NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: जिला अस्पताल के 2 कर्मचारी निलंबित
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > जिला अस्पताल के 2 कर्मचारी निलंबित
जशपुरनगर

जिला अस्पताल के 2 कर्मचारी निलंबित

lochan Gupta
Last updated: January 8, 2026 1:31 am
By lochan Gupta January 8, 2026
Share
2 Min Read

जशपुरनगर। जिला चिकित्सालय में पुलिस विभाग के अभ्यर्थियों से फिटनेस प्रमाण-पत्र जारी करने के नाम पर अवैध वसूली का मामला सामने आया है। शिकायत की पुष्टि होने के बाद सीएमएचओ ने कार्रवाई करते हुए जिला अस्पताल के दो कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। जानकारी के अनुसार, फिटनेस प्रमाण-पत्र तैयार करने की प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों से अवैध रूप से राशि मांगे जाने की शिकायतें मिली थीं। जांच में आरोप सही पाए गए, जिसके बाद यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 और छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम 9 (क) के तहत की गई है। निलंबित किए गए कर्मचारियों में जिला अस्पताल में पदस्थ भृत्य सुबोध राम और चौकीदार राजू यादव शामिल हैं। इन दोनों पर पुलिस विभाग के अभ्यर्थियों से फिटनेस प्रमाण-पत्र जारी कराने के एवज में अवैध रूप से राशि मांगने का आरोप है। निलंबन अवधि के दौरान सुबोध राम का मुख्यालय कार्यालय खंड चिकित्सा अधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरसाबहार और राजू यादव का मुख्यालय कार्यालय खंड चिकित्सा अधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बगीचा निर्धारित किया गया है। निलंबन अवधि में दोनों कर्मचारियों को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।
सीएमएचओ जीएस जात्रा ने कहा कि शासकीय सेवाओं में किसी भी प्रकार का भ्रष्ट आचरण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में ऐसी शिकायतें सामने आने पर संबंधितों के खिलाफ और भी कठोर कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन ने इस कार्रवाई को स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।

You Might Also Like

कलेक्टर रोहित व्यास ने राजस्व विभाग की ली समीक्षा बैठक

शिविर में प्राप्त 432 आवेदन में से 210 आवेदनों को मौके पर ही किया गया निराकरण

पत्नी व सास को मौत के घाट उतारने वाला युवक गिरफ्तार

सीएम साय ने शिक्षा के क्षेत्र में जिले को दिए ऐतिहासिक सौगात

न्यू-ईयर सेलिब्रेट कर लौट रहे 3 दोस्तों की मौत

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article एनडीपीएस के दो मामलों में तीन आरोपी पहुंचे जेल
Next Article ऑपरेशन शंखनाद : पुलिस ने कराए 20 गौवंश मुक्त

खबरें और भी है....

वित्तमंत्री चौधरी आज करेंगे बजट पेश
डीएमएफ घोटाले में टुटेजा, शराब स्कैम में अनवर ढेबर गिरफ्तार
सरकार को सडक़ से सदन तक घेरेंगे-चरणदास
मोबाइल दुकान में 5 लाख की चोरी
8 गौवंश के साथ दो तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?