NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: अदाणी फाउंडेशन की विजऩ केयर पहल से 41 गांवों के चार हजार ग्रामीण लाभान्वित
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > अदाणी फाउंडेशन की विजऩ केयर पहल से 41 गांवों के चार हजार ग्रामीण लाभान्वित
रायगढ़

अदाणी फाउंडेशन की विजऩ केयर पहल से 41 गांवों के चार हजार ग्रामीण लाभान्वित

1,795 महिलाओं समेत चार हजार ग्रामीणों की नि:शुल्क नेत्र जांच, 1,939 लोगों को मिला चश्मा

lochan Gupta
Last updated: September 4, 2026 12:18 am
By lochan Gupta September 4, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। अदाणी पावर लिमिटेड, छोटे भंडार की सामाजिक विकास इकाई अदाणी फाउंडेशन द्वारा संचालित विजऩ केयर कार्यक्रम के तहत प्लांट के परिधीय क्षेत्रों एवं रेलवे कॉरिडोर से जुड़े 41 गांवों में नि:शुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा वितरण अभियान सफलतापूर्वक पूरा किया गया। ‘स्पष्ट दृष्टि, बेहतर भविष्य’ विषय पर आयोजित इस पहल के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में नेत्र स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने और विशेष रूप से महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों को समय पर जांच एवं परामर्श उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया।
कार्यक्रम का संचालन 15 जुलाई से 27 अगस्त 2026 तक विजऩ केयर संस्था के माध्यम से किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, रायगढ़ से पूर्व अनुमति प्राप्त कर आयोजित इस अभियान की शुरुआत ग्राम बरपाली से हुई, जिसके बाद बड़े भंडार, छोटे भंडार, सरवानी, बुनगा, टपरदा, सूपा, कोटमरा, जतरी, काशीचुवा, कलमा, चंदली, रैबार, चिखली, उच्चभित्ति, उसरौत, गोर्रा सहित 41 गांवों में चरणबद्ध रूप से नेत्र जांच शिविर लगाए गए। इस दौरान चार हजार ग्रामीणों की नेत्र जांच की गई, जिनमें 2,205 पुरुष और 1,795 महिलाएं शामिल हैं। सभी लाभार्थी वयस्क एवं वरिष्ठ नागरिक वर्ग से थे। जांच के बाद 1,939 लोगों को नि:शुल्क चश्मों का वितरण किया गया। जुलाई और अगस्त 2026 के दौरान 695 चश्मों की बुकिंग की गई थी, जिनमें से 500 चश्मों का वितरण किया जा चुका है, जबकि शेष 195 चश्मों का वितरण इस माह के अंत तक पूरा किया जाएगा।
जांच के दौरान 985 लोगों में मोतियाबिंद, रिफ्रैक्टिव एरर तथा अन्य नेत्र संबंधी समस्याओं की पहचान की गई, जिन्हें विस्तृत जांच एवं उपचार के लिए शासकीय जिला चिकित्सालय रायगढ़ अथवा मेडिकल कॉलेज रायगढ़ रेफर किया गया है। यह पहल अदाणी फाउंडेशन के वार्षिक स्वास्थ्य कार्यक्रमों का हिस्सा है और इसका यह दूसरा वर्ष था। पिछले वर्ष इस कार्यक्रम से 2,000 ग्रामीणों तथा 2,000 स्कूली छात्रों को लाभ मिला था, जबकि इस वर्ष केवल ग्रामीण समुदाय पर विशेष ध्यान केंद्रित करते हुए 4,000 लोगों तक पहुंच बनाई गई। महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों के नेत्र स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए कार्यक्रम का संचालन किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का सक्रिय सहयोग प्राप्त हुआ। ग्राम बरपाली के सरपंच श्री संजय मैत्री, बड़े भंडार के सरपंच श्री ओम प्रकाश गुप्ता, बुनगा के सरपंच श्री वेद प्रकाश साहू सहित विभिन्न गांवों के सरपंच, उपसरपंच एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ता शिविरों में उपस्थित रहे और ग्रामीणों को लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। ग्राम बरपाली के 76 वर्षीय किसान श्री हरिराम भारती ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा, पिछले कुछ वर्षों से मेरी आंखों की रोशनी कमजोर होती जा रही थी, जिससे खेती और दैनिक कार्यों में परेशानी होती थी। अदाणी फाउंडेशन द्वारा आयोजित नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर में मेरी समस्या की पहचान हुई और मुझे आवश्यक परामर्श मिला। अब मुझे विश्वास है कि मेरी दृष्टि में सुधार संभव है। यह शिविर मेरे लिए केवल स्वास्थ्य सेवा नहीं, बल्कि नई उम्मीद लेकर आया है। अदाणी फाउंडेशन स्वास्थ्य, शिक्षा, आजीविका एवं सामुदायिक विकास के क्षेत्रों में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीण समुदायों के सशक्तिकरण के लिए कार्य कर रहा है। विजऩ केयर कार्यक्रम इसी प्रयास का हिस्सा है, जिसके माध्यम से ग्रामीणों को समय पर नेत्र जांच, परामर्श, चश्मा एवं उपचार की सुविधा उपलब्ध कराते हुए बेहतर स्वास्थ्य और जीवन गुणवत्ता की दिशा में सहयोग प्रदान किया जा रहा है।

You Might Also Like

डॉ. आरएल हॉस्पिटल में 10 को लिगामेंट विशेषज्ञ डॉ. सुमन नाग रहेंगे उपलब्ध

जमीन विवाद बदमाश को दखल पड़ा भारी, गुंडा बदमाश दुर्गेश महंत को भेजा गया जेल

फिर सायबर ठगों ने अकाउंट से निकाल लिए 1.44 लाख

आपने ही बनाया है आप ही बढ़ाएंगे-जानकी काटजू

आर.एल. हॉस्पिटल में 2 जनवरी को लिगामेंट विशेषज्ञ डॉ. सुमन नाग रहेंगे उपलब्ध

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित हुईं रेणु गोयल
Next Article भक्ति, भाव और उल्लास से सराबोर हुआ रायगढ़

खबरें और भी है....

टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग
भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा : सीएम साय
अर्द्धरात्रि में गूंजा कान्हा का जयकारा, भक्ति में निहाल हुए श्रद्धालुगण
योगेश्वर के जन्मोत्सव पर कृष्णमय हुआ श्याम मंदिर परिसर
दहेज में 51 हजार कैस, बाइक व जेवरात नहीं लाने पर पत्नी को किया प्रताडि़त

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?