NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल- शशिकांत को एम्स में कराया भर्ती
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल- शशिकांत को एम्स में कराया भर्ती
रायपुर

मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल- शशिकांत को एम्स में कराया भर्ती

4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत

lochan Gupta
Last updated: September 11, 2026 12:01 am
By lochan Gupta September 11, 2026
Share
2 Min Read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील पहल से धमतरी जिले के ग्राम देवपुर निवासी 29 वर्षीय शशिकांत भरत को बेहतर इलाज की नई उम्मीद मिली है। सोशल मीडिया के माध्यम से शशिकांत की गंभीर स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री ने तुरंत संज्ञान लिया और उनसे दूरभाष पर बात कर कुशलक्षेम जाना।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शशिकांत को 9 सितंबर की शाम अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, रायपुर में भर्ती कराया, जहाँ विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज जारी है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने उनके उपचार के लिए 4 लाख रुपये की सहायता राशि भी स्वीकृत की है।

2016 में हुए हादसे के बाद से प्रभावित है स्वास्थ्य

वर्ष 2016 में एक सडक़ दुर्घटना के दौरान शशिकांत को गंभीर चोटें आई थीं, जिसके कारण वे करीब 50 दिनों तक कोमा में रहे। दुर्घटना में सर्वाइकल की समस्या उत्पन्न होने से उनके हाथ-पांव की कार्यक्षमता प्रभावित हो गई थी। लंबे समय तक विभिन्न अस्पतालों में इलाज कराने के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हो पाया था।

शशिकांत ने जताया आभार

मुख्यमंत्री से बातचीत और तुरंत मिली चिकित्सकीय सहायता के बाद शशिकांत ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा स्वयं फोन कर हाल-चाल पूछना और एम्स में इलाज के साथ 4 लाख रुपये की सहायता देना उनके और उनके परिवार के लिए बहुत बड़ा संबल है।

You Might Also Like

शेयर मार्केट में मुनाफा दिलाने के नाम पर ठगी

देश के हर पंचायत में एक सहकारी समिति का गठन किया जाए : अमित शाह

शहरी विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम, पांच नगरों में रिडेवलपमेंट परियोजनाओं के लिए हडको ने जारी किए टेंडर

बाल विवाह है बच्चों के भविष्य से खिलवाड़, इसे रोकना सामूहिक जिम्मेदारी-सीएम साय

मुख्यमंत्री श्री साय से एनएमआईएमएस के प्रतिनिधियों ने की सौजन्य मुलाकात

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article बीज निगम के रिटायर्ड अधिकारी से साइबर ठगी, ओटीपी पूछकर खाते से निकाल लिए 1 लाख रुपए
Next Article जनकल्याण और जनभागीदारी का व्यापक अभियान बने ‘सेवा संकल्प अभियान’ : सीएम साय

खबरें और भी है....

सीजीपीएसएसी घोटाला : एडीएम गिरफ्तार
कलेक्टर की सख्ती का असर, तीन दिन में शासन को मिली 10 एकड़ ईडब्ल्यूएस जमीन
राहगीरों से लूटपाट करने वाला गिरोह पकड़ाया
राशन वितरण में लापरवाही पर उचित मूल्य दुकान निलंबित
चापर से युवक की हत्या, दो आरोपियों को उम्रकैद

Popular Posts

सीजीपीएसएसी घोटाला : एडीएम गिरफ्तार
कलेक्टर की सख्ती का असर, तीन दिन में शासन को मिली 10 एकड़ ईडब्ल्यूएस जमीन
राहगीरों से लूटपाट करने वाला गिरोह पकड़ाया
राशन वितरण में लापरवाही पर उचित मूल्य दुकान निलंबित
चापर से युवक की हत्या, दो आरोपियों को उम्रकैद

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?