रायगढ़। बीआरआईसीएस सम्मेलन को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम द्वारा दिए गए बयान पर छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओ.पी. चौधरी ने कड़ा पलटवार करते हुए कहा कि पी. चिदंबरम जी राजनीतिक स्वार्थ की वजह से राष्ट्र हित को भूल बैठे है।
उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया में वर्ल्ड ऑर्डर तेजी से बदल रहा है। शक्ति संतुलन बदल रहा है। ऐसी स्थिति में भारत को अपनी कूटनीति बहुत संतुलित रखनी है। ओपी चौधरी ने कहा ऐसी स्थिति में अगर उनको ब्रिक्स का लाभ नहीं दिखाई देता तो यह उनकी राजनीतिक दृष्टिहीनता है।
आज जिस तरह का वर्ल्ड ऑर्डर है, जिस तेजी से वर्ल्ड ऑर्डर चेंज हो रहा है, दुनिया में शक्ति संतुलन बदल रहा है, वैसी स्थिति में ब्राजील, रूस, इंडिया और चाइना, हमारे भारत देश की तरह से उभरते हुए देश हैं और दुनिया के काफी बड़े पावर्स हैं, उनके साथ अमेरिका एक अलग पावर है, उन सबके साथ संतुलन बनाते हुए भारत देश काम नहीं करेगा तो क्या हश्र हो सकता है, इसको आप अच्छी तरह से समझते हैं।
उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने अपनी विदेश नीति को न किसी का पिछलग्गू, न किसी का विरोधी, बल्कि भारत सर्वोपरि के सिद्धांत पर चलाया है। बीआरआईसीएस सम्मेलन उसी का हिस्सा है। उन्होंने बीआरआईसीएस को केवल एक सम्मेलन नहीं, बल्कि भारत के भविष्य की सुरक्षा बताया। ओपी चौधरी जी बीआरआईसीएस सम्मेलन के भारत में आयोजन के लाभ बताते हुए कहा इससे जरिए भारत रूस से सस्ता तेल और गैस खरीदना कर ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करेगा। ब्राजील, चीन के साथ अरबों का व्यापार बढ़ाएगा। डॉलर पर निर्भरता कम कर रुपये में व्यापार की संभावनाएं तलाशेगा। जब भारत के पास बीआरआईसीएस जैसी ताकत होगी, तभी अमेरिका भी भारत को बराबर का पार्टनर मानेगा। कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समय भारत गुट-निरपेक्षता के नाम पर भ्रमित रहा । आज मोदी जी के नेतृत्व में भारत सभी गुटों में है और सभी में लीड कर रहा है। चिदंबरम जी जैसे लोगों को यह समझना चाहिए कि यह 2013 का भारत नहीं है। यह 2026 का नया भारत है, जो अपनी आंख से दुनिया को देखता है, किसी और की आंख से नहीं।
ओपी ने कहा- 2013का नहीं, यह मोदी का 2026 का नया भारत है
बीआरआईसीएस पर उठाए सवाल पर वित्तमंत्री का पलटवार



