदास द्रौपदी फाउंडेशन का संकल्प है कि आने वाले समय में छत्तीसगढ़ के हर जिले में हरियाली बढ़ाकर आने वाली पीढ़ी को स्वस्थ व स्वच्छ पर्यावरण मिले और सभी का जीवन निरोगमय हो।

You Might Also Like

भारी वाहन की चपेट में आए बाइक सवार पति-पत्नी की मौत

जालसाजी कर महिला से ठग लिए 25 लाख एक ही जमीन को दो बार बेचने का प्रयास

पोषण आहार जागरूकता माह के अंतर्गत हुआ मिलेट्स पर परिचर्चा

चार माह से नही मिला राशन, शिकायत पर भी कार्रवाई सिफर

मौन सर्वोत्तम जाप के संदेश हेतु नवरात्र में पूज्य बाबा प्रियदर्शी राम की मौन साधना

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article मोर अंगना के शोर पुस्तक का हुआ विमोचन, शिक्षिका श्रीमती रीता श्रीवास्तव हुईं सम्मानित
Next Article किसानों को दिए गए धान, मूंगफली के बीज

खबरें और भी है....

पीएम मोदी ने चांपा सहित 75 पुर्नविकसित रेलवे स्टेशनों का किया लोकार्पण
सीएम साय ने कहा डबल इंजन सरकार में रेल अधोसंरचना का हो रहा अभूतपूर्व विस्तार
हाइड्रोजन ट्रेन से आत्मनिर्भरता को मिलेगी नई रफ्तार-ओपी
हाईवोल्टेज ड्रामा करने वाले जिला-बदर बदमाश चाहत का निकला जुलूस
व्यवस्था सुधारने सडक़ पर उतरे निगमायुक्त

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
पीएम मोदी ने चांपा सहित 75 पुर्नविकसित रेलवे स्टेशनों का किया लोकार्पण
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?