NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: लोईंग में 10 बिस्तर वाला जिला नशा मुक्ति केंद्र का हुआ शुभारंभ
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > लोईंग में 10 बिस्तर वाला जिला नशा मुक्ति केंद्र का हुआ शुभारंभ
रायगढ़

लोईंग में 10 बिस्तर वाला जिला नशा मुक्ति केंद्र का हुआ शुभारंभ

नशे से प्रभावित लोगों को उपचार, काउंसलिंग और पुनर्वास की मिलेगी सुविधा

lochan Gupta
Last updated: September 11, 2026 11:39 pm
By lochan Gupta September 11, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। जिले में नशे की समस्या से प्रभावित व्यक्तियों को उपचार एवं पुनर्वास की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। राज्य शासन के निर्देशों के पालन में कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 10 बिस्तर जिला नशा मुक्ति केंद्र, लोईंग की सेवाएं प्रारंभ की गई हैं। केंद्र के सुचारू संचालन के लिए आवश्यक मानव संसाधन, चिकित्सकीय सुविधाएं, दवाइयां और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।
जिला नशा मुक्ति केंद्र में नशे की लत से प्रभावित व्यक्तियों को उनकी स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार आवश्यक चिकित्सकीय उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। इसके साथ ही मरीजों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराने, नशे की आदत से बाहर निकलने के लिए मानसिक रूप से तैयार करने तथा उपचार के दौरान आवश्यक सहयोग देने के लिए काउंसलिंग की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

चिकित्सकीय निगरानी के साथ आवश्यक दवाइयों की व्यवस्था

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जगत ने बताया कि केंद्र का प्रमुख उद्देश्य नशे की लत से प्रभावित व्यक्तियों को उपचार के माध्यम से स्वस्थ एवं सामान्य जीवन की ओर वापस लाना है। केंद्र में मरीजों की स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार आवश्यक औषधियां एवं उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। उपचार के दौरान मरीजों के स्वास्थ्य की नियमित निगरानी की जाएगी। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक चिकित्सा उपकरणों की व्यवस्था भी केंद्र में की गई है। मरीजों की देखभाल एवं केंद्र के व्यवस्थित संचालन के लिए केयरटेकर, सिक्योरिटी गार्ड और प्रशिक्षित काउंसलर की सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। काउंसलर द्वारा मरीजों को नशे से होने वाले शारीरिक एवं मानसिक दुष्प्रभावों की जानकारी देने के साथ उन्हें नशामुक्त जीवन के लिए प्रेरित किया जाएगा।

उपचार के साथ पुनर्वास पर भी रहेगा विशेष जोर

जिला नशा मुक्ति केंद्र की सेवाओं का उद्देश्य केवल नशे की आदत छुड़ाना ही नहीं, बल्कि मरीजों को सामान्य सामाजिक जीवन में वापस लाने और उनके समग्र पुनर्वास में सहयोग करना भी है। उपचार एवं काउंसलिंग के माध्यम से मरीजों को मानसिक रूप से सशक्त बनाने तथा नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया जाएगा। उपचार के बाद परिवार एवं समाज की मुख्यधारा से जुडऩे और सामान्य जीवन जीने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान किया जाएगा। सीएमएचओ डॉ. अनिल जगत ने कहा कि नशे की समस्या से प्रभावित व्यक्ति को समय पर उचित उपचार, चिकित्सकीय निगरानी, काउंसलिंग और परिवार का सहयोग मिलने पर वह नशे की लत से बाहर निकलकर स्वस्थ जीवन की ओर लौट सकता है। लोईंग में जिला नशा मुक्ति केंद्र की सेवाएं प्रारंभ होने से जिले में नशे से प्रभावित व्यक्तियों को स्थानीय स्तर पर उपचार, परामर्श और पुनर्वास की समुचित सुविधा उपलब्ध होगी।

You Might Also Like

घरघोड़ा पुलिस ने कंचनपुर मेले में कार्रवाई कर खुडखुडिया जुआ खेल रहे दो आरोपियों को धर दबोचा

विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के प्रथम जिला कार्यकारिणी का गठन

दादी समिति ने यादगार ढंग से मनाया गणतंत्र पर्व

घरघोड़ा में त्रिस्तरी चुनाव को लेकर तैयारियां जोरों पर

स्व.जयलाल चौधरी के पुण्यतिथि पर फल-खीर वितरण

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article हरित रायगढ़ अभियान के तहत 11 हजार 803 पौधों का नि:शुल्क वितरण
Next Article सीएमओ पर पीआईसी रजिस्टर में छेड़छाड़ व बदसलूकी का गंभीर आरोप

खबरें और भी है....

सीजीपीएसएसी घोटाला : एडीएम गिरफ्तार
कलेक्टर की सख्ती का असर, तीन दिन में शासन को मिली 10 एकड़ ईडब्ल्यूएस जमीन
राहगीरों से लूटपाट करने वाला गिरोह पकड़ाया
राशन वितरण में लापरवाही पर उचित मूल्य दुकान निलंबित
चापर से युवक की हत्या, दो आरोपियों को उम्रकैद

Popular Posts

सीजीपीएसएसी घोटाला : एडीएम गिरफ्तार
कलेक्टर की सख्ती का असर, तीन दिन में शासन को मिली 10 एकड़ ईडब्ल्यूएस जमीन
राहगीरों से लूटपाट करने वाला गिरोह पकड़ाया
राशन वितरण में लापरवाही पर उचित मूल्य दुकान निलंबित
चापर से युवक की हत्या, दो आरोपियों को उम्रकैद

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?