NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: खस्ताहाल सडक़ के कारण कार्यक्रम में दो घंटे देर से पहुंचे मंत्री
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > छत्तीसगढ़ > खस्ताहाल सडक़ के कारण कार्यक्रम में दो घंटे देर से पहुंचे मंत्री
छत्तीसगढ़

खस्ताहाल सडक़ के कारण कार्यक्रम में दो घंटे देर से पहुंचे मंत्री

जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई के दिए निर्देश

lochan Gupta
Last updated: September 6, 2026 11:56 pm
By lochan Gupta September 6, 2026
Share
3 Min Read

बलरामपुर। जिले में लगातार बारिश के बीच सडक़ों की बदहाल स्थिति अब आम लोगों के साथ जनप्रतिनिधियों के लिए भी चिंता का विषय बन गई है। अंबिकापुर से प्रतापपुर होते हुए सेमरसोत एनएच-343 को जोडऩे वाली मुख्य सडक़ की बदहाली के कारण शिक्षक दिवस कार्यक्रम में कृषि मंत्री रामविचार नेताम दो घंटे देर से पहुंचे। सडक़ ने हालात को देखते हुए मौके से ही कलेक्टर को जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
बताया जा रहा है कि बरसात शुरू होने के कुछ महीने पहले ही पीडब्लूडी विभाग द्वारा इस सडक़ पर पेंच रिपेयर का काम कराया गया था। इसके बावजूद कुछ ही समय में सडक़ की हालत फिर से बेहद खराब हो गई। सडक़ पर बने गहरे गड्ढों में बारिश का पानी भर जाने से वाहन चालकों को इनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता और दुर्घटना का खतरा लगातार बना हुआ है। सडक़ की बदहाली का सबसे ज्यादा असर रोजाना आवागमन करने वाले लोगों पर पड़ रहा है। दिन में किसी तरह वाहन चालक गड्ढों से बचकर निकल जाते हैं, लेकिन रात के समय स्थिति और भी खतरनाक हो जाती है। पानी से भरे गड्ढे दिखाई नहीं देने के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर रात में सफर करना मानो जान हथेली पर रखकर चलने जैसा हो गया है।
वर्तमान में बलरामपुर-अंबिकापुर एनएच-343 का निर्माण कार्य भी चल रहा है, जिसके चलते मुख्यालय से अंबिकापुर की ओर आने-जाने के लिए यह पीडब्लूडी मार्ग बेहद महत्वपूर्ण हो गया है। ऐसे में इस सडक़ की खराब हालत ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है।्र स्थानीय लोगों का आरोप है कि सडक़ पर कुछ समय पहले कराया गया पेंच रिपेयर का काम गुणवत्ता के लिहाज से सवालों के घेरे में है। बारिश आते ही सडक़ फिर उखडऩे लगी और गड्ढे बढ़ते चले गए। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सडक़ की गुणवत्ता और मरम्मत कार्य की निगरानी की जाती तो आज यह स्थिति नहीं बनती। इसी जर्जर मार्ग से कृषि मंत्री रामविचार नेताम गुजर रहे थे। सडक़ की बदहाली को देखकर उन्होंने नाराजगी जाहिर की और मौके से ही कलेक्टर से चर्चा कर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा सडक़ की जल्द से जल्द मरम्मत कराने के निर्देश दिए। मंत्री की नाराजगी के बाद अब लोगों को उम्मीद जगी है कि लंबे समय से बदहाल सडक़ की स्थिति सुधरेगी और जिम्मेदारों पर भी कार्रवाई होगी।

You Might Also Like

बस्तर में फिर बहेगी विकास की गंगा : मुख्यमंत्री साय

जिले के मिरौनी में सुशासन तिहार समाधान शिविर का आयोजन

दीपका कोयला खदान में मिट्टी धंसने से 3 लोग दबे

बस्तर से कांग्रेस को उखाड़ फेंकना है : मुख्यमंत्री साय

पूर्व सीएम भूपेश बघेल के घर व ठिकानों पर ईडी की रेड

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article बहतराई स्टेडियम में गूंजा तीजा तिहार का उल्लास
Next Article गुरु सम्मान के साथ संस्कार, योग और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश

खबरें और भी है....

बस्तर की जनता जैसा विकास चाहेगी, वैसा ही होगा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
तीजा-पोरा तिहार छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों और कृषि परंपरा के प्रतीक : मुख्यमंत्री श्री साय
झीरम के सबूत थे तो जांच एजेंसी को क्यों नहीं दिए
जेके रेस्टोरेंंट के वेज बिरियानी में मिला चिकन बोन, थाना में शिकायत
मराठा गैंग का फरार आरोपी 13 साल बाद गिरफ्तार

Popular Posts

बस्तर की जनता जैसा विकास चाहेगी, वैसा ही होगा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?