NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: एएसपी अनिल कुमार सोनी ने सम्हाली रायगढ़ की कमान
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > एएसपी अनिल कुमार सोनी ने सम्हाली रायगढ़ की कमान
रायगढ़

एएसपी अनिल कुमार सोनी ने सम्हाली रायगढ़ की कमान

राष्ट्रपति के हाथों वीरता मेडल से हो चुके सम्मानित

lochan Gupta
Last updated: January 4, 2026 4:16 am
By lochan Gupta January 4, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। राष्ट्रपति के हाथों वीरता मेडल से सम्मानित हो चुके 2007 बैच के राज्य पुलिस सेवा अधिकारी अनिल कुमार सोनी ने शनिवार को रायगढ़ के नये एडिशनल एसपी के रूप में अपना कार्यभार सम्हाल लिया है। इससे पहले वे जशपुर जिले में पदस्थ थे। उन्होंने कहा कि बेसिक पुलिसिंग करना और कानून व्यवस्था और शांति व्यवस्था बनाये रखना उनकी प्राथमिकता होगी। वहीं ट्रैफिक की समस्या का अध्ययन करते हुए हादसों को कम करने का प्रयास किया जायेगा।
रायगढ़ जिले के नये एडिशनल एसपी अनिल कुमार सोनी ने शनिवार को अपना कार्यभार सम्हाल लिया है. 2007 बैच के राज्य पुलिस सेवा अधिकारी अनिल सोनी की पहली पोस्टिंग बतौर एसडीओपी के रूप में कांकेर जिले के पखांजूर में रही, उसके बाद महासमुंद जिले के बागबहरा में भी काम किया. फिर पदोन्नति के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के रूप में उन्होंने नारायणपुर, कबीरधाम, मुंगेली, चाम्पा जांजगीर और फिर जशपुर जिले में अपनी सेवाएं दी और जशपुर के बाद अब उन्हें रायगढ़ जिले में काम करने का मौका मिला है. उन्होंने कहा कि रायगढ़ एक औद्योगिक जिला है। यहां बेसिक पुलिसिंग करना और कानून व्यवस्था के साथ शांति बनाये रखना उनकी प्राथमिकता होगी। वहीं यहां की ट्रैफिक समस्या का अध्ययन करते हुए हादसों को कम करते हुए मौत और घायलों के ग्राफ को रोकने का प्रयास किया जायेगा।
यहां यह बताना जरूरी होगा कि एएसपी अनिल कुमार सोनी महामहिम राष्ट्रपति के हाथों वीरता मेडल से भी सम्मानित हो चुके हैं। यह सम्मान उन्हें नारायणपुर जिले में अपनी पदस्थापना के दौरान अबुझमार क्षेत्र में नक्ससियों के साथ हुए मुठभेड़ के लिए प्रदान किया गया था जिसमें कई नक्सली मारे गये थे और भारी मात्रा में बंदूक और गोला बारूद बरामद किया गया था। शनिवार को उनके रायगढ़ आकर कार्यभार ग्रहण करने के बाद डीएसपी के नेतृत्व में एसपी कार्यालय में पदस्थ पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत भी किया गया। जहां उन्होंने सभी से परिचय प्राप्त किया और टीम वर्क के रूप में काम करने की बात कही।

You Might Also Like

तमनार धान खरीदी केंद्र में 81 लाख की गड़बड़ी उजागर

शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन होगी प्राथमिकता- कलेक्टर

रोटरी क्लब ऑफ़ रायगढ़ रॉयल द्वारा नि:शुल्क बैटरी संचालित कृत्रिम हाथ वितरण आज

अंग्रेजी शराब दुकान हटाने की मांग, पंचधार के ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

422 किलो गांजा किया गया नष्ट

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article श्री बालाजी मेट्रो अस्पताल में सफल अंग-संरक्षण ऑंको सर्जरी
Next Article छाल क्षेत्र में ब्रेजा गैंग का कहर, ताला तोडक़र मोबाईल शॉप से 14.5 लाख की चोरी, वारदात सीसी टीवी में कैद

खबरें और भी है....

पहले बांग्लादेश हुई बाहर, अब पाकिस्तान की बारी?
21 साल बाद अनुकंपा नियुक्ति का अधिकार नहीं-हाईकोर्ट
भालू का शिकार करने वाले तीन शिकारी गिरफ्तार, तीन फरार
राज्यपाल ने जिले के 10 प्रतिभावान विद्यार्थियों को किया सम्मानित
नौकरी के नाम पर 20 लाख की ठगी

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
पहले बांग्लादेश हुई बाहर, अब पाकिस्तान की बारी?
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?