NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: लाख एवं मिलेट उत्पादन से उन्नत हुआ भलमुड़ी गांव का करम सिंह
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > धरमजयगढ़ > लाख एवं मिलेट उत्पादन से उन्नत हुआ भलमुड़ी गांव का करम सिंह
धरमजयगढ़

लाख एवं मिलेट उत्पादन से उन्नत हुआ भलमुड़ी गांव का करम सिंह

जनमित्रम समिति के सहयोग से क्षेत्र में आया बड़ा बदलाव

lochan Gupta
Last updated: December 6, 2024 11:48 pm
By lochan Gupta December 6, 2024
Share
5 Min Read

धरमजयगढ़। यह कहानी है एक ऐसे किसान की है जिन्होंने अपने संघर्षों से अपनी अलग पहचान बनाई है। हम बात कर रहे हैं रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ विकासखंड के छोटे से गांव भलमुडी की जो की धरमजयगढ़ मुख्यालय से 40 किलोमीटर तथा रायगढ़ से 70 किलोमीटर दूर स्थित है। यह गांव चारों तरफ जंगलों से गिरा हुआ है जहां पर लगभग 90प्रतिशत आदिवासी किसान निवास करते हैं। यहां का लगभग 60 परिवार हैं, जिसमें से 325 के करीब जनसंख्या है। इस गांव में जंगलों से घिरे होने के कारण हमेशा जंगली जानवरों जैसे हाथी भालू जैसे जानवरों से खतरा बना रहता है। परंतु इस गांव में उतना ही जंगलों से प्राकृतिक प्राकृतिक संपदा से भरा पड़ा है परंतु अशिक्षा होने के अभाव में अपने जीवन स्तर को आगे बढ़ाने में यहां के लोग बहुत पीछे हैं। यहां पर कुल रकबा 150 हेक्टेयर है जिसमें से मात्र 25 हेक्टेयर में सिंचाई व्यवस्था  है, जिससे लोग ज्यादा खेती करने में अक्षम है।
इन परिस्थितियों के बावजूद रायगढ़ जिले के सुप्रसिद्ध समाजसेवी संस्था जनमित्रम कल्याण समिति द्वारा 2023 में लाख एवं मिलेट उत्पादन परियोजना इस ग्रामीण वनांचल एरिया में शुरू किया गया। उसी में गांव के उत्सुक किसान करम सिंह राठिया को भी चुना गया यह साधारण गरीब किसान हैं। जिनकी कार्य का भूमि है इसी से अपना जीवन यापन चल रहे थे। इनकी पत्नी और बेटी भी है, करम सिंह राठिया की उत्साह को देखते हुए उनको परियोजना से जोड़ा गया। उन्हें प्रथम बार 10 किलो बीज लाख परियोजना के द्वारा दिया गया। परियोजना के नियमानुसार वैज्ञानिक खेती के विधि से नियम का पालन करते हुए 10 किलो बीज लगाया। जब जनवरी में लाख काटा गया तब उनका उत्पादन 80 किलो प्राप्त हुआ। जिसका मूल्य? 500 किलो के हिसाब से ? 40000 होती है साथ ही उन्हें पल्सेस की खेती के लिए 10 किलो मूंगफली का बीज दिया गया था। जिसका उत्पादन 90 किलो हुआ जिसको बाजार मूल्य में 60 रुपए के हिसाब से 5400 रुपए प्राप्त हुए कुल मिलाकर प्रथम सीजन में 45400 रुपया प्राप्त हुआ। वहीं, 2024 के जुलाई में 7 किलो लाख बिहन दिया गया यह वह 60 किलो बिहन लाख रूप में हुआ। जिसका बाजार मूल्य 30000 रु होता है साथ ही उड़द 50किलो से 5000 रुपए एवम मुंगफली 90 किलो से 5400 रुपए प्राप्त किए। अभी वर्तमान में 2 किलो हाइब्रिड तिल का बीज दिया गया था जिसे  आधा एकड़ में लगाए जिसका बहुत ही अच्छा उत्पादन है जिससे 190 किलो प्रात हुआ है। जिसका बाजार मूल्य के हिसाब से 19000 रुपए होता है। कुल मिलाकर करम सिंह राठिया को अभी तक नाबार्ड लाख एवं मिलेट उत्पादन परियोजना से जुडऩे से 1 लाख रुपए से अधिक राशि का अतिरिक्त लाभ हो चुका है। समिति ने कहा कि यह एक साधारण किसान है जो पिछले डेढ़ साल में 1 लाख से अधिक अतिरिक्त लाभ प्राप्त किए है तो निश्चित रूप से यह परियोजना ऐसे किसानों के लिए वरदान से कम नहीं है।
किसान की आर्थिक स्थिति बदली – जनमित्रम समिति
इस प्रोजेक्ट को अपनाने से करम सिंह राठिया के जीवन में तो अप्रत्याशित रूप से परिवर्तन आया है। समिति ने बताया कि पहले यहां ही नहीं अपितु पूरे गांव और क्षेत्र में ही लाख और मिलेट का उत्पादन नहीं होता था। लाखों रुपए देने वाले कोसम का पेड़ को अपने दैनिक जीवन के उपयोग हेतु केवल लकड़ी के रूप में उपयोग करते थे और कुछ लोग तेल हेतु कोसम का बीज संग्रहण कर पेराई करते थे, साथ में भूमि बंजर पड़ा रहता था। लेकिन अब उसी भूमि में स्थानीय किसान कोदो कुटकी जैसे फसल भी ले रहे है। इस परियोजना के आ जाने के बाद पूरे गांव और क्षेत्र में कोदो, कुटकी, रागी जैसे विलुप्त फसल को भी किसान फिर से अपने दैनिक खेती में लाने हेतु तत्पर हुए हैं। यह परियोजना निश्चित रूप से करम सिंह राठिया जैसे किसानों के लिए बहुत ही अच्छा साबित हुआ है।

You Might Also Like

भाजयुमो ब्लॉक अध्यक्ष ने फ्लाई ऐश से भरी वाहनों को रोका

धनवादा कंपनी ने निजी भूमि पर बनाया रास्ता

फ्लाईएस से भरी 9 ओवरलोड वाहन पकड़ाई

गड्ढे में गिरे कस्तूरी बिलाव का रेस्क्यू

प्रा.शा. लामीखार में प्रवेशोत्सव व न्यौता भोज का हुआ आयोजन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article गनपत जांगड़े पर एफआईआर का मामला महज साजिश : उत्तरी
Next Article अदाणी फाउंडेशन द्वारा युवाओं को सरकारी व स्पर्धात्मक परीक्षा के मार्गदर्शन के लिए ट्रेनिंग प्रोग्राम की शुरुआत

खबरें और भी है....

छत्तीसगढ़ में शिक्षा का नया सूर्योदय, अब कोई स्कूल शिक्षक विहीन नहीं
खड़ी ट्रेलर से टकराया बाइक चालक, हुई मौत
दुकान में घुसकर मारपीट करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार
मां विहार कॉलोनी में शिफ्ट किए प्रगति नगरवासी
प्रगति नगर में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर

Popular Posts

छत्तीसगढ़ में शिक्षा का नया सूर्योदय, अब कोई स्कूल शिक्षक विहीन नहीं
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?