NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: रेलवे स्टेशन के निर्माण कार्यो का डीआरएम ने किया निरीक्षण
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > रेलवे स्टेशन के निर्माण कार्यो का डीआरएम ने किया निरीक्षण
रायगढ़

रेलवे स्टेशन के निर्माण कार्यो का डीआरएम ने किया निरीक्षण

मुख्य गेट व अन्य कार्यो को जल्द पूर्ण करने के निर्देश

lochan Gupta
Last updated: September 9, 2026 11:55 pm
By lochan Gupta September 9, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। बिलासपुर रेल मंडल के रेल प्रबंधक (डीआरएम) ने मंगलार को देर रात रायगढ़ रेलवे स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेशन के सौंदर्यीकरण और यात्री सुविधाओं से जुड़े परियोजनाओं का जायजा लिया। इस दौरान प्रमुख रूप से स्टेशन के मुख्य गेट, यात्री प्रतिक्षालय सहित अन्य कार्यों को जल्द पूर्ण करने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
उल्लेखनीय है कि रायगढ़ रेलवे स्टेशन में विगत दो साल से अमृत भारत योजना के तहत सौंदर्यीकरण का काम चल रहा है, लेकिन धीमी गति के कारण यहां से सफर करने वाले यात्री लगातार परेशान हो रहे हैं। जिसको लेकर मंगलवार को बिलासपुर डीआरएम अपने दल बल के साथ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और गति पर विशेष जोर दिया। उन्होंने अधिकारी दल को निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण किए जाएं। डीआरएम का यह दौरा विकास कार्यों की प्रगति मूल्यांकन के उद्देश्य से किया गया था। उन्होंने प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय, प्रवेश द्वार और अन्य यात्री सुविधाओं के उन्नयन कार्यों की समीक्षा की। मंडल रेल प्रबंधक ने स्पष्ट निर्देश दिए कि यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को प्राथमिकता दी जाए। साथ ही कहा कि निर्माण कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके साथ ही दो नंबर प्लेटफार्म का भी जायजा लिया, जहां विगत कई माह से फुड ओवर ब्रिज के लिए गड्ढा खोदकर छोड़ा गया है, इसे भी जल्द पूर्ण करने कहा।
इसके बाद राहत यान का भी निरीक्षण किया और वहां मौजूद कर्मचारियों को किसी दुर्घटना होने पर किस तरह राहत पहुंचाएंगे, इस बात की भी जानकारी ली। इसके अलावा चांपा से लेकर बृजराजनगर तक सभी प्वाईंट का भी निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को बेहतर रख-रखावा सहित अन्य सुझाव दिए।

You Might Also Like

जोरदार बारिश से तापमान लुढक़ा

जिंदल सीमेंट प्लांट पर धरना देने गए लोगों को खूंखार कुत्ते से डराया

आंधी-तूफान में टूटे बिजली के खंभे, पानी की हुई किल्लत

हत्या के प्रयास : अपचारी बालक सहित 4 गिरफ्तार

पर्यावरण विभाग का नया कारनामा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article स्वाइन फ्लू का पहला मरीज मेकाहारा में भर्ती
Next Article खरसिया हत्याकांड मामले में 4 आरोपियों को उम्रकैद

खबरें और भी है....

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के लिए बड़ी सौगात, छत्तीसगढ़ के रेल विकास को मिली नई गति
ईडब्ल्यूएस भूमि में अनियमितता, ग्रीन पार्क कॉलोनी का लाइसेंस निरस्त
काम बंद रखने वाले ठेकेदारों की अब खैर नहीं, कलेक्टर ने नोटिस जारी करने के दिए आदेश
जेपीएल के एसएमएस-2 में हादसा, श्रमिक झुलसा, एयरलिफ्टिंग से भिलाई रेफर
खरसिया हत्याकांड मामले में 4 आरोपियों को उम्रकैद

Popular Posts

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के लिए बड़ी सौगात, छत्तीसगढ़ के रेल विकास को मिली नई गति
ईडब्ल्यूएस भूमि में अनियमितता, ग्रीन पार्क कॉलोनी का लाइसेंस निरस्त
काम बंद रखने वाले ठेकेदारों की अब खैर नहीं, कलेक्टर ने नोटिस जारी करने के दिए आदेश
जेपीएल के एसएमएस-2 में हादसा, श्रमिक झुलसा, एयरलिफ्टिंग से भिलाई रेफर
खरसिया हत्याकांड मामले में 4 आरोपियों को उम्रकैद

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?