NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: गुरु सम्मान के साथ संस्कार, योग और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > गुरु सम्मान के साथ संस्कार, योग और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश
जशपुरनगर

गुरु सम्मान के साथ संस्कार, योग और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश

शिक्षक दिवस पर डीपाटोली प्राथमिक विद्यालय में हुआ नवाचारी आयोजन

lochan Gupta
Last updated: September 6, 2026 11:56 pm
By lochan Gupta September 6, 2026
Share
3 Min Read

कुनकुरी/नारायणपुर। कुनकुरी विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय डीपाटोली में शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर नवाचारी गतिविधियों से परिपूर्ण एक भव्य एवं प्रेरणादायक समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बी.के. दीदियों ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
समारोह का शुभारंभ बच्चों और शिक्षकों द्वारा मुख्य अतिथियों के आत्मीय और भावुक स्वागत के साथ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत में बच्चों ने अपने गुरुओं के प्रति आदर एवं कृतज्ञता प्रकट करते हुए शिक्षकों को कलम भेंट की। वहीं, शिक्षकों ने भी बच्चों को कलम, पेंसिल और कॉपी उपहार स्वरूप देकर उन्हें लगन से पढ़ाई करने और शिक्षा के माध्यम से अपने जीवन को श्रेष्ठ बनाने के लिए प्रेरित किया। प्रधान पाठक लव कुमार गुप्ता ने बी.के.दीदियों को उपहार स्वरूप डायरी एवं कलम भेंट कर सम्मानित किया। इसके पश्चात मुख्य अतिथि बी.के. दीदियों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए शिक्षक, शिक्षा, संस्कार और नैतिक मूल्यों के महत्व पर प्रकाश डाला। बी. के. भारती ने कहा कि शिक्षा केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जीवन में उच्च नैतिक मूल्यों और अच्छे संस्कारों का निर्माण करती है, शिक्षक विद्यार्थियों को भाषा, विज्ञान, गणित और कला जैसे विषयों में पारंगत बनाते हैं, जिससे वे व्यावहारिक जीवन के लिए तैयार होते हैं। प्रत्येक विद्यार्थी को शिक्षक के प्रति सम्मान एवं आदर भाव रखना चाहिए तथा उनकी हर बातों को गौर से सुनकर कार्य करना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान समाज में बढ़ते नशे के दुष्प्रभावों एवं मोबाइल के दुरूपयोग पर भी गहन चर्चा की गई। बी.के. दीदियों ने बच्चों और उपस्थित जनसमूह को नशे की बुरी आदतों से दूर रहने तथा समाज को नशा मुक्त बनाने का संकल्प दिलाया। बच्चों के विभिन्न योगासन को देखकर अतिथियों ने बच्चों की सराहना की तथा जीवन में योग के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इस नवाचारी आयोजन ने न केवल शिक्षक और विद्यार्थियों के रिश्ते को मजबूत किया, बल्कि बच्चों में चरित्र निर्माण और सामाजिक दायित्व की भावना को भी रेखांकित किया। कार्यक्रम का समापन उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा के साथ हुआ।

You Might Also Like

पुलिस ने एनएच-43 पर पकड़ा अवैध धान

सार्वजनिक स्थानों पर धुम्रपान करने वालों पर अब होगी चालानी कार्यवाही

सडक़ हादसे में कारोबारी के बेटे की मौत, तीन गंभीर, रांची रेफर

जिला अस्पताल के 2 कर्मचारी निलंबित

रोड एक्सीडेंट में कमी लाने एसएसपी ने थानेदारों को दिये सख्त निर्देश

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article खस्ताहाल सडक़ के कारण कार्यक्रम में दो घंटे देर से पहुंचे मंत्री
Next Article बच्चों को ‘करके सीखने’ से लेकर जीवनोपयोगी कौशल तक

खबरें और भी है....

बस्तर की जनता जैसा विकास चाहेगी, वैसा ही होगा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
तीजा-पोरा तिहार छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों और कृषि परंपरा के प्रतीक : मुख्यमंत्री श्री साय
झीरम के सबूत थे तो जांच एजेंसी को क्यों नहीं दिए
जेके रेस्टोरेंंट के वेज बिरियानी में मिला चिकन बोन, थाना में शिकायत
मराठा गैंग का फरार आरोपी 13 साल बाद गिरफ्तार

Popular Posts

बस्तर की जनता जैसा विकास चाहेगी, वैसा ही होगा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?