रायगढ़। शहर के वार्ड नंबर 14, रामभाठा में रामदास द्रौपदी फाउंडेशन की टीम द्वारा प्रमुख रामनंदन यादव के नेतृत्व में विगत दिवस वृहद पौधारोपण अभियान किया गया। वहीं इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए टीम प्रमुख रामनंदन यादव ने बताया कि इस महाअभियान के अंतर्गत 5 से 6 फीट ऊँचे गुलमोहर, अमलताश, करंज और आम के पौधों का रोपण किया गया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से बादाम, तुलसी, बेल, आँवला, लिली, कनेर, चंपा, अमरूद और जामुन के पौधों का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में राम साहू, लखन साहू, नागेश यादव, दीपक यादव, आशीष यादव, सुजीत यादव, निखिल राज, संजय मेहरा, रौनिश यादव, शुभम गुप्ता, बालकृष्ण, संजू चौहान, संदीप, रामशरण, अनिल सहित फाउंडेशन के सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।
मिलकर करें पहल
रामदास द्रौपदी फाउंडेशन के चेयरमैन समाजसेवी सुनील रामदास ने समाज के लोगों से विनम्र अनुरोध करते हुए कहा है कि पौधारोपण केवल एक पौधा लगाना नहीं, बल्कि आने वाली पीढिय़ों के लिए जीवन का वरदान है। हमारा लक्ष्य रामभाठा को ही नहीं, पूरे रायगढ़ को हरा-भरा बनाना है। सभी वार्डवासियों से आह्वान और अनुरोध है कि लगाए गए इन पौधों की रक्षा अपने परिवार की तरह करें, ताकि हमारा पर्यावरण स्वच्छ और समृद्ध बना रहे।



