NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: समय-सीमा के प्रकरणों के निराकरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : आयुक्त क्षत्रिय
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > समय-सीमा के प्रकरणों के निराकरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : आयुक्त क्षत्रिय
रायगढ़

समय-सीमा के प्रकरणों के निराकरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : आयुक्त क्षत्रिय

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, जनदर्शन और कलेक्टर जनदर्शन के आवेदनों का समय पर निराकरण कर हितग्राहियों को दें सूचना

lochan Gupta
Last updated: September 11, 2026 11:42 pm
By lochan Gupta September 11, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। निगम आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय ने आज समय-सीमा (टाइम लिमिट) की बैठक लेकर विभिन्न विभागों के कार्यों और लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। बैठक में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, कलेक्टर जनदर्शन सहित विभिन्न माध्यमों से प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों के निराकरण की स्थिति की समीक्षा करते हुए संबंधित विभाग प्रमुखों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। आयुक्त श्री क्षत्रिय ने कहा कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, जनदर्शन, कलेक्टर जनदर्शन एवं शासन स्तर से प्राप्त पत्रों तथा आवेदनों के निराकरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। प्रत्येक प्रकरण का समय-सीमा में निराकरण करने के साथ संबंधित हितग्राही को इसकी सूचना देना और ऑनलाइन पोर्टल पर भी निराकरण की जानकारी तत्काल अपडेट करना संबंधित विभाग प्रमुख की जिम्मेदारी होगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि केवल औपचारिक निराकरण के बजाय आवेदक की समस्या का वास्तविक और संतुष्टिपूर्ण समाधान सुनिश्चित करना प्राथमिकता होनी चाहिए।

निर्माण कार्यों की भी हुई समीक्षा

बैठक में नगर निगम क्षेत्र में चल रहे विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों की भी समीक्षा की गई। आयुक्त श्री क्षत्रिय ने शहर के तालाबों के सौंदर्यीकरण, उद्यान विकास, ऑक्सीजन निर्माण सहित आगामी सडक़ निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने सभी निर्माण कार्यों का कार्य विभाजन स्पष्ट रूप से करने एवं संबंधित इंजीनियरों को सतत रूप से कार्यों की निगरानी करने की बात कही। उन्होंने संबंधित इंजीनियर को सभी निर्माण कार्यों में अपेक्षाकृत गुणवत्ता आधारित सतत प्रगति लाने के निर्देश दिए। बड़े एवं महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों की पूर्णता के लिए स्पष्ट डेडलाइन निर्धारित करने तथा संबंधित ठेकेदारों को समय-सीमा का उल्लेख करते हुए पत्र जारी करने के निर्देश भी आयुक्त श्री क्षत्रिय ने दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि निर्माण कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और कार्य में अनावश्यक विलंब पाए जाने पर संबंधित ठेकेदार की जवाबदेही तय की जाए। आयुक्त श्री क्षत्रिय ने कहा कि शहर के विकास से जुड़े कार्यों में समय-सीमा और गुणवत्ता दोनों से समझौता नहीं किया जाएगा।

You Might Also Like

जिले में योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित करें-कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी

ग्रामीण युवाओं के लिए आयोजित कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

एआईसीसी की बैठक में जिला अध्यक्षों की सूची पर हुआ मंथन

स्टेशन में लगी लाखों की बैग स्केनर मशीन बना शो-पीस

दुष्कर्म के फरार आरोपी को पुलिस ने गुजरात में दबोचा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article घरघोड़ा पुलिस की पुख्ता विवेचना पर संगठित अपराधियों को चार माह में सजा
Next Article लैलूंगा अस्पताल में प्रसव के दौरान नवजात की मौत, आखिर जिम्मेदार कौन?

खबरें और भी है....

सीजीपीएसएसी घोटाला : एडीएम गिरफ्तार
कलेक्टर की सख्ती का असर, तीन दिन में शासन को मिली 10 एकड़ ईडब्ल्यूएस जमीन
राहगीरों से लूटपाट करने वाला गिरोह पकड़ाया
राशन वितरण में लापरवाही पर उचित मूल्य दुकान निलंबित
चापर से युवक की हत्या, दो आरोपियों को उम्रकैद

Popular Posts

सीजीपीएसएसी घोटाला : एडीएम गिरफ्तार
कलेक्टर की सख्ती का असर, तीन दिन में शासन को मिली 10 एकड़ ईडब्ल्यूएस जमीन
राहगीरों से लूटपाट करने वाला गिरोह पकड़ाया
राशन वितरण में लापरवाही पर उचित मूल्य दुकान निलंबित
चापर से युवक की हत्या, दो आरोपियों को उम्रकैद

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?