NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: भीषण गर्मी में प्याऊ खोलकर मानवता की मिसाल बनी अघोर गुरु पीठ
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > भीषण गर्मी में प्याऊ खोलकर मानवता की मिसाल बनी अघोर गुरु पीठ
रायगढ़

भीषण गर्मी में प्याऊ खोलकर मानवता की मिसाल बनी अघोर गुरु पीठ

बनोरा ट्रस्ट के लिए सबसे बड़ा धर्म पीडि़त मानव की सेवा

lochan Gupta
Last updated: April 21, 2026 12:18 am
By lochan Gupta April 21, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। मानव सेवा ही माधव की सेवा है इस शाश्वत सत्य को आत्मसात करते हुए रायगढ़ की मानव सेवी संस्था अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट बनोरा द्वारा भीषण गर्मी एवं लू के प्रकोप को देखते हुए शहर के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर निशुल्क शीतल पेयजल वितरण का महाअभियान प्रारंभ किया गया है।
आमजनो , राहगीरों, श्रमिकों एवं के लिए यह सेवा-यज्ञ शुरू किया है। आश्रम प्रबंधन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कल नटवर स्कूल के सामने प्याऊ शीतल जल उपलब्ध कराने हेतु एक प्याऊ का विधिवत शुभारंभ किया है। आज गोगा मंदिर के समीप एक प्याऊ का शुभारंभ किया गया है। दोनों जगहों के पानी को ठंडा रखने हेतु मिट्टी के घड़े रखे गए है ताकि गर्मी के दिनों में पानी ठंडा रहे। पानी के साथ साथ राहगीरों को गुड़ भी प्रदाय किया जायेगा। पूज्य अघोरेश्वर के तैल चित्र की विधिवत पूजा अर्चना कर प्याऊ का शुभारंभ किया गया। दिनों हो जगहों में स्वच्छता पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया है। सन 1992 में आश्रम की नींव रखी गई तब से लेकर आज तक आश्रम के तत्वाधान में पानी पिलाने का पुनीत कार्य किया जा रहा है। तेज गर्मी के मद्देनजर दोनों ही प्याऊ में ग्रीष्मकालीन अवधि तक पानी उपलब्ध होगा। प्रबंधन द्वारा स्थाई रूप से शीतल पेय जल हेतु दो वाटर कूलर सार्वजनिक स्थलों में लगाए गए है। सत्तीगुडी चौक समीप सरस्वती प्रतिमा के समीप एवं कबीर चौक के समीप वाटर कूलर लगाया गया है।अपने स्थापना काल से ही पूज्य बाबा प्रियदर्शी राम जी के निर्देशन में ट्रस्ट से जुड़ी सभी शाखाएं विभिन्न मानव सेवी गतिविधियां संचालित करती है। जिनमें ग्रीष्मकालीन मौसम में पेयजल भी राहगीरों के लिए मुहैया कराया जाना भी शामिल है। दोनों ही प्याऊ में पेय जल पिलाने हेतु प्रात: 9 बजे से शाम 6 बजे तक सेवा देने वाले व्यक्ति मौजूद रहेंगे। जो प्याऊ तक आने वाले राहगीरों को गुड़ के साथ कांच के ग्लास में ठंडा पानी उपलब्ध कराएंगे। दोनों ही प्याऊ में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखते हुए डिस्पोजल ग्लास की बजाय कांच के ग्लास पानी दिया जाएगा . अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट बनोरा ने मटके में पानी राहगीरों को पिलाने की पुरानी परंपरा को पुनर्जीवित करने का शाश्वत प्रयास किया है। प्यासे राहगीरों के लिए प्याऊ में ठंडा पानी मुहैया कराना पुनीत कार्य है। प्याऊ का यह पानी मजदूर के लिए अमृत, बुजुर्ग के लिए जीवन और किसी राहगीरो के लिए दुआ से कम नही है। अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट बनोरा के तत्वाधान में संचालित प्याऊ से नर सेवा ही नारायण सेवा है की गूंज रायगढ़ वासियों के लिए एक मधुर संगीत बन गई है।

You Might Also Like

श्याम बगीची में चल रही श्री श्याम महोत्सव की तैयारी

एनसीसी के 77 वें स्थापना दिवस पर केडेट्स की शानदार प्रस्तुतियां, देशभक्ति के रंग में रंगा परिसर

डबल मर्डर मामले में कोतवाली पुलिस के हाथ अब भी खाली

विकास के नाम पर विनाश का शुभारंभ

मालिक के 9 लाख लेकर नौकर फरार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण करें: कलेक्टर
Next Article नटवर स्कूल मैदान से स्वदेशी मेला हटाने की मांग, जनदर्शन में खिलाडिय़ों ने लगाई कलेक्टर से गुहार

खबरें और भी है....

नारी शक्ति के सम्मान पर चोट बर्दाश्त नहीं, विधानसभा में लाएंगे निंदा प्रस्ताव-सीएम साय
जिले की आद्यशा ने रचा इतिहास, सीबीएसई 10वीं में 99.8 प्रतिशत अंक के साथ प्रदेश में अव्वल, कलेक्टर ने किया सम्मानित
निर्मोही मां ने मासूम बेटे का सिर कुचलकर मारडाला
60 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
डंडे से प्रहार कर पत्नी को उतारा मौत के घाट

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
नारी शक्ति के सम्मान पर चोट बर्दाश्त नहीं, विधानसभा में लाएंगे निंदा प्रस्ताव-सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?