NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सराईपाली में जिंदल ने तालाब गहरीकरण कार्य का किया शुभारंभ
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > सराईपाली में जिंदल ने तालाब गहरीकरण कार्य का किया शुभारंभ
रायगढ़

सराईपाली में जिंदल ने तालाब गहरीकरण कार्य का किया शुभारंभ

ग्रामीणों को मिलेगी सुविधा, मुक्तिधाम व पहुँच मार्ग निर्माण की भी योजना

lochan Gupta
Last updated: January 2, 2026 1:49 am
By lochan Gupta January 2, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। जिंदल स्टील लिमिटेड के समीपस्थ ग्राम सरायपाली में जिंदल फाउंडेशन द्वारा तालाब गहरीकरण कार्य का शुभारंभ किया गया है। तालाब के गहरीकरण से वर्षा जल का अधिक संचयन संभव हो सकेगा, जिससे जलस्तर में सुधार आएगा और ग्रामीणों को दैनिक उपयोग के लिए पानी की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित होगी।
ग्राम सरायपाली के चौहान मोहल्ले स्थित तालाब उथला हो जाने के कारण गर्मी के मौसम में जल संकट की स्थिति उत्पन्न हो जाती थी। इसे देखते हुए जिंदल फाउंडेशन ने ग्रामवासियों के अनुरोध पर इस बहुप्रतीक्षित कार्य को अपने सामाजिक दायित्व के अंतर्गत प्रारंभ किया है। इसके साथ ही, गांव में शवदाह के लिए हो रही असुविधा को ध्यान में रखते हुए मुक्तिधाम निर्माण की भी योजना बनाई गई है। मुक्तिधाम तक लोगों को सुगमता से आने-जाने की सुविधा देने के लिए पहुँच मार्ग का निर्माण भी जिंदल फाउंडेउशन द्वारा प्रस्तावित है।
तालाब गहरीकरण कार्य का शुभारंभ जिंदल स्टील लिमिटेड के कार्यकारी उपाध्यक्ष संजीव चौहान, वार्ड पार्षद विष्णु चरण पटेल एवं पूर्व पार्षद श्रीमती निर्मला पटेल द्वारा किया गया। इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए श्री चौहान ने कहा कि जिंदल स्टील लिमिटेड सदैव ग्रामीण समस्याओं के समाधान के लिए संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाता रहा है। उन्होंने कहा कि जिंदल फाउंडेशन के माध्यम से कंपनी क्षेत्र के समग्र और सतत विकास के लिए प्रतिबद्ध है तथा जल संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर निरंतर कार्य कर रही है। तालाब गहरीकरण से न केवल जल उपलब्धता बढ़ेगी, बल्कि भविष्य में जल संकट से भी राहत मिलेगी।
वार्ड पार्षद श्री पटेल ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कंपनी द्वारा जिंदल फाउंडेशन के माध्यम से किए जा रहे विकास कार्यों से ग्रामीणों की बुनियादी सुविधाओं में लगातार विस्तार हो रहा है। इससे ग्रामीणों का जीवन पहले की तुलना में अधिक सहज और सुविधाजनक बन रहा है। पूर्व पार्षद श्रीमती निर्मला पटेल ने भी इस पहल को सराहनीय बताते हुए इसे गांव के लिए अत्यंत उपयोगी बताया। कार्यक्रम के दौरान जिंदल स्टील लिमिटेड की ओर से सुरक्षा एवं पर्यावरण विभाग प्रमुख डीपी कुशवाहा, सिविल विभाग प्रमुख अमित जैन, जनसंपर्क विभाग के नीरज शर्मा, सीएसआर विभाग प्रमुख अपूर्व चौधरी तथा जिंदल पैंथर सीमेंट प्रोजेक्ट हेड दीपक श्रीवास्तव उपस्थित रहे। वहीं अश्वनी चौहान, सेतराम चौहान, फागु चौहान, शेषराज, संतोष, चंदन, शिव, विजय चौहान सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं महिलाएं कार्यक्रम में शामिल हुईं। ग्रामीणों ने जिंदल फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे इस विकास कार्य के लिए प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे गांव के लिए एक महत्वपूर्ण पहल बताया।

You Might Also Like

लैलूंगा में “लाल ईंट कांड ” की गंूज, जंगल कटे, भट्टे सजे, प्रशासन की चुप्पी

39वें चक्रधर समारोह का राज्यपाल या मुख्यमंत्री कर सकते हैं शुभारंभ

मेनका सिंह सामाजिक कानून के लिहाज से पात्र नहीं : अरविन्द नेताम

हुंकराडिपा चौक में सडक़ के लिए सडक़ पर उतरी महिलाएं!

रायगढ़ ब्यूटी एसोसिएशन ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से की मुलाकात

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article विकास कार्यों का जायजा लेने सडक़ पर उतरे कलेक्टर
Next Article सडक़ सुरक्षा माह एवं महिला सुरक्षा जन-जागरूकता अभियान का आगाज, सुरक्षित सडक़ और समाज से ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव-कलेक्टर

खबरें और भी है....

प्रेम और सद्भाव के रंगों से सराबोर हो होली- सीएम साय ने दी बधाई
राज्यसभा : भाजपा ने 6 राज्यों के उम्मीदवारों का किया एलान, बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नवीन भी जाएंगे राज्यसभा
परसकोल अंधे कत्ल का खुलासा, लेनदेन की बात पर युवक की हुई थी हत्या, आरोपी गिरफ्तार, खेत में मिली थी लाश
रायपुर निगम में जोन आयुक्तों के तबादला, आयुक्त विश्वदीप ने जारी किया आदेश
जिंदल पावर प्लांट की ऐश डाइक से उड़ रही राख

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
प्रेम और सद्भाव के रंगों से सराबोर हो होली- सीएम साय ने दी बधाई
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?