NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: विकसित भारत के संकल्प को सेवा व समर्पण के साथ साकार करें : मंत्री बघेल
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > सारंगढ़ > विकसित भारत के संकल्प को सेवा व समर्पण के साथ साकार करें : मंत्री बघेल
सारंगढ़

विकसित भारत के संकल्प को सेवा व समर्पण के साथ साकार करें : मंत्री बघेल

lochan Gupta
Last updated: September 9, 2026 11:28 pm
By lochan Gupta September 9, 2026
Share
2 Min Read

सारंगढ़। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री दयाल दास बघेल जिले के एक दिवसीय प्रवास पर रहे। उन्होंने बरमकेला स्थित मंगल भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले सेवा संकल्प अभियान की कार्य शाला में सह भागिता की। कार्य शाला का शुभारंभ वंदे मातरम् गायन व पं. दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी व भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। इससे पूर्व सारंगढ़ आगमन पें कलेक्टर व एसपी ने सर्किट हाउस में पुष्प गुच्छ भेंट कर मंत्री का स्वागत किया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए मंत्री श्री बघेल ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश ने ऐतिहासिक प्रगति की है। गरीब, किसान, युवा व महिलाओं के कल्याण की योजनाओं से 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को साकार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्य को चुनौती मानकर पूरी प्रतिबद्धता से करना होगा। मंत्री ने कहा कि देश को प्रधानमंत्री के रूप में कर्मयोगी नेतृत्व मिला है जो निरंतर सेवा में लगा है। उन्होंनेकार्यकर्ता से सेवा संकल्प अभियान को जमीनी स्तर पर सफल बनाने का आह्वान किया। कार्यशाला में बताया गया कि अभियान के तहत दीप प्रज्ज्वलन, रक्तदान शिविर, नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच, स्वच्छता अभियान, पौध रोपण, आंगन उत्सव में आंगन बाड़ी व आशा कार्यकर्ताओं और माताओं का सम्मान किया जाएगा। साथ ही जनजागरूकता, सांस्कृतिक कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक, सेवा ज्योति यात्रा, बाइक रैली व सेवा सेतु कार्य क्रम तहत विशेष शिविर लगाकर पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं से जोड़ा जाएगा। कार्यशाला में अभियान को प्रभावी रूप से जन -जन तक पहुंचाने पर मार्गदर्शन दिया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति पटेल,पूर्व विधायक डॉ. जवाहर नायक, केराबाई मनहर, शिवकुमारी चौहान, जगन्नाथ बानी, अजय जवाहर नायक के साथ ही साथ जनप्रतिनिधि पदाधिकारी व समाजसेवी उपस्थित थे।

You Might Also Like

महानदी मे बनें मिरौनी बैराज का अचानक खोल दिया गया गेट

श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री श्री साय से मुलाकात की

गोपाल जी मंदिर बड़े मठ में महारुद्राभिषेक संपन्न

निर्माणाधीन कंपोजिट बिल्डिंग और जिला अस्पताल का कलेक्टर ने निरीक्षण किया समय सीमा में पूर्ण करने के दिए निर्देश

सीपीएम कॉलेज में सात मार्च को रक्तदान शिविर

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article शहरवासियों के सुविधाओं और विकास कार्यों में लाएं तेजी-सीएम साय
Next Article वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने ली वर्चुअल बैठक, सेवा संकल्प अभियान को लेकर दिए निर्देश

खबरें और भी है....

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के लिए बड़ी सौगात, छत्तीसगढ़ के रेल विकास को मिली नई गति
ईडब्ल्यूएस भूमि में अनियमितता, ग्रीन पार्क कॉलोनी का लाइसेंस निरस्त
काम बंद रखने वाले ठेकेदारों की अब खैर नहीं, कलेक्टर ने नोटिस जारी करने के दिए आदेश
जेपीएल के एसएमएस-2 में हादसा, श्रमिक झुलसा, एयरलिफ्टिंग से भिलाई रेफर
खरसिया हत्याकांड मामले में 4 आरोपियों को उम्रकैद

Popular Posts

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के लिए बड़ी सौगात, छत्तीसगढ़ के रेल विकास को मिली नई गति
ईडब्ल्यूएस भूमि में अनियमितता, ग्रीन पार्क कॉलोनी का लाइसेंस निरस्त
काम बंद रखने वाले ठेकेदारों की अब खैर नहीं, कलेक्टर ने नोटिस जारी करने के दिए आदेश
जेपीएल के एसएमएस-2 में हादसा, श्रमिक झुलसा, एयरलिफ्टिंग से भिलाई रेफर
खरसिया हत्याकांड मामले में 4 आरोपियों को उम्रकैद

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?