NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: भक्ति, भाव और उल्लास से सराबोर हुआ रायगढ़
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > भक्ति, भाव और उल्लास से सराबोर हुआ रायगढ़
रायगढ़

भक्ति, भाव और उल्लास से सराबोर हुआ रायगढ़

‘नानी बाई रो मायरो’ के समापन पर कृष्ण जन्माष्टमी का भव्य आयोजन, चार दिवसीय धार्मिक आयोजन का हुआ भावपूर्ण समापन, मायरा प्रसंग और कृष्ण जन्माष्टमी ने बांधा समां

lochan Gupta
Last updated: September 4, 2026 12:18 am
By lochan Gupta September 4, 2026
Share
5 Min Read

रायगढ़। शहर के होटल ट्रिनिटी, कोतरा रोड में पिछले चार दिनों से चल रहे भव्य धार्मिक आयोजन ‘नानी बाई रो मायरो’ का आज भक्तिमय एवं भावपूर्ण वातावरण में शानदार समापन हुआ। आयोजन के अंतिम दिन मायरा का अद्भुत एवं मनमोहक प्रसंग प्रस्तुत किया गया। इसके साथ ही भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव कृष्ण जन्माष्टमी को भी पूरे उत्साह, श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। चार दिनों तक चले इस धार्मिक आयोजन में रायगढ़ सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी श्रद्धालु शामिल हुए। कथा के प्रत्येक प्रसंग ने श्रद्धालुओं को भक्ति और भाव से जोडक़र रखा। अंतिम दिन जैसे ही मायरा का प्रसंग प्रारंभ हुआ, पूरा कथा स्थल भक्ति के रंग में रंग गया। श्रद्धालुओं ने मायरा के इस पावन प्रसंग का भरपूर आनंद लिया और भगवान की भक्ति में भावविभोर नजर आए।
अंतिम दिन मायरा का कार्यक्रम विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ मायरा के आयोजन में सहभागिता की। धार्मिक परंपराओं और भक्ति भाव से सजे इस कार्यक्रम ने उपस्थित सभी लोगों को भावुक कर दिया। कथा स्थल पर चारों ओर श्रद्धा, उल्लास और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। वहीं कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को भी बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को जन्माष्टमी की बधाई दी और भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की खुशियां साझा कीं। पूरा वातावरण ‘नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ के जयघोष और भजनों से गूंज उठा। कार्यक्रम के दौरान आयोजित फूलों की होली ने श्रद्धालुओं के उत्साह को और बढ़ा दिया। जैसे ही फूलों की वर्षा शुरू हुई, श्रद्धालु भक्ति और आनंद में झूम उठे। रंग-बिरंगे फूलों के बीच भक्तों ने फूलों की होली का जमकर आनंद लिया। इस मनमोहक दृश्य ने पूरे आयोजन को यादगार बना दिया।
वृंदावन से पधारीं प्रसिद्ध कथा वाचिका राधा किशोरी जी ने अपनी मधुर वाणी, भावपूर्ण कथा शैली और भक्ति से भरपूर प्रस्तुति से पूरे चार दिनों तक श्रद्धालुओं को बांधे रखा। उनके मुखारविंद से निकली भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं और भक्ति प्रसंगों ने उपस्थित श्रद्धालुओं के हृदय को छू लिया। अंतिम दिन भी राधा किशोरी जी की कथा और भजनों ने ऐसा समां बांधा कि श्रद्धालु भावविभोर हो गए। कथा के दौरान कई अवसरों पर श्रद्धालु भक्ति में झूमते और भगवान की भक्ति में लीन नजर आए। उनके मधुर भजनों और भक्तिमय प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को वृंदावन की भक्ति धारा जैसा बना दिया। चार दिवसीय ‘नानी बाई रो मायरो’ आयोजन ने रायगढ़ में एक अलग ही धार्मिक वातावरण का निर्माण किया। चारों दिनों तक कथा स्थल पर श्रद्धालुओं की बड़ी उपस्थिति रही। परिवार सहित पहुंचे धर्मप्रेमी लोगों ने कथा, भजन, मायरा प्रसंग, कृष्ण जन्मोत्सव एवं फूलों की होली का आनंद लिया। आयोजन ने न केवल श्रद्धालुओं को धार्मिक एवं आध्यात्मिक आनंद प्रदान किया, बल्कि आपसी प्रेम, भाईचारे और सनातन संस्कृति से जुडऩे का संदेश भी दिया। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और अंतिम दिन भी बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में पहुंचे।
इस चार दिवसीय भव्य धार्मिक आयोजन का आयोजन मुकेश केडिय़ा, संजय रतेरिया, राजेश केडिय़ा, अनिल केडिय़ा, अनिल अग्रवाल (लालटंकी), शंकर केडिय़ा, सतीश अग्रवाल, राजेश बंटी सिंघानिया, सुरेश अग्रवाल (कुडुमकेला), प्रकाश निगानिया एवं कमलेश रतेरिया द्वारा किया गया। आयोजकों ने आयोजन को सफल बनाने में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग देने वाले सभी श्रद्धालुओं, सहयोगियों एवं धर्मप्रेमी नागरिकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ‘नानी बाई रो मायरो’ के माध्यम से रायगढ़ में चार दिनों तक भक्ति, प्रेम और आध्यात्मिकता का जो वातावरण बना, वह सभी के लिए अविस्मरणीय रहेगा। आयोजकों ने कहा कि श्रद्धालुओं की उपस्थिति और उनके उत्साह ने पूरे आयोजन को सफल और सार्थक बनाया। भगवान श्रीकृष्ण एवं नानी बाई के प्रति श्रद्धा और आस्था से जुड़ा यह आयोजन सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए, यही कामना है। चार दिनों तक भक्ति में डूबा रायगढ़ आज भावपूर्ण विदाई के साथ इस धार्मिक आयोजन का साक्षी बना। कथा की मधुर स्मृतियां, मायरा का भावपूर्ण प्रसंग, कृष्ण जन्माष्टमी का उल्लास और फूलों की होली का मनमोहक दृश्य लंबे समय तक श्रद्धालुओं के मन में बसा रहेगा।

You Might Also Like

जानकी कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन ‘मेरा पहला वोट देश के लिए’ मतदाता जागरूकता कार्यक्रम

भोजराम पटेल को डॉ. बलदेव प्रसाद मिश्र स्मृति पुरस्कार

अटल बिहार हाउसिंग बोर्ड कालोनी के चौथी मंजिल के एक मकान में लगी आग

मौसम साफ होते ही जिले का तापमान पहुंचा 40 डिग्री

फावड़े से हमला कर बेटे ने मां को उतारा मौत के घाट

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article अदाणी फाउंडेशन की विजऩ केयर पहल से 41 गांवों के चार हजार ग्रामीण लाभान्वित
Next Article सोनू बार में देर रात बीयर बेचने पर एक्शन

खबरें और भी है....

टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग
भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा : सीएम साय
अर्द्धरात्रि में गूंजा कान्हा का जयकारा, भक्ति में निहाल हुए श्रद्धालुगण
योगेश्वर के जन्मोत्सव पर कृष्णमय हुआ श्याम मंदिर परिसर
दहेज में 51 हजार कैस, बाइक व जेवरात नहीं लाने पर पत्नी को किया प्रताडि़त

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?