NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: नवाचारी शिक्षण को सम्मान, शिक्षक दिवस पर अदाणी फाउंडेशन ने दो दर्जन शिक्षकों को किया सम्मानितज्
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > नवाचारी शिक्षण को सम्मान, शिक्षक दिवस पर अदाणी फाउंडेशन ने दो दर्जन शिक्षकों को किया सम्मानितज्
रायगढ़

नवाचारी शिक्षण को सम्मान, शिक्षक दिवस पर अदाणी फाउंडेशन ने दो दर्जन शिक्षकों को किया सम्मानितज्

बेहतर शिक्षा की दिशा में अदाणी फाउंडेशन का एक और कदम, उरबा में विशेष आयोजन

lochan Gupta
Last updated: September 10, 2026 11:57 pm
By lochan Gupta September 10, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। शिक्षक दिवस के अवसर पर अदाणी फाउंडेशन ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट और नवाचारी योगदान देने वाले 24 शिक्षकों को सम्मानित कर उनके समर्पण और प्रयासों को नई पहचान दी। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, उरबा में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में उरबा क्लस्टर के विभिन्न विद्यालयों से जुड़े शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे शिक्षकों के योगदान को सम्मानित करना और उन्हें आगे बेहतर कार्य के लिए प्रोत्साहित करना था। समारोह के दौरान शिक्षकों को पुष्पगुच्छ, शाल एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रभारी प्राचार्य राम कुमार पटेल मुख्य अतिथि तथा उपसरपंच प्रियंका दिनेश सारथी एवं शाला विकास समिति के अध्यक्ष भानुप्रताप राठिया विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अपने संबोधन में अतिथियों ने शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव तैयार करते हैं। उनके मार्गदर्शन और प्रेरणा से ही विद्यार्थी अपने जीवन में सफलता प्राप्त करते हैं तथा जिम्मेदार नागरिक के रूप में विकसित होते हैं। कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों ने भी अपने विचार साझा किए और शिक्षा के क्षेत्र में अदाणी फाउंडेशन द्वारा संचालित विभिन्न पहलों की सराहना की। उन्होंने कहा कि फाउंडेशन की गतिविधियां विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षण संसाधनों से जोडऩे के साथ उनकी सीखने की क्षमता और रचनात्मक सोच को भी बढ़ावा दे रही हैं। एक शिक्षक ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा, अदाणी फाउंडेशन द्वारा दिया गया यह सम्मान हमें और अधिक समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ विद्यार्थियों का भविष्य संवारने के लिए प्रेरित करता है। इस प्रकार का प्रोत्साहन शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने की नई ऊर्जा प्रदान करता है। परियोजना क्षेत्र में शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए अदाणी फाउंडेशन द्वारा कई महत्वपूर्ण पहलें संचालित की जा रही हैं। हाल ही में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, उरबा में दो डिजिटल पैनल बोर्ड तथा सरस्वती शिशु मंदिर, चितवाही में एक डिजिटल पैनल बोर्ड उपलब्ध कराया गया है। इसके अलावा शासकीय प्राथमिक विद्यालय, उरबा में अदाणी जवाहर नवोदय केंद्र संचालित किया जा रहा है, जहां विद्यार्थियों को अतिरिक्त शैक्षणिक सहयोग प्रदान किया जाता है। फाउंडेशन का मोबाइल साइंस लैब कार्यक्रम भी क्षेत्र में प्रभावी रूप से संचालित हो रहा है। इस पहल के माध्यम से आसपास के 25 गांवों के 20 शासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा 6वीं से 9वीं तक के लगभग 930 विद्यार्थियों को विज्ञान आधारित प्रयोगात्मक शिक्षा से जोड़ा जा रहा है, जिससे उनमें वैज्ञानिक सोच और व्यावहारिक ज्ञान का विकास हो रहा है। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। उपस्थित शिक्षकों ने सम्मान समारोह के आयोजन के लिए अदाणी फाउंडेशन के प्रति आभार व्यक्त किया और इस पहल को शिक्षा जगत के लिए प्रेरणादायक बताया।

You Might Also Like

अफसर के गाड़ी से युवक को लगी ठोकर

लैलूंगा पुलिस के हत्थे चढ़ा मवेशी तस्कर

जिंदल पार्किंग के पास डंपर ने स्कूटी को रौंदा

आरामिल में जांच करने पहुंचा वन अमला

बढ़ते प्रदूषण से जिले में बढ़ रहे कैंसर के मरीज

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article तमनार में भाजपा की कार्यशाला संपन्न
Next Article रामभाठा में रामदास द्रौपदी फाउंडेशन का वृहद पौधारोपण अभियान

खबरें और भी है....

मुख्यमंत्री ने सभी कलेक्टर-एसपी को दिए स्पष्ट निर्देश, जर्जर भवनों की जांच में लापरवाही पर तय होगी जवाबदेही
ओपी ने कहा- 2013का नहीं, यह मोदी का 2026 का नया भारत है
तेज बारिश में जलमग्न हुआ सांई सर्विस स्टेशन
इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद युवती से रेप, शादी का झांसा देकर बनाए शारीरिक संबंध. 45 हजार भी हड़पे, आरोपी गिरफ्तार
रायपुर में साल 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित

Popular Posts

मुख्यमंत्री ने सभी कलेक्टर-एसपी को दिए स्पष्ट निर्देश, जर्जर भवनों की जांच में लापरवाही पर तय होगी जवाबदेही
ओपी ने कहा- 2013का नहीं, यह मोदी का 2026 का नया भारत है
तेज बारिश में जलमग्न हुआ सांई सर्विस स्टेशन
इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद युवती से रेप, शादी का झांसा देकर बनाए शारीरिक संबंध. 45 हजार भी हड़पे, आरोपी गिरफ्तार
रायपुर में साल 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?